Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
क्या आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है? उसकी आवाज में छिपा है जवाब
हर रिश्ते में एक विश्वास बहुत ज़रूरी है। लेकिन रिश्ते की यह आधारशिला कमजोर पड़ जाती है जब आपके पार्टनर आपसे झूठ बोलते हैं या धोखा करते हैं। आप जानती हैं कि बेवफ़ाई से ज़्यादा चोट किससे पहुंचती हैं? पार्टनर की सच्चाई की अनिश्चितता से! लेकिन हम आपको ऐसा तरीका बताते हैं जिससे आप अपने पार्टनर की सच्चाई या झूठ का पता उनकी आवाज़ से लगा सकती हैं। तो पढ़िये आगे

स्टडी में हुआ खुलासा
एक स्टडी के अनुसार, यदि किसी ने रिश्ते में आपसे धोखा किया है तो बताया नहीं तो भी उनकी आवाज़ से इसका पता लगा सकती हैं। अध्ययनकर्ताओं ने 152 कॉलेज के स्टूडेंट्स को महिला और पुरुषों की आवाज़ की रिकॉर्डिंग सुनने के लिए कहा और उनके वर्तमान रिश्ते में धोखे की संभावना को जानने के लिए कहा। ये सभी लोग किसी ना किसी रिलेशनशिप में थे और धोखा कर सकते थे।
आधी रिकोर्डिंग्स में लोगों ने कोई चीट नहीं की और आधे ने कहीं ना कहीं धोखा किया है। उन्हें 1 से 10 के पैमाने पर मापते हुये स्टूडेंट्स ने ऐसे लोगों को पहचाना जिन्होने विश्वास को ठेस पहुंचाई है।

आपकी आवाज ही बता देती है पर्सनेलिटी
यू चीट इन ‘वॉइस विल टेल ऑन यू' की स्टडी के अनुसार आपने यदि किसी को धोखा दिया है तो यह आपकी आवाज़ से पता चलता है। आपकी आवाज़ आपकी सेक्स, सामाजिक स्टेटस, व्यक्तित्व जैसी बहुत सी चीजें बयां करती है। चाहे आपकी हाइट या वेट या फिर चेहरे की समरूपता, आपकी आवाज़ सब बताती है। सबसे खास बात यह है कि आपकी आवाज़ आपकी सफलता और सेक्स्युअल बिहेवियर के बारे में भी बताती है।

बिहेवियर से मालूम चल जाता है
स्टडी के अनुसार शारीरीक, व्यावहारिक और कई विशेषताएं व्यक्ति की आवाज़ की झलकती हैं चाहे उसने शब्दों के माध्यम की कितना ही छिपाने के कोशिश की हो। यहां तक कि उन्होने बोलते समय आंखें घुमाई यह भी आवाज़ से पता चल जाता है।
यह कैसे काम करता है? वैज्ञानिक कहते हैं कि ऐसी कोई खास बातें नहीं हैं जिनसे आप उसकी आवाज़ से पता लगा सकें, लेकिन अनुभव के साथ उस व्यक्ति की सच झूँठ जान सकते हैं। कम्यूनिकेशन एक बहुत बड़ी चीज है आप आवाज़ से व्यक्ति को पहचान सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
