Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
लड़के सेक्स करने के तुरंत बाद क्यों सो जाते हैं ?
सेक्स करना हेल्दी लाइफ के लिए बहुत ज़रूरी है लेकिन आपने एक चीज नोटिस की होगी कि जब भी आप सेक्स करते हैं तो उसके बाद आपको नींद आने लगती है। क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि आखिर सेक्स करने के बाद आपको तुरंत नींद क्यों आने लगती है?
कई महिलायें इस बात को लेकर परेशान भी रहती हैं की आखिर उनके पार्टनर सेक्स के बाद उनसे बातें क्यों नहीं करते हैं और इतनी जल्दी सो क्यों जाते हैं? इस आर्टिकल में हम आपको इसका वैज्ञानिक कारण बताने जा रहे हैं।

केमिकल बदलाव :
जब पुरुष सेक्स करते समय बिल्कुल चरम पर पहुंचता है तो उस समय उसके शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। ऐसे समय में एक ख़ास बायोकेमिकल प्रोलैक्टन का स्त्राव बढ़ जाता है जिस वजह से पुरुषों को नींद आने लगती है।

उर्जा की खपत :
मार्क लेनर और बिली गोल्डबर्ग ने अपनी किताब " व्हाई मेन फॉल स्लीप आफ्टर सेक्स" में बताया कि सेक्स के दौरान शरीर की सारी मांसपेशियां थक जाती हैं और इस दौरान एनर्जी प्रदान करने वाले हरमों ग्लायकोजेन का स्त्राव रुक जाता है जिस वजह से पुरुष सोने लगते हैं। चूंकि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में मांसपेशियां ज्यादा होती है इस वजह से उन्हें जल्दी नींद आने लगती है।

आर्गेज्म :
आर्गेज्म के समय पुरुषों की सारी एनर्जी एक जगह से बाहर निकलती है तो ऐसे में शरीर का थकना लाजिमी है। ऐसा माना जाता है कि आर्गेज्म के तुरंत बाद शरीर में एनर्जी नहीं बचती है और इसीलिए पुरुष तुरंत सोना पसंद करते हैं।
आपको बता दें की ऐसा नहीं है की सभी पुरुष सेक्स करने के बाद सो जाते हैं बल्कि कुछ ऐसे भी हैं जो सेक्स के बाद अपने पार्टनर से देर तक बाते करते रहते हैं। वहीँ कुह महिलायें ऐसी होती हैं जो सेक्स करने के तुरंत बाद सोना चाहती हैं।

ऐसे में क्या करें :
अगर आप चाहती हैं कि सेक्स के बाद आपके पार्टनर ना सोयें तो सेक्स की टाइमिंग अलग तरीके से प्लान करें। इसके लिए उनके फेवरेट टीवी शो से पहले सेक्स करें जिससे वे सेक्स के बाद सो ना पायें या फिर कोई फ़ूड ऑनलाइन आर्डर कर दें और इस बीच में सेक्स करें जिससे बिना फ़ूड डिलीवरी के वो सोयेंगे नहीं।
इसके अलावा अगर वो सेक्स करने के बाद आधे घंटे भी नहीं जाग पाते हैं तो आप भी उन्हें थोडा राहत दें और उनसे सिर्फ 15 मिनट जागने के लिए कहें। इससे वे हंसी ख़ुशी इसके लिए राजी हो जायेंगे।



Click it and Unblock the Notifications