Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
खुशमिजाज कपल सोने से पहले बेड पर ये 10 चीजें करना नहीं भूलते हैं...

ये बहुत जरूरी है कि आप सोने से पहले अपने पाटर्नर के साथ कुछ समय बिताए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप दोनों एक-दूसरे के साथ कितना समय बिताए - एक घंटा या सिर्फ कुछ मिनट। आप दोनों एक-दूसरे के साथ एंजॉय करें, बातें करें और अपना प्यार जताए, जिसकी आप सभी को जरूरत है।
मनोवैज्ञानिकों ने एक बहुत सरल सूची तैयार की है। हमने भी अंत में आपके लिए एक स्पेशल बोनस तैयार किया है। जो कुछ इस प्रकार हैः

1 - अपने फोन को साइलेंट मोड पर ड़ाले और उसे अपने से दूर रखें।
सोशल मीडिया पर निर्भरता रखने से आपके शरीर में ऑक्सीटोसिन निकलने बाहर नहीं निकल पाता। हार्मोन भावनात्मक अंतरंगता और संबंधों के लिए जिम्मेदार है। मनोचिकित्सक कैरोल कैरी एक साधारण नियम का पालन करने की सलाह देते है कि अपने फोन को बंद कर दें या डॉट 9 बजे उसे अपने से दूर कर दें।

2- काम के बारे में भूलने की कोशिश करें
जब आप बेड पर सोने जाए तो अपने ई-मेल चेक करना बंद कर दें। ये बेहतर होगा कि आप एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताए और कुछ आराम करें ताकि आप दूसरे दिन के लिए उत्पादक बन सकें। तकिए से बातचीत करना कपल्स को भावनात्मक रूप से कनेक्ट करता है, आपको अपनी समस्याएं भूलने में मदद करता है और आपको रिलेक्स महसूस कराता है। काम के बारे में, पैसों से जुड़ी बातचीत या ऐसी चीजें जिस पर बातचीत करना आपके साथी को चिंतित महसूस कराता है, उस पर बात करने से बचें।

3- अपने साथी के साथ ही बेड पर सोने जाए
कई कपल एक-दूसरे से पूरे दिन नहीं मिलते और उनकी अलग-अलग समय पर सोने की आदत होती है। मनोवैज्ञानिक कर्ट स्मिथ के अनुसार, हैपी कपल एक-दूसरे के साथ ब्रश करते है और एक ही समय पर सोने के लिए जाते है। ऐसा करना उनके रिश्ते में नर्माहट बनाए रखने और अंतरंगता लाने में मदद करता है।

4- रूटीन फॉलो करें
हर दिन एक ही समय पर सोने की दिनचर्या का पालन करने से अच्छी नींद आती है। जब आप निश्चित समय पर नींद लेने की दिनचर्या का पालन करते है, तो आपका दिमाग सोने के समय का सिग्नल प्राप्त करता है और आपके शरीर को नींद लेने के लिए तैयार करता है। अगर आप एक ही रूटीन अपने साथी के साथ फॉलो करते है, तो ये आपके रिश्ते को अधिक अंतरंग और भरोसेमंद बनाता है।

5- दिल से जुड़ी बातें करें
एक-दूसरे की भावनाओं पर ध्यान दें। आपको सलाह देने या समस्याओं का त्वरित समाधान ढूंढने की जरूरत नहीं है। कई बार हम सिर्फ बातचीत करना चाहते है और अपने प्रिय की देखभाल और सहयोग को महसूस करना चाहते है। मनोवैज्ञानिक रेयान होवस सोने से पहले अपने साथी को अपनी सकारात्मक भावनाएं बताने की सलाह देते है। इससे दिन को सकारात्मक नोट पर समाप्त करने में मदद मिलेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे। ये आपके ओवरऑल मूड पर भी सकारात्मक प्रभाव ड़ालता है। पूरे दिन में जो कुछ हुआ उसे भूलने की कोशिश करें और अपनी सभी समस्याएं और चिंताए बेडरूम के दरवाजे के बाहर छोड़ें। अपने साथी को बताए कि आप उससे कितना प्यार करते है । ये बहुत जरूरी है कि अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते समय आप गंभीर और निष्कपट रहें।

6- बहस या गुस्सा बढ़ाने वाली बातचीत ना करें
मनोवैज्ञानिक कर्ट स्मिथ हमें बताते है कि सोने से पहले किसी तरह की बहस या गहमागहमी वाली बातचीत ना करें। बेड पर लड़ाई करने से समस्याएं हल नहीं होती। इसके अलावा, आप दोनों के लिए चैन की नींद सोना मुश्किल हो जाता है और आप अगले दिन उदास महसूस करेंगे।

7- अपने बेडरूम को चाइल्ड-फ्री रखें
मनोवैज्ञानिक माइकल विनियम-डेविस के अनुसार, केवल उसी वक्त बच्चों को अपने साथ बेड पर सोने दें, जब उन्हें बुरे सपने आते हो। बाकी समय, आपका बेडरूम आपकी प्राइवेट जगह होनी चाहिए। आपको अपनी अंतरंगता को बनाए रखने के लिए उस स्थान की आवश्यकता है।

8- अपने पालतू जानवरों के साथ अपना बेड साझा ना करें
यूनिवर्सिटी ऑफ कैनास रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, 63 प्रतिशत लोग जो अपने पालतू जानवरों के साथ सोते है वे पर्याप्त नींद नहीं ले पाते। क्यूंकि आपके पालतू जानवर पूरी रात नहीं सो पाते और अक्सर आपकी नींद में बाधा ड़ालते है।

9- बेड पर शराब या सिगरेट ना पीए
कई कपल्स बेड पर रोमेंटिक माहौल बनाने के लिए वाइन की ग्लास पीना पसंद करते है। हालांकि, जब आपका शरीर एल्कोहल को पचा नहीं पाता, तब आपके नींद लेने की अवधि कम हो जाती है। ये आपको थकान और विचलित महसूस कराएगा और आप सुबह उठने के बाद आसानी से नाराज हो जाएंगे। अल्कोहल के सेवन से खर्राटे आते है और सिगरेट में निकोटिन होने से अनिद्रा को बढ़ावा मिलता है।

10- एक-दूसरे को गले लगाना और किस करना ना भूलें
बेड पर जाकर सोने से पहले अपने साथी को किस करना और आलिंगन करना ना भूलें। ये बहुत ही रिलेक्सिंग है और सकारात्मक भावनाओं को जागृत करता है। मनोवैज्ञानिक ये मानते है कि जब आप सोते समय एक-दूसरे का आलिंगन करते है तो आपके रिश्ते में कोई परेशानी नहीं रहती।
यदि आप अनिद्रा से पीड़ित है तो अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें। जैसेः
दोपहर के बाद कॉफी ना पीए।
सुबह जल्दी उठे।
बेड पर सोने से पहले किसी तरह का कोई स्नैक्स ना लें।
सुंदर और आरामदायक बेड खरीदने से आपको जल्दी और चैन की नींद लेने में मदद मिल सकती है।
वीकेंड पर सोए नहीं।
सभी गैजेट को अपने बेडरूम के दरवाजे से दूर रखें।
अपने बेडरूम में ताजा हवा आने दें।
बेड पर जाने से पहले स्नान करें।
9 बजे के बाद काम ना करने की कोशिश करें।
सोने से जाने से पहले बहुत ज्यादा पानी ना पीए।



Click it and Unblock the Notifications
