Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
क्या आप जानते हैं कि आप रिलेशनशिप किस स्टेज में हैं?
हममें से अधिकार लोग किसी ना किसी से रिलेशन में होते हैं। लेकिन क्या हम रिलेशन के हर चरण को सही तरह समझ पा रहे हैं। आपको किसी भी रिलेशनशिप के हर चरण को महसूस करना चाहिए और इसका आनंद लेना चाहिए। केवल एक रिलेशन में रहना ही सही नहीं है।
हर रिलेशन का एक लेवल होता है जब वो परिपक्व होता है, हालांकि रिश्ते बढ़ते और मजबूत होते रहते हैं। हम आपको रिलेशनशिप की 10 स्टेज बता रहे हैं जो हर कपल को समझनी चाहिए।

स्टेज 1
यह 'लव एट फ़र्स्ट साइट' वाला लेवल है। इसमें आप पहली नज़र में किसी की तरफ आकर्षित होते हैं। आप उसकी ज़िंदगी में अपने आपको फिट करना चाहते हैं। ये वो स्टेज है जब आँखें मिलती और दिल में एक घबराहट सी होती है। यह भावनाओं में बहने का पहला चरण है! आप कुछ नहीं बोल पाते, बस आँखें बोलती हैं और आप गूंगे हो जाते हैं।

स्टेज 2
इस स्टेज में आप बोलना शुरू करते हैं और उस व्यक्ति को समझना शुरू करते हैं। आपका मिलना जुलना और बात करना बढ़ जाता है, इससे आप एक दूसरे को समझने लगते हैं। इस समय आप उस व्यक्ति के व्यक्तित्व, व्यवहार और स्वाभाव जैसे हर पहलू को जानने लगते हैं। इस समय ज़रूरी है की आप सोच समझ कर हर निर्णय लें, कोई जल्दबाज़ी ना करें।


स्टेज 3
इस स्टेज में आप एक दूसरे के होने लगते हैं, एक दूसरे की हर बात आपको लुभाने लगती है। आपको दुनिया की हर चीज उसके आगे खराब लगने लगती है। आप प्यार के पागल पंछी की तरह प्यार की भावनाओं में खो जाते हैं। आपको इस समय थोड़े संयम की ज़रूरत है।

स्टेज 4
इस समय आपके प्यार का फ़ितूर थोड़ा-थोड़ा उतरने लगता है। आप अपने पार्टनर की कमियों या ऐसी चीजें आपको पसंद नहीं हैं वे महसूस करने लगते हैं जैसे कि डकार लेना, गैस छोडना, खुले मुंह सोना, गंदे मोजे पहनना आदि। आप अपने पार्टनर से थोड़ी 'चिढ़ या खिन्न' महसूस करने लगते हैं। इस समय आपको पता चलता है कि प्यार का हर घूंट मीठा नहीं होता।

स्टेज 5
इस समय आपको अपने पार्टनर की खिन्न करने वाली चीजों को सहने की आदत सी हो जाती है। आप उसकी हरकतों के आदि हो जाते हैं। हालांकि अब भी आपको थोड़ा अजीब लगता है लेकिन आप चलने देते हैं। आप थोड़ा धैर्य रखना सीख जाते हैं।

स्टेज 6
इस स्टेज में आपका ऑफिस, परिवार या अन्य कामों के कारण एक दूसरे से मिलना-जुलना रोज़ाना के बजाय थोड़ा कम हो
जाता है। लेकिन फिर भी आप व्यस्तता में से एक दूसरे के लिए समय निकालना सीखते हैं।

स्टेज 7
अब आप अपने असली रूप में आते हैं। हालांकि आप अब भी उन्हें खुश करना चाहते हैं लेकिन अब आप कोरा दिखावा बंद कर देते हैं। आप अपने वास्तविक रूप में आ जाते हैं बजाय कि उनको दिखाने के लिए जबरदस्ती हंसने के। अपने असली रूप में रहना और अपने पार्टनर को खुश भी रखना आपकी इस स्टेज को थोडा खास बना देता है।

स्टेज 8
अब आपके तकरार सामने आने लगते हैं। आप जो चीजें पसंद नहीं करते उन पर लड़ने लगते हैं। दूसरा क्या सोचेगा इसकी परवाह किए बिना आप जो मन में आता है वो खरा-खरा बोल देते हैं। इस समय आप महसूस करते हैं कि उनके लिए कभी कभार अपनी इच्छा को मारना ठीक है लेकिन हर बार आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?

स्टेज 9
इस समय आपको एक दूसरे के स्वभाव, समस्याएँ, असुरक्षा, प्रकृति, व्यवहार आदि को सहने की आदत हो जाती है। आप महसूस करते हैं कि वो जो है वो है, मैं तो उससे उसी रूप में प्यार करता/करती हूँ। इस समय आप सीखते हैं कि किसी रिश्ते को खुश बनाए रखने के लिए आपसी सामंजस्य और समझौता बेहद ज़रूरी है।

स्टेज 10
यह एक महत्वपूर्ण और अभिव्यक्त करने वाली स्टेज है। इस समय आप प्यार की कठिन डगर पार कर पास आ जाते हैं। आप एक दूसरे को पाकर खुश हैं। आप यहाँ ये सीखते हैं कि कुछ भी पाना इतना आसान नहीं है: आपको उसे हासिल करना पड़ता है और फिर जब मिल जाए तो इसका जश्न मनाना चाहिए। सिर्फ चाहने से कुछ नहीं होता।



Click it and Unblock the Notifications
