Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
हीर रांझा ही नहीं, इन 8 लोगों ने भी लिखी थी प्रेम की ऐतिहासिक इबारत
आपने अपनी जिंदगी में कई प्रेम कहानियों के बारे में जरूर सुना होगा। आज भी ऐसे कई लोग है जिनकी प्रेम कहानियां बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। आजकल तो लोगो को प्यार करने के नाम पर मार तक दिया जाता है।
ये प्रथा आज की नहीं है बल्कि बहुत पुरानी चली आ रही है। भारत इतिहास के बहुत से राजा-रानियों की शौर्य गथाएं दुनियाभर में मशहूर लेकिन आज हम आपको इतिहास की कुछ अमर प्रेम कहानियों के बारे में बताने जा रहें है।
इतिहास के इन राजा-रानियों का प्यार दुनियाभर के लिए मिसाल बन गया। इतिहास के इन राजा-रानियों में से किसी ने परिवार के खिलाफ जाकर तो किसी ने जान देकर अपने प्यार को अमर बनाया।
आपके आज इनके बारे में बताएंगे इन लोगो ने कुछ ऐसा किया जिनके प्रेम की कहावते आज भी प्रसिद्ध है। आइए आपको बताते है कि वो कौन लोग थें जिनकी प्रेम की कहानिया इतिहास में अमर हो गई है।

बाजीराव मस्तानी
बाजीराव एक मराठी राजा हुआ करता था और मस्तानी उसके दरबार में नाचने वाली एक नर्तकी थी। बाजीराव को उससे प्रेम हो गया और उसने मस्तानी से शादी कर ली। मस्तानी मुस्लिम थी। राजा ने ऐसा कर तो लिया पर मस्तानी को कभी उस तरह का अधिकार नहीं मिला। कहा जाता है कि बाजीराव की मौत के बाद उसने आत्महत्या कर ली थी।

मिर्जा और साहिबा
आपको बता दें कि मिर्जा एक जाट था और साहिबा एक मुसलमान लड़की थी। इन दोनो को एक दूसरे से पढ़ाई के दौरान प्यार हो गया था। इन दोनो का प्यार साहिबा के भाईयों को इतना नागवार गुजरा की उन लोगो नें मिर्जा की तलवार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसी तलवार से साहिबा ने आत्महत्या कर ली थी।

शाहजहां और मुमताज
मुगलकाल में मोहब्बत का सिलसिला यूं तो आम रहा है पर शाहजहां और मुमताक की मुहब्बत ने एक नया इतिहास लिखा था। शाहजहां नें अपनी बीवी मुमताज के नाम पर दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत ताजमहल बनवाई थी।

प्रथ्वीराज और संयोगिता
आपको बता दें कि प्रथ्वीराज और संयोगिता ने एक दूसरो को देखे बिना ही प्यार कर लिया था। दरअसल इन दोनो ने एक दूसरे की तस्वीर देखी थी। संयोगिता पिता ने इस रिश्ते से इंकार कर दिया जिस कारण सबकुछ ठुकरा ये दोनो घर से भाग और शादी कर ली।

बाजबहादुर और रूपमति
मालवा के सुल्तान थे बाजबहादुर और इनको रुपमति नाम की एक मामूली सी लड़की से प्यार हो गया था। बाजबहादुर मुस्लिम और रूपमति हिंदू थी। सबके विरोध के बाद भी इन दोनो से शादी की थी।

बिम्बिसार और आम्रपाली
आपको बता दें कि बिम्बिसार और आम्रपाली की प्रेमकथा भी बहुत प्रसिद्ध है। मगध के राजा बिम्बिसार एक बार युद्ध में घायल हो गए थे इसके बाद किसी आम सैनिक को समझकर उनका नर्तकी आम्रपाली ने उनकी सेवा की थी। उसके बाद राजा ने उसे अपनी रानी बना लिया था।

सलीम और अनारकली
आपने मुगले आजम फिल्म तो जरूर देखी होगी। इन दोनो की मोहब्बत को भी कुबूल नहीं किया गया था क्योंकि सलीम एक राजकुमार था और अनारकली एक मामूली नर्तकी। इन दोनो को जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया था।

हीर रांझा
शायद ही कोई ऐसा हो जिसने इन दोनो की प्रेम कहानी ना सुनी हो। आपको बता दें कि इन दोनो को अलग करने के लिए हीर के घरवालों ने उसकी जबरदस्ती शादी कही और करा दी थी। हीर के ससुराल वालों को जब इसकी भनक लगी तो हीर को जहर खिलाकर मार दिया गया। इसके बाद राझें ने भी जहर खाकर जान दे दी थी।



Click it and Unblock the Notifications
