Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सच्चे प्यार पर आपको भी विश्वास हो जाएगा अगर पढ़ेंगे इन लड़कों की कहानी
आप अपने हमसफर से कभी भी, कहीं भी और किसी भी समय मिल सकते हैं। इसके लिए कोई विशेष जगह और समय निर्धारित नहीं रहता है और अगर ऐसा होता भी है तो आपको अभी इस बात का पता नहीं होता है।
प्रेम कहानियां स्वर्ग में बनती हैं और जब यह प्लान धरती पर सच्चाई का रूप लेता है तो वह हमारे जीवन के सबसे हसीं पलों में से एक हो जाता है। प्यार में पड़ना बहुत ही आसान और विनम्र होता है।
इन कपल के साथ भी ऐसा ही हुआ जिन्होंने हमें अपनी कहानियाँ बताई हैं कि कैसे उन्हें अपना हमसफर मिला।

1. खेल की तरफ रूचि ने ही कामदेव का काम किया
"हीरा सदा के लिए होता है..हमारे प्यार की शुरुआत होवार्ड यूनिवर्सिटी के बेसबॉल डायमंड से हुई। हम दोनों यूनिवर्सिटी की टीम के लिए खेलते थे। हम दोनों अपने फ्रेशमन इयर में दोस्त बने और सीनियर इयर में जाकर डेट करना शुरू किया। होवार्ड हमारे जीवन का एक बड़ा अहम हिस्सा है और हम अभी भी कई बार फुटबॉल गेम, चार्टर डे और दूसरी गतिविधियों के लिए वहां जाते हैं। हम 11 साल से साथ हैं और इस शनिवार को हम अपनी तीसरी वर्षगांठ मनाएंगे!"

2. पार्टी में कई दिल मिल जाते हैं
"हम अपने फ्रेशमन इयर में एक घर की पार्टी में मिले थे। कैंपस के दिनों में मैं उससे अपने नज़दीकी दोस्त की मदद से मिला था और मेरा दोस्त उसका दोस्त बन गया। दोस्त की बर्थडे पार्टी पर हम मिले थे. उसके पास कार थी और इसलिए कुछ महीने बाद वह मुझे वीटली हाल से बचा रहा था और मैं डिनर के लिए "काफ" ला रहा था। साढ़े चार साल बाद हम साथ में रह रहे हैं!"

3. यह सब बस हो गया
"मैं और मेरे मंगेतर ने चार साल एक दूसरे को न जानते हुए ज़ेवियर यूनिवर्सिटी में गुज़ारा। हम कैंपस में एक दूसरे को देखते और मुस्कुरा कर अपनी क्लास की तरफ चले जाते पर ग्रेजुएशन नाईट के दिन हम मिले। न्यू ओरलेंस के एक क्लब में ग्रेजुएशन पार्टी थी। एक दोस्त ने हम दोनों को मिलवाया और उसके बाद हमने नंबर बदले। उसके बाद जो हुआ वह इतिहास है। हम पूरे रात नाचे और डांस फ्लोर पर ही हमारी पहली किस हुईं। उसके बाद हम साथ रहे और हमें पहले से पता था कि हमारे बीच कुछ ख़ास है।"

4. झूठे अलार्म ने काम कर दिया
"अपने सीनियर इयर में सुबह सुबह के झूठे अलार्म से मैं अपने अपार्टमेंट से बाल बंधे और स्वेटपैंट पहने, बिना किसी मेकअप के एक लड़के से टकराई जिसने निक्क्स की जर्सी, ब्रुकलिन के नाइक्स और सिल्वर ज्वेलरी पहनी थी। हमने थोड़ी बात की और फिर अपने रस्ते चल दिए। कुछ हफ़्तों बाद हम फिर मिले। उसके कुछ हफ्ते बाद हम अगर जगे होते तो साथ होते थे। बातें करते, खाना बनाते, स्ट्रीट फाइटर खेलते। 11 साल बाद हम शादीशुदा हैं और हमारी एक बेटी भी है। कल हमारी पांचवी सालगिरह है। भगवान बहुत अच्छे हैं!"

5. हमेशा टच में रहना:
"हम उस टेलीमार्केटिंग जॉब के लिए चुने गए थे जिसने यूनिवर्सिटी के करीबन आधे लोगों को चुना था। हम उसकी बस में मिले। हमने 2 महीने तक एक दूसरे को डेट किया पर फिर मैं दूसरी जगह चला गया। पर हम टच में रहे लेकिन दूरी हमारे बीच में आ गयी। डेढ़ दशक बाद मैंने उसे लिंक्डइन पर देखा। वहां से हमने 6 महीने बाद तक अपनी दोस्ती और फिर प्यार को दुबारा पाया। अगले साल हम शादी करने वाले हैं।"
इन्होने प्यार को निराशाजनक जगह पर पाया, और आपने?



Click it and Unblock the Notifications
