Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सिर्फ एक डेट बचा सकती है आपकी टूटती हुई शादी
आपकी शादी जब किसी से हो जाती है तो दोनो में से कोई नहीं चाहेगा कि आपका कभी भी तलाक हो और आपका रिश्ता खत्म हो जाए। पारिवारिक समस्याओं के कारण कभी कभी ऐसा हो जाता है।
आज आपको हम बताएंगें की अगर आपके साथ कोई ऐसी समस्या है और आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता टूटने से बच जाए। इसके लिए एक रिसर्च में पता चला है कि तलाक से पहले यदि आप एक डेट पर जाते है तो आप दोनों का मन बदल सकता है।

हाल ही में घटित हुआ मामला
हाल ही में एक मामला सामने आया है जहां एक नवविवाहित जोड़ी ने शादी के कुछ महीनों के बाद ही तलाक करने का मन बनाया था। इसके लिए दोनो ने अर्जी भी दे दी थी।
जैसा की तलाक के पहले होता है कि दोनो को मेडिएशन सेंटर भेजा गया था। वहा उनको सलाह दी गई की वो लोग एक दूसरे के साथ थोड़ा सा समय बिताएं।
इसके बाद थोड़े समय के लिए दोनो साथ रहे और दोनो का तलाक होने से बच गया।

डेट ने बचाया एक और रिश्ता
एक और मामले में विवाह के कुछ महीनों बाद ही तलाक की अर्जी दी गई थी। लेकिन जब दोनो को काउंसलिंग सेशन में ले जाया गया तो काउंसलर ने एक डेट पर जाने और पार्क में एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए कहा।
दोनो इस बात के लिए राजी हो गए और साथ रहने के बाद उन दोनो ने रिश्ता तोड़ने का इरादा छोड़ दिया।

बंगलुरु में है ये मेडिएशन सेंटर
कर्नाटक के बंगलुरु में ये मेडिएशन सेंटर है जिसके डायरेक्टर चंद्रशेखर रेड्डी है। उनका कहना है कि ऐसे मामले कई आते हैं जिनको सिर्फ एक डेट से भी सुलझाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
