Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वालों को हो सकती हैं ये आम परेशानियां
हालांकि शादी और लिव-इन-रिलेशनशिप के कुछ पहलु एक हैं, पर इनमें कई असमानताएं भी हैं। दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। इस लेख में कुछ पहलुओं को गौर करते हैं जो आपको नज़र आ सकती हैं अगर आप उस इंसान के साथ रहने लगें जिसे आप प्यार करते हों।
वह शादी हो या फिर लिव-इन-रिलेशनशिप हो, जब भी दो लोग साथ में नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं तो कुछ समस्याएं आ सकती हैं। शादी मेंन दोनों लोग समस्या को अपनाने और साथ में सुलझाने की कोशिश करते हैं क्यूंकि शादी का मतलब है एक वादा, एक संकल्प।

पर अगर वह लिव-इन-रिलेशनशिप है तो आपके पास यह विकल्प रहता है कि आप उस इंसान को छोड़ दें। यहाँ हर छोटी बात को बड़ा बना कर देखा जा सकता है। यहाँ पर कुछ उदाहरण दिए गए हैं:

क्या करें अगर वह खर्राटे लेता हो?
अचानक से आपको लगता है कि आपकी जिंदगी बदल गई है क्यूंकि आपके पार्टनर के खर्राटे आपको पूरी रात सोने नहीं देते।
आप दूसरे रूम में सोफे पर सोने की कोशिश करते हैं पर वहां आपको आराम नहीं लगता। क्या आप कुंठित नहीं होंगे? अपने आप को इस समस्या के लिए तैयार कर लें अगर आप सच में उनके साथ रहना चाहते हैं।

दोनों के सोने का समय अलग है
जब आप सक्रीय और तरोताज़ा रहते हैं, तो वह आपके साथ न होकर सो जाते हैं। जब आपको नींद आ रही होती है तो वह आपके पास आते हैं और आपको सक्रीय करने की कोशिश करते हैं। चिढ़ मचती है ना? अगर आप दोनों के सोने का समय अलग है तो शुरुआत में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

एक को सफाई पसंद हो और दूसरे को गंदगी
वह गंदगी फैलाते रहते हैं और आपको अपने आसपास सफाई पसंद है। आप उनको निर्देश देती रहती हैं कि गीला तौलिया सोफा पर ना रखें और गंदे कपड़े बिस्तर पर ना डालें, पर वह आपकी बात नहीं मानते। एक दिन आपमें बाताबाती होती है और वह आपके इस रवैये से नाखुश हो जाते हैं। क्या आप यह सोच सकते हैं? हालांकि, जब आप एक दूसरे को डेट कर रहे होंगे तो सब कुछ अच्छा लगता होगा। एक बार आप साथ रहने लगते हैं तो धीरे धीरे आपको एक दूसरे को जानने लगते हैं।

एक को अकेलापन पसंद है और दूसरा दोस्तों के बीच रहना
अगर आप अंतर्मुखी इंसान हैं तो आपको अच्छा नहीं लगेगा अगर वह हर रोज़ अपने दोस्तों को घर लायेंगे। सब आपके घर पर बैठकर टीवी देख रहे हों और साथ में शराब पीकर जोर से हंस रहे हों तो आपको इससे परेशानी हो सकती है।

वह आपका सामान बिना आपसे पूछे छूते हों
अगर आप अपने सामान को लेकर पोसेसिव रहते हैं और वह आपका सामान बिना आपसे पूछे इस्तमाल करते हों तो आपको गुस्सा आ सकता है। शुरुआत में इस बात पर झगड़े आम बात हैं।

व्यक्तिगत स्वच्छता की आदत
अगर आप रोज़ नहीं नहाते, तो उन्हें यह चीज़ पसंद नहीं आ सकती है और अगर वह स्वच्छता नहीं रखते तो आपको उनके साथ एक कमरे में रहना पसंद नहीं आएगा।

खाने की आदत
लड़ाई का एक मुद्दा खाना बनाना और खाना भी होता है। किसे खाना बनाना चाहिए और आप दोनों को क्या खाना चाहिए इसपर आपको साथ मिलकर बात करनी चाहिए। अगर एक पार्टनर खाने के मामले में चूजी हो और किचन में हाथ भी ना बंटाता हो तो फिर झगड़े हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
