Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कंगना से ले सबक, शादीशुदा पुरुष से अफेयर के है ये साइड इफेक्ट्स
कंगना और रितिक का मामला इन दिनों मीडिया में खूब सुर्खियों में चल रहा है। तकरीबन सालभर पहले, अभिनेत्री कंगना रानौत विवादों में तब घिर गई थी, जब उनके "सिली एक्स-बॉयफ्रेंड" कहे जाने वाले ऋतिक रोशन ने उनकी कुछ टिप्पणियों पर बवाल मचा दिया।
दरअसल कंगना की इन बातों से इस बात के संकेत मिल रहे थे कि जब रितिक और सुज़ैन खान शादीशुदा थे तब जो ऋतिक-कंगना के बीच प्रेम-संबंध थे। इसके बाद स्थितियां दोनों के ही लिए तकलीफभरी बनती गई, कभी एक दूसरे के करीब कंगना और ऋतिक एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते है।
हालांकि कंगना ने अपने इंटरव्यू में अपने दिल की बात तो बता दी लेकिन कंगना के इंटरव्यू की 4 बातें जो हमें सिखाती हैं कि किसी शादीशुदा आदमी के प्यार में पड़ने से आपके साथ हो सकता है।

मर्द अपनी शादीशुदा लाइफ में नहीं लाना चाहते है खट्टास
कंगना ने इस बात को सीधे-सीधे कह दिया कि वह ऋतिक के साथ रिश्ते में अपनी मर्ज़ी से जुड़ीं, वह पूरी तरह से जानती थीं कि उनका विवाह हो चुका है। कंगना ने बताया कि शुरू में हालांकि, ऋतिक अपनी पत्नी को छोड़ने से हिचक रहे थे, लेकिन सुज़ैन खान से तलाक के बाद ऋतिक कंगना के पास वापस आए और उन्होंने कंगना से शादी करने और उनके साथ घर बसाने की अपनी इच्छा व्यक्त की। लेकिन वह जल्द ही फिर पलट गए और अपनी ही कही बातों से मुकर गए।
बहुत कम पुरुष ही अपनी प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी को छोड़ते हैं उनमें से ज्यादातर शादीशुदा ज़िंदगी की बोरियत से बचने और एक रिश्ते के रोमांच का आनंद लेने के लिए एक विवाहेतर या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करते हैं, जबकि वे अपनी शादी में भी बने रहना चाहते हैं। जबकि वह नई महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन फिर भी वे बाकी सब चीज़ों से अधिक अपनी शादी को प्राथमिकता दे सकते हैं।

सरेआम बेइज्जत हो सकते है
जब विवाद शुरु हुआ और कीचड़ के छींटे खुद पर भी आने लगी, तो ऋतिक की टीम ने पूरी दुनिया के सामने कंगना द्वारा भेजे गए पर्सनल ईमेल रिलीज कर दिए और लोग उसे पढ़ने लगे। कंगना की न्यूड तस्वीरों को साइबर सेल के सामने सबूत के तौर पर पेश किए गए। बात न सिर्फ मीडिया तक बल्कि कोर्ट कचहरी तक पहुंच गई।
अगर बात कोर्ट-कचहरी तक पहुंच जाए, तो इस बात की पूरी उम्मीद रखें कि दूसरी तरफ के लोग इस विवाद को बुरी शक्ल देने की पूरी कोशिश करेंगे।

लोग आपको शर्मिंदा करेंगे
कंगना के पूर्व-प्रेमी अध्ययन सुमन और आदित्य पंचोली ने मौके का फायदा उठाने की पूरी कोशिश की और उन्होंने कंगना को मानसिक रूप से अस्थिर महिला साबित करने वाली बातें की। एक्स्ट्रा मेरेटियल अफेयर में सबसे ज्यादा जो खरी खोटी सुनने को मिलती है, वो है महिला की चाहे गलती दोनों की क्यों न हो। लेकिन सारा इल्जाम महिला पर ही आता है।
आपको घर तोड़नेवाली और एक फूहड़ लड़की साबित करने की कोशिश की जा सकती है, जबकि आपकी शादीशुदा प्रेमी को कोई ऐसा कुछ नहीं कहा जाता है। सच तो यही है कि घर तोड़नेवाली आप नहीं होती हैं। लेकिन जैसा कि कंगना कहती हैं, आपके अपने प्रेमी की ग़लतियों और उसकी पत्नी के साथ ईमानदार न रहने की सज़ा आपको भुगतनी पड़ सकती है।

बदल भी सकती है नीयत
कंगना ने बताया कि ऋतिक के तलाक के बाद, उन्होंने उनके साथ दोबारा जुड़ने और कंगना के साथ अपने व्यवहार को सुधारने का प्रयास किया। उन्होंने अपने रिश्तों की औपचारिक घोषणा करने का भी वादा किया और कंगना के साथ विवाह करने के संकेत दिए। लेकिन बाद में ऋतिक ने इस बात से भी इनकार किया कि वे कभी भी एक रिश्ते में थे।
एक ऐसा व्यक्ति जो अपनी शादी की कसमों को भुलाने से नहीं झिझकता, उसके साथ आपका रिश्ता भी पवित्र नहीं होगा। अगली बार जैसे ही कोई और लड़की पसंद आएगी या उससे अफेयर की संभावना होगी वह आदमी उसे पाने की कोशिश करेगा और लाज़मी है आपको छोड़ देगा। इसलिए ऐसे आदमी पर



Click it and Unblock the Notifications
