Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन संकेतों से जानिए कि आपकी Kissing टेक्निक अच्छी नहीं है
किसी से प्यार करना इस दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग होती है। अपनी लाइफ को किसी के साथ शेयर करने से इसका मज़ा और खुशियां दोनों ही दोगुनी हो जाती हैं। प्यार में होने पर डेट पर जाना, हाथों में हाथ डालकर घूमना मन को कितना रोमांचित कर देता है।
इस सबके बाद समय आता है आपकी पहली किस का जो हर किसी के लिए बहुत खास होती है। कई लोगों को किस करते समय झिझक महसूस होती है। काफी लोग पहली किस को लेकर परेशान रहते हैं।

कई लोग अपनी पहली किस में कुछ गलतियां कर देते हैं। अब जाहिर सी बात है कि आपका पार्टनर तो इसके बारे में आपको बताएगा नहीं इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं जिनसे आप जान सकते हैं कि आप एक बुरे किसर हैं।

पीछे हट जाए :
जब आप किस करने की कोशिश कर रहे हों और अचानक से आपका पार्टनर पीछे हट जाए तो इसका मतलब है कि अभी आपको बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

इससे आगे बढ़ें :
भगवान ने हमारे मुंह को कुछ इस तरह बनाया है कि किस करते समय कुछ भी बीच में नही आता है। इसलिए अगर आपको किस करते समय दांतों की आवाज़ सुनाई दे तो बिना कोई देर किए अपनी किसिंग का तरीका बदल लें।

स्लोपी किस :
अधिकतर पुरुष इस तरह की गलती करते हैं। इस तरह की किस में बड़ी मात्रा में सलाईवा बीच में आ जाता है। अपनी किस को महिलाओं की तरह सरल और साफ रखने की कोशिश करें।

जल्दबाज़ी में किस :
अगर आपके पास कम समय है और आप जल्दबाज़ी में किस करते हैं तो ऐसे में आपके पार्टनर को किस करने में मज़ा नहीं आएगा। जल्दबाज़ी में किस के लिए ना पूछें वरना आपको ना सुननी पड़ सकती है।

जीभ का इस्तेमाल :
अगर आप किस करते समय अपनी जीभ का इस्तेमाल करते हैं तो तुंरत ऐसा करना बंद कर दें। अगर आपका पार्टनर इसका रिस्पॉन्स नहीं कर रहा है तो आपको इस बारे में जरूर सोचना चाहिए।

किस को बातों से रोकना :
अगर आपका पार्टनर बार-बार किस को किसी ना किसी वजह से बीच-बीच में रोक रहा है या पीछे हट रहा है तो इसका मतलब है कि आप एक बैड किसर हैं।
आपके रिलेशनशिप का भविष्य आपके किस करने के तरीके पर भी निर्भर करता है। इसलिए इस अनुभव को अपने और अपने साथी के लिए यादगार बनाने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
