Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
इन 6 कारणों से मॉनसून में सेक्स का है अलग मजा
सेक्स के लिए तो हर मौसम ही सही है। कोई ऐसा आदमी है जो है जो कहेगा कि इस मौसम में मैं सेक्स नहीं करना चाहता। शायद उनका जवाब होगा नहीं!
यदि आप किसी से पूछेंगे कि सेक्स के लिए कौनसा समय सही है तो यह उनके टेस्ट और इच्छा के अनुसार अलग-अलग होगा। किसी को रात को अच्छा लगता है तो किसी को सुबह जल्दी और किसी को कोई और समय।
मॉनसून तो वैसे भी प्यार का समय कहा जाता है, ऐसे में सेक्स करने का इससे अच्छा मौसम कौनसा हो सकता है।
आपके इसी प्यार को बढ़ाने के लिए हम आपको बता रहे हैं कि मॉनसून में क्यों खास है सेक्स करना। आइये हम बताते हैं...

बारिश का सीजन
इस मौसम में प्यार की भावनाओं में बह जाओ! बारिश में भीगा बदन आपको अपने पार्टनर के साथ रात को हम-बिस्तर होने में एक शानदार एहसास देता है। सोचो बाहर बिजली चमक रही है और अंदर प्यार के तूफान में आपका पार्टनर आपसे लिपट रहा है। कितना सुंदर एहसास है ना!

सुहावना मौसम
मॉनसून अपने आप में एक सुहावना समय है। सुहानी हवा चलती है, बारिश की बूंदें आती है। ऐसे में आपका चंचल मन भी प्रकृति के साथ अपने पार्टनर की बाहों में रम जाने का करता है।

पानी और आग
आपने वो गाना सुना होगा ‘टिप -टिप बरसा पानी ने आग लगाई'। जी हाँ। मॉनसून वो मौसम है जब बदन पर बारिश की बूंदें गिरती हैं और अंदर बैड पर एक प्यार का सैलाब उमड़ता है। यही कारण है जो पार्टनर्स में सेक्स की आग लगाता है। इसका कोई मुक़ाबला नहीं!

भीगे कपड़े
बॉलीवुड मूवीज में यह सब आपको बखूबी देखने को मिल जाएगा। आपने खूब देखा होगा अपने पसंदीदा एक्टर-एक्ट्रेस को बारिश में भीगते हुये और एक दूसरे को बाहों में लेकर गाना गाते हुये। यही सब है जो आपको भी प्यार करने के लिए प्रेरित करता है। तो बस याद कर लीजिये उस गाने को ‘प्यार हुआ इकरार हुआ, प्यार से फिर क्यूँ डरता है दिल'।

शानदार मौसम
गर्मियों में पसीना आता है, गर्मी से शरीर चिप-चिप रहता है। सर्दियों में वैसे ठंड से सिकुडते रहते हैं। ऐसे में मॉनसून का मौसम प्रेमियों के लिए प्रकृति का वरदान है। ये वो मौसम है जब आप शांतचित से अपने पार्टनर को समय दे पाते हैं। आप सही तरह सेक्स कर पाते हैं और इस मौसम में अपने पार्टनर को खुश रख सकते हैं।

म्यूजिक
आप भी अगर संगीत प्रेमी हैं तो कोई भी बारिश का रोमांटिक गाना चला लीजिये। दुनिया की हर भाषा के गानों में बारिश और रोमांस का संबंध रहा है। यह म्यूजिक आपकी भावनाओं को जागृत करेगा और आप कह उठेंगे ‘छतरी ना खोल बरसात में, भीग जाने दे भीगी रात में'।
वो बारिश की बूंदें और भीगा बदन और अपने पार्टनर का साथ, आप भी भावनाओं में बह गए ना! बस थोड़ा इंतज़ार कीजिये मॉनसून आने वाला है। आप बस तैयार रहिए!



Click it and Unblock the Notifications
