Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
आपकी बोरिंग लवस्टोरी बन जाएगी रोमांचक, शुरु कर दें ये करना
लव स्टोरी की जब बात आती है तो सबसे पहले एक हसीन ख्याल दिल में आता है। लव का मतलब होता है सबसे अलग अंदाज में अपने पार्टनर को एहसास दिलाना होता है।
लव का मतलब एक दूसरे का खुशियों के लिए कुछ भी कर जाना होता है। लव का मतलब एक दूसरे का ख्याल रखना होता है। आज हम बताएंगे आपको कुछ ऐसी बातें जो शायद आप जानते तो है पर इसपर अमल नहीं करते है।
अगर आप किसी से प्यार करते है या आप शादीशुदा है तो आपको कई बातों का ख्याल रखना होता है। अगर आपकी लाइफ प्यार के मामले में बोरिंग होती जा रही है तो आपको बता दे कि इसमे सिर्फ और सिर्फ आपकी गलती है।
आज आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे जो आपको करना चाहिए पर आप नहीं करते है। आइए जानते है वो कौन से तरीके हैं जिनको अपनाकर आप अपनी बोरिंग लव लाइफ को रोमांचक बना सकते है.....

एक बार गलें जरुर मिलें
आपको अगर अपने पुराने लव रोमांच को दुबारा जगाना है जो आपकी शादी के बाद कहीं गायब सा हो गया है तो आपको इसके लिए दिन में कम से कम एक बार अपने पार्टनर को टाइट हग जरूर करना है। ऐसा करने से हैपीनेस के हार्मोन्स बाहर आते है। आपकी लव लाइफ को आगे बढ़ाने में और अपनेपन का एहसास दिलाने के लिए ये काफी होता है।

साथ में एक्सरसाइज बढ़ाती है मोहब्बत
अगर आप एक्सरसाइज करते है तो ये बहुत अच्छी बात है। आपको बता दें कि अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक्सरसाइज पर जाते है तो आपको एक अलग ही एहसास होता है। ऐसा करने से आप दोनो की नजदीकियां बढ़ती है। इसलिए आपको साथ में एक्सरसाइज करना चाहिए।

साथ में सोना है जरूरी
आपको अपने पार्टनर के साथ सोने का सही समय जरूर तय करना चाहिए इससे आपका रिश्ता मजबूत बनता है। इस समय की बिजी लाइफ के चलते ये संभव नहीं है कि दोनो लोग साथ में रोज सो पाएं। लेकिन आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपको एक महीने में कम से कम 7 दिन तो साथ में सोना ही है ऐसा करने से आप दोनो को एक दूसरे की आंखो में झांकने का मौका मिलता है।

एक दूसरे का हाथ थामें
आपको बस मौका मिलना चाहिए कि आप अपने पार्टनर का हाथ पकड़ने को मिले। ऐसा करने से आपको एक स्ट्रॉंग फीलिंग आएगी। हाथ पकड़ने से आपका रिश्ता मजबूत होता है। आपको चलते समय या रेस्टोरेंट मे चाय पीते समय एक दूसरे का हाथ जरूर पकड़ना है।

शुक्रिया अदा करें
आपके लिए आपका पार्टनर कभी भी कुछ करता है तो आपको इसका शुक्रियां अदा करना चाहिए। इससे उसको ये एहसास होगी कि आप उसकी कद्र करते हो और आपके लिए वो बहुत मगत्वपूर्ण है। इससे आपका प्यार मजबूत होता है।

मोबाइल से दूर रहे
आपको एक आदत डाल लेनी चाहिए कि आप जब अपने पार्टनर के पास हो तो आपको अपना मोबाइल फोन बंद ही रखना चाहिए। इससे आप एक दूसरे में खो सकते है। कई बार आपको थोड़ी देर के लिए एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है और आप फोन में ही बिजी रहते है।

साथ में हंसना जरूरी है
आपको आपके पार्टनर के साथ थोड़ा हंसना भी चाहिए। इसके लिए आपको साथ में कोई कॉमेडी फिल्म देखना चाहिए। इससे आपको फीलगुड का एहसास मिलता है।

सेक्स का मजा लें
आपको एक दूसरे के साथ अगर ज्यादा रहने का मौका नहीं मिलता है तो आपको कम से कम एक सप्ताह में एक बार तो सेक्स करना बहुत जरूरी है। इससे आपका रिश्ता मजबूत बनता है।



Click it and Unblock the Notifications