Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रिलेशनशिप में हर कपल ऐसी हरकतें कभी ना कभी ज़रूर करता है
कई ऐसी चीजें हैं जो कई कपल्स कभी स्वीकार नहीं करते। इनमें से कई चीजें तो खूबसूरत होती हैं जब कि कुछ अजीब। लेकिन आखिर में, हर कपल ऐसी चीजें करते हैं उन्हें ये भी नहीं पता होता कि ऐसा हर कपल कभी ना कभी ज़रूर करता है। जब दो लोग पास-पास आते हैं तो वे झूँठ के सारे पर्दे हटाते हैं और सच्चाइयाँ सामने आती हैं।
वाकई में शायद आप भी कभी ना कभी अपने पार्टनर की तरह चले होगे, उनकी तरह बात करते होगे या कहीं ना कहीं उनकी नकल करते होंगे। चौंकिए मत, ऐसा सब के साथ होता है। अधिकतर लोगों के साथ यह एक सामान्य बात है। हम आपको और भी कई चीजें बता रहे हैं जो कपल्स करते हैं।

अपने होने वाले बच्चों के नाम रखना
अधिकतर कपल ऐसा करते हैं। जब कपल्स प्यार की शुरुआत में पार्क या और कहीं मिलते हैं तो अपने होने वाले बच्चों के नाम निर्धारित करते हैं।

अन्य लोगों से तुलना कर खुद को अच्छा महसूस करना
वे दूसरे दुखी और बेचारे से कपल्स को देखते हैं और खुद की तुलना इनसे करते हैं और महसूस करते हैं कि वे औरों से बेहतर हैं। यह बात, शुरुआत में हर कपल के दिमाग में आती है।
कुछ लोगों के लिए दूसरों की नज़रों में एक खुश कपल दिखना ज़्यादा ज़रूरी रहता है और ऐसे लोग अपना एक दूसरे के प्रति प्यार दूसरों को दिखाने की कोशिश करते हैं।

एक दूसरे के कपड़ों को सूंघना
जब पार्टनर दूर होता है तो वे एक दूसरे के कपड़ों को सूंघते हैं और अपने पार्टनर को मिस करते हैं। क्या आप भी करते हैं ऐसा? कभी ना कभी तो ज़रूर!

क्या मैं एक बेकार कुक हूं?
आप टेस्टी डिश तैयार करती हैं और आपको पूरा विश्वास होता है कि आपके पति इसे खाकर आपके प्यार में पागल हो जाएँगे। लेकिन आश्चर्य की बात है कि वे एक छोटा बाइट लेकर पूरा ऐसे के ऐसे छोड़ देते हैं। ऐसे में आप सोचती हैं क्या मैं एक अच्छी कुक हूँ? आप उनसे भी पूछना चाहती हैं कि क्या मैं इतना बुरा खाना बनाती हूं? चिंता मत कीजिये सभी कभी ना कभी ऐसा अनुभव ज़रूर करते हैं।

बेकार टेक्स्ट
कभी ना कभी हर कपल एक दूसरे को बेकार या गंदे मैसेज भेजना और पाना पसंद करता है। वैसे भी, अपने लाइफ पार्टनर से फ़्लर्ट करना बुरा आइडिया नहीं है! क्या मैं एक बेकार कुक हूं?

बच्चों की तरह शिकायत करना
जब आपका पति दुखी सा चेहरा लिए घर आता है और आप पूछती हैं कि क्या हुआ तो वे आपकी गोद में सिर रखकर बच्चे की तरह ऑफिस की पॉलिटिक्स का रोना रोने लगते हैं। लगभग, हर कपल ऐसा करता है। जब कोई पार्टनर बच्चे की तरह रोता है तो दूसरा उसे दुलारने और सांत्वना देने की कोशिश करता है।

सोचना कि बूढ़े होने पर आप कैसे दिखेंगे
वे सोचते हैं कि दोनों बूढ़े होने पर कैसे दिखेंगे? हर कपल एक ना एक बार ऐसा ज़रूर करता है। वे अपनी बुढ़ापे की तस्वीर दिमाग में सोचते हैं जिसमें वे दोनों बुढ़ापे में भी एक दूसरे से प्यार करते हैं।

अपने अजीब दाग दिखाना
जब आपको कोई चोट या या अन्य कोई निशान पड़ता है और आप इसे सीसे में नहीं देख पाते हैं तो अपने पार्टनर से ज़रूर इसे देखने के लिए कहते हैं। करते हैं ना ऐसा!



Click it and Unblock the Notifications
