Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अच्छे लड़के ही क्यों खाते है प्यार में धोखा, ये होते हैं 5 कारण
लाइफ पार्टनर तो सबके पास होता है पर आप जिससे प्यार करते हो अगर वो आपका लाइफ पार्टनर बन जाएं तो बात ही क्या है।
अक्सर देखने में आता है कि जो बैड ब्वायज होते है उनको हमेशा अच्छा लाइफ पार्टनर मिलता है तो वहीं अच्छे लड़को को प्यार में बेवफाई सहनी पड़ जाती है।
रिश्ता टूटने की मेन वजह तो विश्वास का ना होना होता है पर कई और कारण भी है जिन कारणों से अच्छे और सीधे लड़के प्यार में धोखा खा ही जाते है। तो आइए जानते हैं इनके क्या हैं कारण....

हद से ज्यादा ईमानदारी पड़ती है मंहगी
देखा जाता है कि अच्छे लड़कों का ये मानना होता है कि वो अपनी पार्टनर को अपनी पिछले रिलेशन के बारे में सब बता दें और वो ऐसा ही करते है।
इस कारण लड़की को हमेशा शक बना रहता है कि वो अगर एक लड़की को छोड़कर आ सकता है तो उसको भी छोड़ सकता है।

अपनी पार्टनर से ज्यादा रोक-टोक करते है अच्छे लड़के
कुछ लड़कों में ये आदत होती है कि वो अपनी पार्टनर को सुरक्षित रखने के लिए उसे कई बातों के लिए रोकते रहते है।
ज्यादातर लड़कियों को उसका रोकना पसंद नहीं आता और उनका ब्रेकअप तक हो जाता है।

सब लड़कियों को नहीं पसंद होती है पाबंदी
कई लड़कियों को पाबंदी के साथ जीना पसंद नहीं होता है। अच्छे लड़के हमेशा उनपर पाबंदी लगाते है जिससे वो अपने रिश्ते से हाथ धो बैठते है।

जरूरत से ज्यादा ख्याल रखना भी होता है गलत
अक्सर देखा जाता है कि प्यार में लड़के अपने पार्टनर का जरूरत से ज्यादा ख्याल करते है।
लेकिन हर लड़की को ये पसंद नहीं होता है। कई लड़कियां अपनी तरह से जिंदगी जीना पसंद करती है। इरिटेट होकर वो रिश्ता भी तोड़ सकती है।

हमेशा खुद को ही ना माने सही
वो लड़के जिनकी दुनिया काफी छोटी होती है और वो अपने में ही मस्त रहते है। उनको ये लगता है कि हर बात हर मामले में बस वो ही सही है।
ऐसे लड़कों के साथ लड़कियां रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है और उनको छोड़़ देती है

एक दूसरे की बातों का रखे ख्याल
अगर आप अपना रिश्ता हमेशा रखना चाहते है तो एक दूसरे को समझना और उनके अच्छे बुरे व्यवहार को नजरअंदाज करना पड़ेगा।
जो आपकी पार्टनर को नहीं पसंद वो आप ना करें और जो आपको नहीं पसंद वो आपकी पार्टनर ना करें। ऐसा करने से ही रिश्ता लंबा चल सकता है।
इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने रिश्ते को हमेशा के लिए सुरक्षित रख सकते है।



Click it and Unblock the Notifications
