Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बाथरूम में अपने पार्टनर के साथ नहाने से होते हैं ये 8 फायदे
रिश्तों को और बेहतर बनाने के लिए ज़रूरी है की आप दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। एक दूसरे के करीब आने के वैसे तो कई बहाने हैं लेकिन हम आपको एक आसान टिप्स यहां बता रहे हैं।
इसके लिए आप अपने पार्टनर के साथ नहायें। ऐसा करने से न सिर्फ आपका टाइम बचेगा बल्कि इससे और भी कई फायदे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बता रहें हैं कि एक साथ नहाने से आपको क्या क्या फायदे हैं।
पानी और समय की बचत : हम सभी को पानी की बचत ज़रूर करनी चाहिये और जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हम लोग नहाने में सबसे ज्यादा पानी बर्बाद करते हैं। इसलिए जब आप दोनों एक साथ नहाते हैं तो इसमें पानी भी कम खर्च होता है और समय की भी बचत होती है।

अच्छे से सफाई :
जब आप अकेले नहाते हैं तो आपका हाथ शरीर के हर हिस्से में नहीं पहुंच पाता है और इसी वजह से कई लोग पीठ की सफाई ठीक से नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जब आप अपने पार्टनर के साथ नहायेंगे तो ऐसी कोई दिक्कत नहीं होगी और आप दोनों एक दूसरे के शरीर के हर हिस्से को अच्छे से साफ़ कर लेंगे।

रोमांस :
एक साथ शावर के नीचे नहाने से आपका रोमांस लेवल भी बढ़ जाता है। ऐसे समय में आपको अपने पार्टनर के और करीब आने का मौका मिल जाता है। माहौल को और ज्यादा रोमांटिक बनाने के लिए आप आस पास कैंडल जला सकते हैं और एसेंशियल ऑयल से पूरे बाथरूम को खुशनुमा बना सकते हैं।


मजेदार गेम :
आप नहाने जैसे बोरिंग काम को भी रोचक गेम में तब्दील कर सकते हैं। इसके लिए नहाते समय एक दूसरे के साथ प्यार भरी छेडछाड करें जैसे कि एक दूसरे के ऊपर पानी फेंके या एक दूसरे के बालों में शैम्पू करें। यकीन मानिए ऐसा करने से आप दोनों के रिश्ते में और मजबूती आएगी साथ ही आपकी बोरियत भी ख़त्म होगी।

फोरेप्ले:
बाथरूम में अपने पार्टनर के साथ नहाने के समय को आप फोरप्ले की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए धीरे धीरे एक दूसरे के कपड़े उतारें और शरीर के हर अंगों पर किस करें। थोड़ी ही देर ऐसा करने से आप दोनों का सेक्स का मूड बन जायेगा और फिर आप उन पलों का आनंद लें।

डेटिंग :
बाहर किसी महंगे रेस्टोरेंट में डेट पर जाने से अच्छा है कि आप अपना डेट वेन्यू बाथरूम में ही फिक्स करें। बाथरूम को अच्छे से सजा लें और फिर जितना टाइम हो सके उसमें अपने पार्टनर के साथ बिताएं। इससे प्राइवेट जगह आपको पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिल सकती है।

विश्वास बढ़ता है :
आपको बता दें कि एक दूसरे के साथ नहाने से सिर्फ पानी और समय की ही बचत नहीं होती है बल्कि इससे ये भी पता चलता है कि आप दोनों एक दूसरे में कितने घुल मिल गये हैं और आपके बीच में कोई दीवार नहीं है। रिश्तों की मजबूती के लिए यह ज़रूरी है कि आप एक दूसरे को ठीक से समझें और इसके लिए साथ में नहाना बहुत मदद करता है।

असुरक्षा की भावना से छुटकारा :
कई बार कुछ लड़कियों को अपने लुक को लेकर बहुत ज्यादा चिंता रहती है और इसे बेहतर करने के चक्कर में वे तमाम तरह के मेकअप करती हैं लेकिन जब आप बाथरूम में अपने पार्टनर के सामने न्यूड खड़ी रहती हैं तो उस समय कोई मेकअप नहीं रहता है और तब भी आप अपने पार्टनर की नजरों में खूबसूरत ही रहती हैं। इससे आपके अंदर की यह ग़लतफ़हमी दूर हो जायेगी कि आपका लुक सही नहीं है या बिना मेकअप के आप अच्छी नहीं दिखती हैं। इसलिए साथ में नहाना ज़रूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
