Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
सर्वे: 34 की उम्र में महिलाएं करती है सेक्स को ज्यादा एंजॉय
वैसे महिलाओं को लेकर लोगों में मानसिकता बन चुकी है उम्र की ढलान के साथ ही महिलाओं में सेक्स को लेकर चाह ही मर जाती है। महिलाएं बच्चें होने के बाद और 30 साल के बाद सेक्स में कम दिलचस्पी दिखाती है। लेकिन ब्रिटेन में महिलाओं पर हुए रिसर्च में पता चला है कि महिलाएं 34 की उम्र में अपने आपको सबसे ज्यादा सेक्सी फील करती हैं। इस उम्र में महिलाएं सेक्स को लेकर ज्यादा एक्टिव हो जाती है।
सर्वे के अनुसार 28 से 38 उम्र की महिलाओं के लिए सेक्स के लिहाज से सबसे ज्यादा अहम होते है। इस उम्र में महिलाएं न सिर्फ ज्यादा सेक्सी दिखती हैं बल्कि उनके भीतर कामेच्छा भी ज्यादा प्रबल होती है। ब्रिटेन में हुए सर्वे के तहत करीब 1000 महिलाओं के यौन जीवन का गहराई से सर्वे किया।

सेक्सुअल लाइफ पर पूछे थे सवाल
सर्वे में महिलाओं ने अपने सेक्सअुल लाइफ से जुड़े सवाल का बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। सर्वे से यह भी पता लगा कि ये वो ही उम्र होती है जब महिलाएं विवाहेत्तर संबंधों के प्रति रुझान दिखाती है। आइए देखें उनके जवाबों से क्या नतीजे निकले। सर्वे के दौरान ज्यादातर महिलाओं के जवाब से यह पता लगा कि ज्यादातर महिलाएं 34 की उम्र में खुद को सबसे ज्यादा सेक्सी फील करती हैं।

महिलाओं ने बताए अपने एक्सपीरियंस
करीब 56 फीसदी महिलाओं ने बताया कि वो 30 साल के बाद अपनी सेक्सुअल लाइफ को ज्यादा एंजॉय किया। महिलाओं ने बताया कि 28 से 38 साल में वे सेक्स को ज्यादा एंजॉय करती है। सर्वे में शामिल महिलाओं से यह भी पता लगा कि वे 45 से 60 साल के बीच ज्यादा सेक्स करती थी। यह रिसर्च इसी बात की पुष्टि करती है कि महिलाएं बढ़ती उम्र के साथ भी सेक्सुअल लाइफ का आनंद उठाती हैं। मनोवैज्ञानिकों का इस बारे में मानना है कि आम तौर पर 30 के बाद महिलाएं खुद को सेक्स को लेकर सहज महसूस करती है और इस आनंद उठाती है।

एक्स्ट्रा मेरेटियल अफेयर
इस उम्र तक उन्हें सेक्स का भी काफी अनुभव हो जाता है लिहाजा वे इसे ज्यादा एंजॉय करती हैं। सेक्स के आरंभिक दिनों में योनि में होने वाली पीड़ा अथवा गर्भधारण के भय से भी धीरे-धीरे मुक्त होने लगती हैं। इस उम्र तक आम तौर पर महिलाओं को सुरक्षित सेक्स का भी ठीक-ठाक आइडिया हो जाता है, लिहाजा वे पहले के मुकाबले पर-पुरुष से संबंध बनाने से नहीं हिचकतीं। उन्हें यह अंदाजा हो जाता है कि सुरक्षित यौन संबंध बनाने से वे किसी झंझट में नहीं फसेंगी, लिहाजा इस उम्र में वे विवाहेत्तर संबंधों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
