Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सेक्स के दौरान बिस्तर पर हो जाते है फेल, कहीं आपको सेक्सुअल परफॉर्मेंस एंग्जाइटी तो नहीं..
रिलेशनशिप में सेक्स की बहुत अहमियत है जो न सिर्फ संतुष्टि के लिए किया जाता है, बल्कि ये दो लोगों को अंतरात्मा से जोड़ता है। लेकिन कई बार होता है कि कुछ प्रॉब्लम और स्ट्रेस की वजह से सेक्स भी आपके लिए एक तनाव का कारण बन जाता है। जिसे सेक्सुअल परफॉर्मेंस एंग्जाइटी कहा जाता है।
हर कपल की लाइफ में एक बार ऐसा मौका आया ही होगा जिसमें वो सेक्सुअल परफॉर्मेंस एंग्जाइटी की वजह से तनाव का शिकार बने होंगे। हालांकि ये इतनी बड़ी समस्या भी नहीं हैं, हर आम आदमी इस स्थिति से एक बार गुजरता है। ये तनाव न सिर्फ पुरुषों में बल्कि महिलाओं में भी देखने को मिलती है, विशेषज्ञों की मानें तो 90% पुरूष और महिला को पहली बार सेक्स करने के दौरान इस तरह का तनाव होता है। अगर आप लगातार इस एंग्जाइटी से जुझते रहें तो आप सेक्सुअल लाइफ को एंजॉय नहीं कर पाएंगे।

मनोवैज्ञानिक है सेक्स परफॉर्मेंस एंग्जाइटी
परफॉर्मेंस एंगजाइटी पूरी तरह से मनोवैज्ञानिक है मतलब इसका सीधा संपर्क मन से होता है। जो लोग पहली बार सेक्स करने जाते हैं उनमें ही ये प्रॉबल्म नजर आता है। जब आप पहली बात सेक्स करने जाते हैं तब एक अनजान इंसान के सामने कपड़े उतारने के बात से ही एक अजीब-सी घबड़ाहट होती है। साथ ही दिमाग में ये घुमता है कि वे अपने पार्टनर को सचमुच संतुष्ट कर पायेगा कि नहीं।

इसके पीछे के कारण
- बहुत सारे कारणों की वजह से सेक्सुअल परफॉर्मेंस एंग्जाइटी हो सकती है जैसे:
- अपने पार्टनर को बेड पर खुश न करने का डर।
- रिलेशन में अच्छा अनुभव नहीं होने के कारण।
- अपने शरीर और व्यक्तित्व को लेकर हीन भावना।
- छोटे लिंग की साइज को लेकर
- समय से पहले ही स्खलन हो जाना या लम्बे समय तक ऑर्गेज्म तक नहीं पहुंच पाने की वजह से।
- महिलाओं ये चिंता इसलिए होती है क्योंकि जल्दी ऑर्गेज्म नहीं आने की वजह से वो सेक्स को एंजॉय नहीं कर पाती है।

सेक्सुअल परफॉर्मेंस एंग्जाइटी क्यूं होती है?
आपकी मानसिक स्थिति आपकी क्षमता पर प्रभाव डालती है। यहां तक कि अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हैं, जिसकी सेक्स अपील आपको अपनी ओर खींचती है तो लेकिन अगर आपके दिमाग में ये ही बातें चलती रहेगी तो आप अपने पार्टनर को खुश करने में सक्षम नहीं रहेंगे।
पुरुषों में स्ट्रेस की वजह से हार्मोन रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है, जिसकी वजह इरेक्शन में परेशानी होती है। और पुरुष अच्छे से परफॉर्म नहीं कर पाते हें।

ये है समाधान
इसलिए ज़रूरी है एक दूसरे को समझने के लिए समय दें। साथ ही इतना घुल-मिल जाये कि दोनों एक दूसरे को पूरी तरह से मन और शरीर से स्वीकार कर लें। समय के साथ सेक्स को एन्जॉय करने का तरीका बदलेगा और संतुष्टि का लेवल भी बढ़ेगा।

थैरेपिस्ट से परामर्श लें
दूसरी और सबसे ज़रूरी बात ये है कि अगर सब कुछ समझते हुए भी आप बेड पर टेंशन में रहते हैं, तुतलाने लगते हैं, नर्वस रहते हैं तो आपको थैरेपिस्ट से मिलना चाहिए पास परामर्श लेने के लिए जाना चाहिए। आपके इस प्रॉबल्म के बारे में शादी से पहले पार्टनर से बात कीजिये इससे डर कुछ हद तक ज़रूर कम होगा। इसके अलावा जब आप डॉक्टर से बात करेंगे तो वे आपको इस समस्या से बाहर निकलने का रास्ता बतायेंगे। ऐसा करने से आप मन और दिल दोनों से कम उम्मीद के साथ इस स्थिति को संभालने के लिए तैयार हो जाएंगे।

अपने दिमाग को डिस्ट्रेक्ट करना
जब आप लवमेकिंग के बारे में सोच रहें है तो आप एक रोमांटिक सॉन्ग और मूवी लगाकर खुद का दिमाग एक जगह से दूसरी जगह डायवर्ट कर सकते हैं। इस तरह आपका दिमाग आपकी चिंताओं से बाहर निकलेगा और आप लवमेकिंग में ध्यान दे पाएंगे, और सेक्सुअल परफॉर्मेंस एंग्जाइटी से बाहर निकाल पाएंगे।

दूसरे तरीकों से पार्टनर को करें इम्प्रेस
सेक्स या लवमेकिंग का मतलब होता है कि आप अपने पार्टनर को एक्साइटेड और संतुष्ट करने से होता हैं। आप दूसरों तरीको से भी अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं जैसे कि सेंसुअल मसाज देकर, मास्टरबेट और ओरल सेक्स करके। इससे आपके ऊपर सेक्सअुली प्रेशर महसूस नहीं होगा।

वर्कआउट
वर्कआउट सेशन करके आप खुद में एक बेहतर बदलाव महसूस करेंगे बल्कि वर्कआउट से बेड पर आपका स्टेमिना भी बढे़गा।



Click it and Unblock the Notifications
