Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
क्या आपका बॉयफ्रेंड आपको फिजिकल होने के लिए मजबूर करता है?
किसी भी रिश्ते की शुरुआत कैजुअल डेटिंग से होती है और आपको लगने लगता है कि आपका ब्वॉयफ्रेंड ही आपके सपनों का राजकुमार है। लेकिन अचानक ही आपको लगने लगता है कि आपके इस रिश्ते में प्यार से ज्यादा जिस्मानी आकर्षण है। उनके साथ रहते हुए आपको कई बार ये अहसास होने लगता है कि वो आपको लगने लगता है कि वो आपको बस किसी ना किसी तरह छूना चाहते हैं।
तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को सेक्स के लिए मनाने के लिए क्या तरीके अपनाते हैं।

सेक्सुअल कंपैटिबिलिटी है जरूरी
कई लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के आगे बहाने बनाते हैं कि वो उन्हें और करीब से जानने और उनसे जुड़ने के लिए उनके साथ सेक्शुअल कंपैटिबिलिटी चाहते हैं। ऐसे में आप उनसे पूछें कि क्या उनके अपनी सारी एक्स गर्लफ्रेंड्स के साथ शारीरिक संबंध रहे थे। अगर उनका जवाब हां हैं तो जानने की कोशिश करें कि सेक्स के बाद भी उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप क्यों कर लिया। ऐसे में अधिकतर लड़के बहाने बनाते हैं कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड बैड पर अच्छी नहीं थी। तो इसका मतलब तो ये हुआ कि आपको उनके साथ रहने के लिए उन्हें खुश करना पड़ेगा। अगर ऐसा कुछ भी है तो तुरंत इस रिश्ते को तोड़ दीजिए। यही आपके लिए बेहतर होगा।
आजकल भारत में भी शादी से पहले सेक्स करना आम बात है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपका अपने ब्वॉयफ्रेंड को सेक्स के लिए मना करना आपकी संकुचित और छोटी सोच को दिखाता है। ये आपकी अपनी मर्जी है कि आपको शादी से पहले सेक्स करना है या नहीं।

तोहफों की बारिश
कुछ घटिया किस्म के लड़कों को लगता है कि वो कुछ तोहफे देकर और आपके साथ दो-तीन डेट्स पर जाकर आपको सेक्स के लिए मना सकते हैं लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। बेहतर होगा कि आप अपनी पहली डेट पर ही उन्हें ये बता दें कि आप उनके कहने पर उनके साथ सेक्स के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं है।
आप अब भी एक बहनजी हैं जो वर्जिनिटी ड्रामा करती हैं
लड़के जब किसी लडकी को शादी से पहले सेक्स के लिए मनवाने में असफल हो जाते हैं तो वो अपनी गर्लफ्रेंड को बहनजी कहने लगते हैं। उन्हें आपका फैशन स्टाइल पसंद नहीं आता है और आपके अंदर कमियां निकालने लगते हैं। अगर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड की ऐसी किसी डिमांड को पूरा नहीं कर पा रहीं हैं तो खुद को ऐसे तानों के लिए तैयार कर लें।

मुझे तुम्हारे पहले के सेक्स रिकॉर्ड के बारे में पता है
कभी-कभी लड़के, लड़कियों को उनके पहले के रिलेशनशिप के बारे में बताने लगते हैं जैसे कि उन्हें कहते हैं कि मुझे पता है कि तुम अपने पुराने रिलेशनशिप में अपेन ब्वॉयफ्रेंड के साथ किस हद तक गई थी। कुछ लड़के ऐसी बातें अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करते हैं।
शादी से पहले और शादी के बाद रिलेशनशिप में सेक्स करना और सेक्स नहीं करना पूरी तरह से आपकी मर्जी होनी चाहिए। आज की महिलाओं को पता है कि गलत में भी सही क्या है।

ब्वॉयफ्रेंड को सेक्स को लेकर खुद पर दबाव ना बनाने दें
अगर वो सच में आपसे प्यार करते हैं और आपके साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें ये पता होना चाहिए कि सेक्स करना जरूरी तो लेकिन ये अनिवार्य नहीं है। इस बारे में अपनी सहेली से भी राय लेते रहें।
अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड आपके ऊपर बहुत ज्यादा दबाव बना रहा है तो आपके लिए उन्हें छोड़ देना ही बेहतर होगा।



Click it and Unblock the Notifications