Latest Updates
-
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स
ये 7 बातें जिनका मैच्योर महिला अपने रिलेशनशिप में जरुर ध्यान रखती है...
एक रिश्ते में हमेशा दो तरह के लोग होते है परिपक्व यानि मेच्योर और अपरिक्व यानि इम्मेच्योर। मेच्योरिटी सिर्फ ये नहीं कि आप एक रिश्ते में पार्टनर के रूप में कैसे है, लेकिन ये भी है कि एक व्यक्ति के रूप में आप कैसे है।
हर रिश्ता अपने साथ अनूठा संघर्ष लेकर आते है। लेकिन फर्क उससे पड़ता है कि आप उसे किस ढंग से संभालते है, एक मेच्योर, हेल्दी रिलेशनशिप की तरह या फिर एक इम्मेच्योर, दुखदायी रिलेशनशिप की तरह। जब आप अपने पार्टनर, दोस्त या फैमिली मेंबर्स के साथ हो तो आपकी मेच्योरिटी आपको अनावश्यक गलतफहमियों और परेशानियों से बचाने में भी मदद करती है। रोमांटिक रिलेशनशिप में मेच्योरिटी सबसे बड़ी संपति है।
आपको ये जानने की जरूरत है कि क्या करें, लेकिन इससे जरूरी आपको ये जानना भी है कि क्या ना करें। एक रोमांटिक रिश्ते में मेच्योर वुमन क्या करती है इससे जुड़ी प्रमुख बातें इस लेख में दी गई है।

1. अन्य रिश्तों के साथ समझौता ना करें
ये स्वाभाविक है कि किसी रिश्ते में आने के बाद कुछ समय के लिए दोस्ती से दूर रहना पड़ता है, खासकर हनीमून पीरियड में, लेकिन एक मेच्योर वुमन अन्य रिश्तों की अहमियत भी जानती है। दोस्त और परिवार सुख-दुख के साथी होते है, ऐसे में अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए उनसे पूरी तरह कट हो जाना सही नहीं है। मेच्योर महिला ये सुनिश्चित करती है कि उसकी लाइफ से जुड़ा हर एक व्यक्ति उसके लिए महत्वपूर्ण है

2. आभार
कुछ महीने गुजरने के बाद, अपने साथी के प्रति कम प्रशंसात्मक और थेंकफुल बनना आसान है, लेकिन एक परिपक्व महिला अच्छे पार्टनर की वेल्यू जानती है। वो थेंक्यू कहती है और अक्सर अपने पार्टनर को ये दर्शाती है वो उसकी कितनी सराहना करता है, एक परिपक्व महिला का ये अंदाज ना सिर्फ उसके पार्टनर को आश्चर्यचकित करता है बल्कि उसके रिश्ते को मजबूत भी बनाता है। एक अच्छे व्यक्ति का साथ मिलना जिंदगी का एक उपहार है और वो इस बात को अच्छे से समझती है।

3. फाइनेंशियल आत्मनिर्भरता
मेच्योर वुमन फाइनेंशियन इनडिपेंडेंस के महत्व को भी जानती है और अपने पार्टनर को घर से जुड़े सभी फाइनेंशियल डिसीजन नहीं लेने देती। वो कोई भी चीज पाने के लिए अपने साथी से नहीं कहती बल्कि जिंदगी में वो जो भी हासिल करने में सक्षम है और जो चीज वो अपने लिए करती है उस पर उसे गर्व है। उसकी आजादी उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण संपति है और जिसे वो किसी के लिए नहीं छोड़ सकती।

4. खुशी के विभिन्न रूप
बहुत से लोग ये मानते है कि खुशी के बारे में जो फिल्मों और मीडिया में दिखाया जाता है उसका सिर्फ वो ही रूप हो सकता है, लेकिन एक परिपक्व महिला जानती है कि खुशियां विभिन्न रूपों और रंगों में आती है और ये व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वो उसे किस नजरिए से देखें। वो ये जानती है कि जिस चीज से उसे खुशी मिलती है वो जरूरी नहीं कि उसके पार्टनर को भी खुशी दें ऐसे में वो हरएक को अपने तरीके से अपने समय का आनंद लेने की अनुमति देती है।

5. आत्मसम्मान
आत्मसम्मान परिपक्व महिला की सबसे प्रमुख निशानी है और वो किसी भी तरह की परिस्थितियों में इसके साथ समझौता नहीं करती। वो अपने पार्टनर को खुद को नीचा दिखाने या अनुचित ढंग से बात करने और खुद का अनादर करने की इजाजत नहीं देती। वो पार्टनर से वो ही सम्मान पाने की उम्मीद रखती है जो वो उसे देती है। उसके आत्मसम्मान पर किसी प्रकार की आशंका गंभीर अपराध हो सकता है।

6. उपयुक्त स्थान और पहचान
अपने साथी और उसकी रूचियों और विचारों में खो जाना आसान है, लेकिन एक मेच्योर महिला रिश्ते में उपयुक्त स्थान और अपनी खुद की पहचान बनाए रखती है। रिलेक्स और स्वस्थ महसूस करने, व्यक्तिगत पहचान को बढ़ावा देने और रिश्ते में स्पष्टता लाने के लिए खुद के लिए समय निकालना आवश्यक है। आखिरकार उसका पार्टनर उससे इसलिए प्यार करता है क्यूंकि उसकी खुद की एक अलग पहचान है और ये बात वो जानती है।

7. सोशल मीडिया
अंत में, एक मेच्योर महिला को पता है कि सोशल मीडिया के संबंध में उसकी सीमा कहां तक है। वो अपने रिश्ते से जुड़ी परेशानियां पब्लिकली शेयर नहीं करती और ना ही वो अपने सभी सोशल एकाउंटस को अपने लवर की पिक्चर्स से भरती है। उसे ये पसंद नहीं कि दुनिया उसके रिश्ते के प्रति दिलचस्प दिखाए। वो ये भी जानती है कि कुछ चीजें उसके और उसके साथी के बीच होने वाली है और वो इस निजी अंतरंगता को दोनों के बीच ही बनाए रखती है।



Click it and Unblock the Notifications