Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
क्या आपको लगता है आप जीवन में कभी अच्छा पार्टनर नहीं पायेंगे?
संबंधों में समस्याएं:- कई बार लोग ऐसा सोचते हैं कि उन्हें जीवन में कभी रोमांटिक पार्टनर नहीं मिल सकेगा। कभी कभी आप अपने दोस्त और उनके पार्टनर को देखकर यह सोचते हैं कि क्या आपको कोई ऐसा मिलेगा जो आपको भी उतना ही प्यार करेगा? सच में यह एहसास काफी खलता है।
हालांकि, आप अंत में ज़रूर अपने रोमांटिक पार्टनर से मिलेंगे, पर एक पल के लिए आप इसपर सवालिया निशान खड़ा कर देते हैं। आपको पता है कि ऐसी स्थिति में आप अकेले नहीं हैं। ऐसे कई लोग हैं जो इस परिस्थिति से गुज़रे हैं और वह आज खुश हैं क्यूंकि वह अपने रोमांटिक पार्टनर से मिल चुके हैं।
हाल ही में रेड्डीटर्स एक सवाल के साथ सामने आये "जिन लोगों को ऐसा लगा कि वह कभी भी रोमांटिक पार्टनर नहीं पायेंगे और उन्होंने बाद में अपने रोमांटिक पार्टनर को पा लिया, वह लोग उन लोगों को क्या सलाह देंगे जो अभी इस परिस्थिति से गुज़र रहे हैं?"

नीचे इसके जवाबों को पढ़ें-
1. ज़्यादा समय "हाँ" कहें: यह सुनकर थोड़ा अजीब लगता है, पर "येस मैन" देखने के बाद मैं कई बार ऐसे जगहों पर जाने लगा जहाँ पर मेरे दोस्तों ने मुझे बुलाया था। अगर मैं उसी पथ पर चलता रहता तो मैं कभी भी अपने दोस्त के घर पार्टी पर नहीं जाता और उस लड़की से नहीं मिलता जिससे मिलने की सलाह उन्होंने मुझे दी थी। आज वह मेरी पत्नी नहीं होती।
2. संयम रखें, और रूचि लाने की कोशिश करें।

3. कभी कभी आपको सिर्फ थोड़ा इंतज़ार करना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि आप प्यारे नहीं हैं और आप प्यार के हकदार नहीं हैं, इसका मतलब सिर्फ इतना है कि इतने सारे लोगों में आपके लिए कोई तो बना है। हो सकता है उसे मिलने में आपको थोड़ा समय लग रहा है। सिर्फ इसलिए कि अब आपको अकेलापन पसंद नहीं आ रहा है तो किसी के साथ भी सेटल ना हों।
4. क्या आपने हार मान ली है? थोड़ा रुकें और अपनी तरफ ध्यान दें। जिम ज्वाइन करें या कोई मनपसंद क्लास ज्वाइन करें। जब आप अपनी पसंद की चीज़ करेंगे, तो आपमें आत्मविश्वास आयेगा और यह लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा।

5. अपने लिए सही इंसान को ढूंढना बंद करें और खुद सही इंसान बनें।
6. उसके साथ सेटल ना हों जो वह नहीं है जो आप चाह रहे हैं।

7. मैंने एक लड़की को डेट किया और हम अच्छे दोस्त बन गए। कई बार मैंने काम कर दिए और बिल्कुल केयर नहीं की कि वह क्या सोच रही है। मैं 100 प्रतिशत उसे वही दिखाना चाहता था जैसा मैं हूँ, क्यूंकि अगर वह मेरी दोस्त बनना चाहती थी तो उसे मुझे वैसे ही अपनाना पड़ता जैसा मैं हूँ। मुझे नहीं पता क्या हुआ, हमारी इंगेजमेंट हो चुकी है और जल्द ही शादी होने वाली है। मेरा सुझाव यह है कि प्यार बता कर नहीं आता और कई बार वह आपके पास तब आता है जब आप इसे ढूंढ भी नहीं रहे होते हैं।
8. सिर्फ इसलिए किसी रिलेशनशिप में ना रहे क्यूंकि आपको कोई और नहीं मिल रहा है।
क्या आपके पास शेयर करने के लिए कोई सुझाव है? अगर हाँ, तो नीचे दिए कमेंट सेक्शन में हमें बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
