Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन संकेतो से पता लगाएं कि नहीं करना चाहते हैं वो आपसे शादी
अगर आप लंबे समय से रिलेशन में हैं और आपको अपने पार्टनर के व्यवहार में कुछ अजीब-सा बदलाव या असुरक्षा महसूस होती है शायद वह आपसे शादी नहीं करना चाह रहे हैं।
अगर आप लंबे समय से रिलेशन में हैं और आपको अपने पार्टनर के व्यवहार में कुछ अजीब-सा बदलाव या असुरक्षा महसूस होती है तो आपके रिश्ते के लिए खतरनाक साबित हो सकता अगर ये बदलाव अच्छा है तो ठीक है लेकिन अगर इससे आपको परेशानी हो रही है तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
अगर आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड के व्यवहार में निम्न बताई गई कोई भी बात सच लग रही है तो आपको समझ लेना चाहिए कि वो अब आपके साथ और नहीं रहना चाहते हैं।

फ्यूचर प्लांस में नहीं होता आपका जिक्र
जब भी वो अपने भविष्य के बारे में बात करें या भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में बताएं और उनमें कहीं भी आपका जिक्र ना हो तो समझ लें कि वो आपके साथ अपना रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। अगर वो आपके साथ अपने बच्चों को लेकर बातें नहीं करते या भविष्य में होने वाले किसी भी काम में आपका जिक्र नहीं करते तो आपको उनके इशारों को समझ लेना चाहिए।

वह आपको अपनी फीमेल फ्रेंड्स से नहीं मिलाता
लड़कों की कई फीमेल फ्रेंड्स भी होती हैं। अगर आपको उनकी किसी दोस्ती पर शक है और आपके कहने के बावजूद वो आपको उनसे नहीं मिलवाते तो इसका मतलब है कि दाल में जरूर कुछ काला है। इसके अलावा अगर वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से अब भी बात करते हैं तो हो सकता है कि वो आपके लिए सीरियस ना हों

आपके परिवार को करते हों नज़रअंदाज़
अगर उन्हें आपके पैरेंट्स की सालगिरह की पार्टी आपके साथ अटेंड करने में दिक्कत होती है तो हो सकता है कि वो आपके पैरेंट्स को अपने परिवार के रूप में स्वीकार नहीं कर पाए हों।

मुसीबत में ना आए काम
अगर कभी ऐसा मौका पड़े जब आपको उनकी जरूरत हो लेकिन वो आपकी मदद से साफ इंकार कर दें या कोई बहाना बनाकर बचकर निकलने की कोशिश करें तो समझ जाएं कि उनको ना तो आपमें कोई दिलचस्पी है और ना ही आपकी प्रॉब्लम्स में।

ना लेते हों आपसे सलाह
लड़के हमेशा अपनी पार्टनर के काफी करीब होते हैं और उनसे हर छोटी बात पर सलाह लेते हैं लेकिन अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड अपनी मुश्किलों को खुद ही हल करना चाहता है या वो आपसे किसी भी तरह की सलाह नहीं लेते हैं तो इसका मतलब है कि आप उनके जीवन में ज्यादा महत्व नहीं रखती हैं। इसके अलावा जब वो आपकी जगह अपने दोस्तों से सलाह लेने लगें तो ये भी आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है।

फोन करना कर दें बंद
अकसर रिलेशनशिप में दोनों ही पार्टनर्स एक-दूसरे को हर घंटे फोन कर बातें करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड आपको कम कॉल करे या आपके साथ दूरी बनाकर रखे या मुश्किल से ही आपसे बात करता हो तो आपके लिए ये मुश्किल की बात हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
