Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रिलेशन में झगड़े होना लाजिमी है, लेकिन क्या हर छोटी बात में आप दोनों में तकरार हो जाती है?
हर रिश्ते में झगड़े और तू तू मैं मैं होती है। यह उतना ही ज़रूरी है जितना कि एक दूसरे को समझना और आपके बीच की बॉन्डिंग। पर ज़रा सोचिये।
क्या आप सिर्फ झगड़े कर रहे हैं? अगर हाँ, तो आपको सोचना चाहिए कि आप इतना क्यूँ लड़ रहे हैं। सबसे सही तरीका है मसले के इर्द गिर्द घूमने के अलावा झगड़े और बहस का सामना करना।

बात करें:
यकीन मानिए बात करने से विश्व युद्ध बंद किये गए थे। आपके रिश्ते की जब बात आती है तो बात करना काफी ज़रूरी हो जाता है। यह बात सही है कि बात करने के दौरान आपको कुछ ऐसा सुनने के लिए भी मिल सकता है जो आपको अच्छा ना लगे, पर आपको समस्या का समाधान करना है और इससे अच्छा तरीका कुछ भी नहीं है।

कुछ समय लें:
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि बात करने से समस्या का हल नहीं निकल रहा है और इससे मामला और बिगड़ सकता है तो अपने आप को कुछ समय दें। ऐसा ना समझें कि आप ब्रेक अप कर रहे हैं। इससे सिर्फ आपके दिमाग की गंदगी कम होगी। इससे आप फिर से नए तरीके से रिश्ते की शुरुआत कर पायेंगे।

कोशिश करें:
झगड़ा ख़त्म करने का एक सबसे आसान तरीका है। आप दोनों के बीच जो भी मसला है उसको ख़त्म करनी की कोशिश करें। अगर दोनों तरफ से थोड़ा समझौता होगा तो ज़रूर मामला सुलझ जाएगा। इसलिए हर नकारात्मकता को ख़त्म करने की कोशिश करें।

छोटी छोटी चीज़ें:
अगर आपकी लड़ाई काफी समय से चल रही है तो अपने पार्टनर के लिए कुछ अलग करें। यकीन मानें आपके पार्टनर पर इसका असर पड़ेगा। आप उनकी मनपसंद जगह चुनकर कहीं बाहर जा सकते हैं या फिर अपने घर पर एक रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर रख सकते हैं। उनको यह दिखायें कि आपको उनका साथ पसंद है और झगड़े नहीं।

दोस्त से बात करें:
हम सब को पता है कि रिश्तों को लेकर दोस्तों से अच्छा सुझाव कोई नहीं दे सकता है। अगर आपके पास कोई ऐसा दोस्त है तो जाएँ और उससे बात करें। किसी तीसरे इंसान से बात करने पर आपको मसले को नए तरीके से देखने का मौक़ा मिलता हैं।
आपकी लड़ाई कभी भी आपके प्यार और आपकी बॉन्डिंग से बढ़कर नहीं हो सकती। कभी भी अपनी ईगो को बड़ा ना बनने दें और कोशिश करें ताकि आप दोनों के रिश्ते मधुर बने रहे।



Click it and Unblock the Notifications
