Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
गर्लफ्रेंड के ऐसे काम बन सकते हैं आपके लिए खतरा
प्यार कभी भी, कैसे भी, किसी से भी हो जाता है। प्यार अंधा होता है और इसमें हम सामने वाले की खामियां तक नहीं देख पाते हैं। रिलेशनशिप में पार्टनर का डॉमिनेटिंग व्यवहार सबसे बड़ी मुश्किल होती है। जिससे आप प्यार करते हैं उसकी केयर करना स्वाभाविक है लेकिन किसी को कंट्रोल करना अच्छी आदत नहीं है।
लड़कियां अपने पार्टनर को लेकर ज्यादा जल्दी पोज़ेसिव हो जाती हैं और इस वजह से अपने पार्टनर को कंट्रोल करने की कोशिश करती हैं।

तो अगर आपको लगता है कि आपका पार्टनर या गर्लफ्रेंड सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं तो इन आदतों से आपको इसका पता लग सकता है।
अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपके लिए शेड्यूल तैयार करती है और उससे बाहर जाना आपके बस में नहीं है तो ये आपके लिए खतरे की घंटी है। अगर वो आपसे पूछे बिना ही कहीं घूमने का प्लान बना लेती हैं तो इसका मतलब है कि वो आपकी सलाह को महत्व नहीं देती हैं।

हमेशा सही हैं
अगर आपकी गर्लफ्रेंड को खुद को गलत कहलाना कतई पसंद नहीं है और आपके ऐसा कुछ कहने पर वो भड़क उठती हैं तो इसका मतलब है कि वो आपको कंट्रोल करना चाहती हैं। उन्हें सिर्फ अपने गुरूर और जिद की चिंता है। हो सकता है कि कभी आपके निर्णय गलत साबित हो जाएं लेकिन हर बार तो आप गलत और वो सही नहीं हो सकती ना।

पैसों को लेकर
किसी भी रिश्ते में पैसों के लेकर मनमुटाव जरूर रहता है। अच्छी बात है अगर आपकी गर्लफ्रेंड खर्चे से ज्यादा पैसों की बचत पर ध्यान देती हैं लेकिन हर वक्त आपको लैक्चर देना आपको परेशान कर सकता है। अपने सारे पैसे और कार्ड उन्हें देने से पहले अपना बैकअप जरूर रखें।

आकर्षण का केंद्र बनना
एक-दूसरे के साथ समय बिताना और गर्लफ्रेंड को अटेंशन देना अच्छी बात है लेकिन हर वक्त गर्लफ्रेंड से ही चिपके रहना सही नहीं है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड समय ना देने पर बार-बार झगड़ा करती है और इस बात को लेकर आपको कंट्रोल करना चाहती है तो इसका मतलब है कि वो सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं।

करियर का चुनाव
मिलकर अपने भविष्य के बारे में सोचना अच्छी बात है लेकिन हम किसी के लिए करियर या जॉब नहीं चुन सकते। ये सबकी खुद की पसंद होनी चाहिए। अगर वो आपने पूछे बिना ही अपने भविष्य के प्लान बना रहीं हैं तो आपको इस रिश्ते के बारे में एक बार और सोचने की जरूरत है।

फोन कॉल
अपनी हर बात गर्लफ्रेंड को बताना काफी परेशान कर सकता है। बाथरूम से लेकर हर जगह की जानकारी देने का मतलब है कि आपकी गर्लफ्रेंड आपको कंट्रोल करना चाहती है। उन्हें आपकी हर हरकत के बारे में जानना है और आपका उनकी कॉल को काटना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर देता है।

उनके साथ खड़े रहना
बहुत समय बिताने के बाद भी अगर वो फिर भी आपके साथ रहने की जिद करती हों और आपको कहीं भी अपने बिना ना जाने देती हों जो इसका मतलब है कि वो सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं। उन्हें आपकी प्राइवेसी की कोई चिंता नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
