Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लेडीज, सेक्स के इन चार गोल्डन रुल्स से सेक्स लाइफ को बनाएं सुपर एक्साइटेड
आप पहली बार सेक्स कर रही हों या वन नाइट स्टैंड की बात हो। हमारे पास हर स्थिति को यादगार और शानदार बनाने के नियम है। ताकि आप किसी गलती का शिकार न हो जाएं।
सेक्स हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है यह केवल एक जरूरत, संवेदना या हार्मोनल प्रतिक्रिया नहीं है बल्कि एक नेचुरल एक्ट हैं। सेक्स खुद को हेल्दी रखने के अलावा कपल को एक दूसरे से जोड़कर रखता हैं। सेक्स का अनुभव आपकी जिंदगी को बोरियत से दूर रखकर आपको एक्टिव भी रखता हैं।
चाहे आप पहली बार सेक्स कर रही हों या वन नाइट स्टैंड की बात हो, इंटीमेट होते वक्त हमें सेक्स के चार सबसे जरुरी रुल्स को फॉलो करने की बहुत जरुरत हैं। ताकि आप सेक्स को एंजॉय करने के साथ ही आप कोई गलती करने से बच जाएं।

जब आप पहली बार सेक्स कर रही हों
यह ज़रूरी नहीं है कि सेक्स का पहला अनुभव सपनों जैसा और यादगार ही हो। हो सकता है कि आपको पहली बार इंटीमेट होने पर थोड़ा अजीब और बेतुका लगें। पहले बार सेक्स के अनुभव को यादगार बनाने के लिए सबसे पहला तरीका है कि उस क्षण का भरपूर आनंद उठाएं-बिना किसी चिंता या भय के। जल्दबाज़ी न करें और न ही ख़ुद पर दबाव डालें। अपनी डर और चिंता को छिपाने के लिए ड्रिंक न करें। यदि आप पहले सेक्स की बेहतर यादें चाहती हैं तो होश में रहें और ज्यादा से ज्यादा सेक्स के बारे में जानकारी हासिल करें।

जब आप रोमांच के मूड में हों
इंटीमेट होने का पारंपरिक तरीक़ा कंफ़र्ट फ़ूड की तरह है, इससे आपकी भूख तो मिट सकती है, पर लालसा अतृप्त रह जाती है। सेक्स में एक्सपैरिमेंट करना स्वस्थ्य और रोमांचक सेक्स के लिए बहुत जरुरी होता है। हां, इसके लिए आपको सुनिश्चित करना होगा कि आपके पार्टनर को भी यह पसंद हो।
अगर वे इसमें सहज महसूस नहीं करते, उनपर नया कुछ करने का दबाव डालना सही नहीं होगा। यदि आप उनसे कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं तो आपको पहले यह जानना होगा की क्या वे रोमांच के लिए तैयार हैं? और कुछ एडवेंचर्स करने के चक्कर में कहीं आप उन्हें सेक्सुअल इंजरी न पहुंचा दे। वर्ष 2014 में जरनल ऑफ़ यूरोलॉजी में छपे एक अध्ययन के अनुसार वुमन ऑन टॉप पोज़िशन पुरुषों के लिए ख़तरनाक हो सकती है, उन्हें पीनाइल फ्रैक्चर का ख़तरा रहता है।

जब रिश्ते की गर्मजोशी फिर तलाश रही हों
समय के साथ सेक्स में नीरसता आना स्वाभाविक है, कपल्स का सेक्स जीवन एक ढर्रे पर चलने लगता है। उनके बीच की गर्मजोशी कम हो जाती है. सेक्स की बारंबारता और विविधता में भी कमी देखी जाती है। बच्चों की मौजूदगी, ऑफ़िस का तनाव और रोज़मर्रा के जीवन की चुनौतियां आपकी सेक्स ज़िंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर देती हैं।फिर भी अच्छी बात यह है कि आप थोड़े-से दिमाग़ी व्यायाम से अंतरंग पलों में दोबारा जान डाल सकती हैं।
शायद आपको मालूम नहीं होगा कि आपका मस्तिष्क सेक्स के लिए इस्तेमाल होने वाला सबसे शक्तिशाली अंग है। बोरियत को दूर करने के लिए नए सेक्सुअल पोज़िशन्स अपनाएं।अपने दिमाग़ की फैंटेसी आज़माने का वक़्त आ गया है। ऐसा सोचें कि आप पहली डेट पर हैं और एक-दूसरे के क़रीब आने के लिए बेताब हैं। अगर आप स्ट्रिप पोकर जैसे गेम्स खेल सकते हैं और एक-दूसरे को सेक्स मैसेजेस भेज सकते है।

अगर आप वन नाइट स्टैंड के बारे में सोच रही हैं
वन नाइट स्टैंड का विचार आते ही दिमाग़ में एक हॉट और सेक्सी अजनबी से मिलने का दृश्य आ जाता है। जो एक रात में आपकी सारी फैंटेसी को पूरी कर दें।
वन नाइट स्टैंड उस व्यक्ति का साथ सबसे ज्यादा सुरक्षित रहता है जिससे भविष्य में दूसरी बार मिलने की सम्भावना बहुत कम हो। वन नाइट स्टैंड्स और फ्रैंड विद् बेनिफिट्स जैसे मुद्दे बेहद पेचीदा होते हैं। आप दोनों के बीच चीज़ें बिल्कुल स्पष्ट होनी चाहिए।
सलाह :गर्भनिरोधक का प्रयोग करना न भूलें, क्योंकि ज़ाहिर है आप एक अनचाहा गर्भ नहीं चाहेंगी और न ही एसटीडी ख़ुद कंडोम रखें, पार्टनर के भरोसे न रहें।



Click it and Unblock the Notifications
