Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
क्या आपकी पार्टनर के साथ सेक्स की इच्छा कम हो गई है? डरने की कोई बात नहीं
आप पार्टनर हैं, एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक साथ ज़िंदगी बिताने का निर्णय आपने लिया है। लेकिन जब शारीरिक सम्बन्धों की बात आती है तो आप ज़्यादा रुचि नहीं लेती हैं। परिणामस्वरूप, आपकी सेक्स लाइफ खराब सी हो जाती है, आप उनके साथ सेक्स नहीं करना चाहती हैं। यह बात आपको दुखी करती है। ठीक कहा ना हमने! रुकिए, इस बारे में हम आपको बताते हैं। आप सेक्स में उनका साथ नहीं देती इसका मतलब यह नहीं है कि आप उनसे प्यार नहीं करती। यदि ऐसा होता है तो यह एक सामान्य बात है। स्टडी के अनुसार, कुछ महिलाएं रिलेशनशिप के कुछ सालों बाद सेक्स में ज़्यादा रुचि नहीं लेती हैं।

34% महिलाएं ने बताई सेक्स के प्रति उदासीनता
लंदन के साउथहैंप्टन, ग्लासगो और यूनिवर्सिटी कॉलेज के अध्ययनकर्ताओं ने 16 से 74 साल की 6500 महिलाओं और 4500 पुरुषों का इंटरव्यू लिया, जिनका पिछले साल में कोई ना कोई एक सेक्स पार्टनर रहा है। इनमें से 34% महिलाएं और 15% पुरुषों ने कहा कि उनका सेक्स में अब ज़्यादा कोई इन्टरेस्ट नहीं है।


एक आम बात
एक वेबसाइट के अनुसार यह बात सच है कि रिलेशनशिप के शुरू में सेक्स की इच्छा ज़्यादा होती है। दिमाग को नयापन, अपरिचितता और अनिश्चितता अच्छी लगती है। फिर भी यह उत्साह सालों साल कायम नहीं रहता है।
लेकिन, इस बात पर भी ज़ोर दिया है कि सेक्स की इच्छा कम होना एक आम बात है, इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है क्यों कि यह इच्छा कई बातों पर निर्भर है। उदाहरण के तौर पर, आपकी सेक्स्यूअल हैल्थ, बॉडी इमेज, थकान आदि कई कारण है जो आपकी सेक्स इच्छा को प्रभावित करते हैं।

पार्टनर से बात करें
आप केवल कम सेक्स कर रहे हैं इसका ये मतलब नहीं कि चीजें सही नहीं हो सकती। अध्ययनकर्ताओं ने कहा है कि ऐसे में छुपाने के बजाय आपको अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए। इसके अलावा, शारीरिक अंतरंगता के अन्य तरीके जैसे एक दूसरे को पकड़ना, आलिंगन आदि भी आप कर सकते हैं। यदि फिर भी कोई चीज आपको परेशान कर रही है तो प्रोफेशनल लोगों से सलाह लें। सही बात ये हैं कि आपके रिलेशनशिप में कुछ गलत नहीं है, यह सबके साथ होता है। इसके आराम से रिलेक्स रहें, बात करें और मजे लें।



Click it and Unblock the Notifications
