Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
दुल्हिनयां बनने जा रही कॉमेडियन भारती सिंह ने बॉयफ्रेंड के साथ करवाया प्री वेडिंग शूट

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह शादी कर रही हैं। भारती ने हर्ष लिम्बचिया के रूप में अपना जीवनसाथी चुन लिया है। भारती और हर्ष की प्री वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें भी सामने आ गयी हैं।
ज़ाहिर है यह जोड़ा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह दोनों पिछले 8 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। भारती के मुताबिक उन्होंने शादी के लिए 30 नंवबर, 3 और 6 दिसंबर तीन डेट फाइनल की हैं, हालांकि, आख़िरी डेट पर अभी मुहर नहीं लग पाया है। लेकिन, यह तय है कि जल्द ही भारती बनने जा रही हैं दुल्हनिया!

10 किलो घटाया वजन
भारती जल्द ही राइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसके साथ ही अब वह अपने वजन को लेकर काफी सीरीयस हो गई हैं। जहां एक तरफ वह अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हो गई हैं वहीं एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट की मुताबिक कहा जा रहा है कि भारती ने 10 किलो वजन भी घटा लिया है। दर्शकों को अपनी क्यूट हरकतों से हंसाने वाली भारती अब फैंस को एक नए अंदाज में ही दिखाई देने वाली हैं। हर्ष और भारती ने अब एक प्री-वेडिंग फोटोशूट भी करवाया है।

ग्रीन से घटाया वजन
भारती खासतौर पर अपनी शादी के लिए वजन घटा रही हैं। उनका कहना है कि वह शादी से पहले खुद को मेंटेन रखना चाहती हैं और इसीलिए अब वह अपना वजन भी कम कर रही हैं।
भारती ने बताया कि वह इसके लिए खूब ग्रीन टी पी रही है। हालांकि वहीं हर्ष का कहना है कि भारती जिस भी साइज की है उन्हें वह ऐसी ही पसंद हैं।

गोआ में कर सकती हैं शादी
इसके अलावा भारती ने अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर भी खुलासा किया है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी शादी के लिए गोवा और अमृतसर को फानइल किया है, अब उनकी इस साल की कमाई पर यह निर्भर करता है कि वह कहां शादी करेंगी। दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन फोटोज़ में दोनों काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ जगह पर भारती यहां भी कॉमेडी कर रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications
