Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ब्रेकअप के बाद ना करें ये गलतियां, वरना हो सकती है गड़बढ़
मोहब्बत का एहसास अपने आप में बहुत ही खास होता है। जब हम किसी को पसंद करने लगते है तो ऐसा लगता है वो हमसे कभी दूर ना जाए और उसके बिना आपको कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में अचानक यदि वो आपको छोड़कर चला जाए तो आप ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाते है। उसको भूलने और खुश रहने के लिए आप वो काम करने लगते है, जिससे आपको और भी ज्यादा तकलीफ होती है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपका ब्रेकअप हो गया है तो आपको किन बातों से बचना चाहिए....

अपने आपको दोषी मानने से बचें
जी हां अक्सर ब्रेकअप के बाद दर्द में आप ये सोचने लगते हैं कि यदि हमने ऐसा ना किया होता तो शायद आज हमारा ब्रेकअप ना होता, और आप जज्बाती हो जाते है। इस बात को आप अपने ऊपर हावी होने से रोकें।

बार-बार पार्टनर को कॉल ना करें
जब आपका ब्रेकअप होता है और आप दर्द में होते हैं, तो आप उसको बार-बार कॉल ना करे क्यूंकि आपका पार्टनर कॉल रीसीव नहीं करेगा तो आपको और भी ज्यादा तकलीफ होगी। ऐसे में आप उसका नंबर अपने फोनबुक से डिलीट करके थोड़ा चैन महसूस कर सकते हैं।

पुरानी बातों को सोचना बंद कर दे
आप जब दर्द में होते है तो अपने पार्टनर के साथ बिताई गई पुरानी यादों और उसकी बातों को सोचते है, जो कि आपके सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है क्यूंकि ये सीधे आपके दिमाग पर असर डालता है, ऐसा करने से बचें।

दूसरों से शेयर ना करें अपने ब्रेकअप की बात
अक्सर देखा जाता है कि ब्रेकअप के बाद आप दूसरों को अपने बारे में बताते हो क्यूंकि आपको ऐसा लगता है कि बताने से आपकी तकलीफ थोड़ी कम होगी पर ऐसा होता नहीं है। लोगों को मौका मिल जाता है और आपको ठेस पहुंचाने के लिए इसी बात को लेकर आपको परेशान करते हैं, जिससे आपको और भी तकलीफ हो सकती है।

हमेशा दोस्तों के साथ रहें, अकेले रहने से बचें
जब आप खुद को दर्द में महसूस करें तो दोस्तों के साथ रहें। अगर आप अकेले रहते है तो पुरानी बातों को बार बार याद करके दुखी होते रहते है जो आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
