Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
अगर वो आपके लिए नहीं हैं सीरियस तो मिलते हैं ये संकेत
जब आप किसी को पसंद करने लगते हैं तो आपको ज़रा सब्र से काम करना चाहिए। सबसे पहले तो ये जान लें कि क्या वो भी आपको पसंद करते हैं या नहीं। इसके बाद ये जानने की कोशिश करें कि वो आपको कितनी गहराई से प्यार करते हैं।
अगर कोई आपको सिर्फ मुस्कुराकर देख ले तो आप किसी भी तरह के निष्कर्ष पर ना पहुंच जाएं।

आप दोनों घंटों तक कॉफी शॉप में बैठकर एक-दूसरे से दुनियाभर की बातें करते हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि ये प्यार है। कभी-कभी वो बस आपके साथ को पसंद करते हैं और सिर्फ इसीलिए आपके साथ वक्ते बिताते हैं। बस इतना ही है, इससे ज्यादा कुछ नहीं है।
आपका साथ पसंद है, इसका ये मतलब नहीं है कि वो आपके साथ रिलेशनशिप में आना चाहती हैं। इसका मतलब ये भी हो सकता है कि आप उनके लिए मेनकोर्स से ज्यादा एक साइड डिश हैं यानि की वो आपके साथ बस सिर्फ टाइमपास कर रहीं हैं।
तो अगर आपने उनसे बहुत ज्यादा ही उम्मीदें लगा रखीं हैं तो आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। अगर उनकी तरफ से ऐसा कुछ है तो आपको ये संकेत जरूर मिलेंगें।

ना आपको फोन करें और ना आपका फोन उठाएं
अगर वो आपको लेकर गंभीर नहीं है तो कभी भी आपके फोन का इंतज़ार नहीं करेंगीं। यहां तक कि वो आपको फोन भी बहुत कम ही उठाएंगीं।

अपने घर पर कभी ना बुलाए
उनकी आपमें कुछ ज्यादा दिलचस्पी ना होने का एक ये भी संकेत है। अगर वो आपके लिए वाकई में सीरियस हैं तो वो आपको अपने घर अपने पैरेंट्स से मिलने जरूर बुलाएंगीं।

आपने साथ रहने पर लगे डर
अगर वो आपके साथ सेल्फी लेने की मना करें या फिर आपके साथ होने पर उन्हें कोई देख ले और वो एकदम से घबरा जाएं तो समझ लें कि वो नहीं चाहती हैं कि आपके रिलेशनशिप के बारे में किसी को पता चले।

कभी आपकी फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट असेप्ट ना करें
अगर वो आपसे सिर्फ ऑफिस में होने पर ही बात करें और सोशल मीडिया पर आपसे कनेक्ट होने से बचें तो आपको खुद ही समझ जाना चाहिए कि उनके मन में क्याड है।

उनकी बर्थडे पार्टी पर आपको ना मिले न्यौता
ये भी एक संकेत है कि वो आपमें ज्यादा दिलचस्पी नहीं रखती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप उनसे कुछ ज्यादा उम्मीदें ना रखें। उन्हें आपका साथ अच्छाए लगता है, इसका मतलब ये नहीं है कि वो आपसे प्यार करती हैं।

मदद के लिए सबसे पहले आपको करें कॉल
जरूरत पड़ने पर आपको उनकी मदद करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन अगर वो आपसे बस अपना काम निकलवाती हों और उसके बाद आपके लिए कुछ ना करती हों तो इसका मतलब ये भी हो सकता है कि वो बस आपको यूज़ कर रहीं हैं।

दिल खोलकर ना करें बात
अगर आप दोनों एक-दूसरे से ज्यादा बातें ना करते हों तो हो सकता है कि वो आपको ज्यादा सीरियस नहीं लेती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
