Latest Updates
-
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं
डर्टी सीक्रेट: लेह की सर्द वादियों में एक अजनबी के साथ हो गई इंटीमेट
ओपन रिलेशनशिप को लेकर आज भी लोगों की मानसिकता संकीर्ण है। लेकिन मैं आज भी उन लोगों की खूब कद्र करती हूं जो अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात करना पसंद करते हैं। मैं श्रुति (बदला हुआ नाम) 28 वर्षीय ट्रेवल ब्लॉगर हूं, मैं दिल्ली में रहती हूं और मैं बहुत ही जिंदादिल इंसान हूं। मैं जिंदगी खुलकर जीना चाहती हूं क्योंकि मुझे नहीं मालूम जिंदगी ने आगे मेरे लिए क्या सहेजकर रखा है।
वैसे मुझे घूमने फिरने का काफी शौक हैं, मैं अपने रेग्युलर काम और फ्रीलासिंग काम से अच्छा खासा कमा लेती हूं। मैं ज्यादातर अपनी कमाई का हिस्सा पार्टीज या ट्रेवलिंग में उड़ा देती हूं। मैं एक कमिटेड रिलेशनशिप में हूं।
जैसा कि मुझे घूमने फिरने का शौक है तो लेह लद्दाख हमेशा से मेरे लिए एक ड्रीम डेस्टिनेशन रहा है। कई बार कोशिश करने के बाद भी मैं वहां जाते जाते रह गई। लेकिन आखिरकर इस सितम्बर मेरा ये सपना पूरा हुआ, मैं अपनी बेस्ट फ्रैंड के साथ वहां गई।

नहीं मालूम था अगली सुबह क्या होगा
हम दोनों इस ट्रिप को खूब एंजॉय करना चाहती थी इसलिए हमने वाइन की बोतल भी अपने साथ ले ली। बहुत ही जल्द हम लोग लेह भी पहुंच गए। हमनें पूरी ट्रिप के लिए एक टेक्सी बुक कर ली थी, हमने नुबरा वैली और पैंगॉग घूमने का प्लान बनाया। तब हमें नहीं मालूम था कि अगली सुबह हमारे लिए किस्मत में क्या लिखा हैं। अगली सुबह हम दोनों नुबरा पहुंचें और वहां एक जगह पहुंचकर हम सिगरेट सुलगाने लगे। तभी हमारे सामने से एक कार गुजरी। तभी मेरी फ्रैंड ने मुझे कहा, " उस गाड़ी में जो बंदा आगे बैठा है, वो बहुत मस्त हैं।" हम कुछ मस्ती करना चाहते थे तो हमने अपने ड्राईवर से उस गाड़ी को फॉलो करने के लिए कहा। पीछा करते हुए आखिरकार हमने उस गाड़ी को ओवरटेक कर लिया। मैंने उस लड़के की तरफ देखा और अपनी फ्रैंड को कहा कि " हां यार वो बहुत ही हॉट है।"
बिना सोचे समझे मैंने उसकी तरफ हाथ हवा में हिला दिया।

ड्राइवर को समझ में आया माजरा...
मैं अच्छे से उसके चेहरे के हावभाव पढ़ न सकीं लेकिन वो मुझे थोड़ा कन्फयूज सा लगा। हम लगातार उस कार का पीछा कर रहे थे और उन्होंने एक जगह कार रोकी और हमने भी उसी जगह कार रोकी। हमारे ड्राईवर समझ चुके थे कि आखिर माजरा क्या चल रहा है। उन्होंने गाड़ी सिर्फ सिगरेट पीने तक के लिए रोकी थी। जब हम अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचे तो हम सोच रहे थे कि वो लोग यहां आएंगे कि नहीं। तभी कुछ देर बाद वो लोग वहां पहुंचे, हमने केमल राइड से पहले थोड़ा फ्रैशनअप हुए और मेकअप किया। उसके बाद देखा वो आगे की सीट पर बैठा हुआ लड़का हमारी तरफ आ रहा था, वो बहुत ही हैंडसम था उसकी हंसी को देखते ही मैं उस पर फिदा हो गई। उसने जिस तरह से हमें अप्रोच किया वो बहुत ही काबिले तारीफ था। मैं यह मौका छोड़ना नहीं चाहती थी कि क्योंकि हम पिछले डेढ़ घंटे से उससे बात करना चाहते थे, हालांकि वो मेरी फ्रैंड को काफी पसंद था लेकिन उसके कहने पर मैंने उससे बात करना शुरु किया। तब मुझे मालूम चला कि वो बैंगलोर का एक बिजनसमैन है। वो बहुत ही सुशील और प्यारा सा लगा, उसने मुझसे मेरा नाम पूछा लेकिन मैं उससे उसका नाम पूछना भूल गई।

ड्राइवर ने आकर बताया प्लान
मेरी फ्रैंड हमारे बातचीत को गौर से सुन रही थी, जैसे ही वो गया उसने मुझे बताया कि वो तुम में इंटरेस्टेड है, मैंने कहा, " नहीं वो तुम्हें देख रहा था" हम लोग इतने खुश थे कि हम उनसे उसका कॉन्टेक्ट डिअेल और उनकी ट्रेवल itinerary पूछना भूल गए। लेकिन हमारे ड्राइवर ने हमें बचा लिया और बताया कि उसने ड्राइवर से हमारी itinerary के बारे में पूछा था और दोनों की itinerary एक जैसी ही हैं। और ड्राइवर ने उसके नम्बर भी ले लिए थे।
इसके बाद हम वहां से निकल गए और अगले तीन दिनों तक खराब नेटवर्क की वजह से हमारा एक दूसरे से कोई कॉन्टेक्ट नहीं हो पाया। हमें उसका नाम नहीं मालूम था इसलिए उसका नाम बाहुबली रख दिया। ये तीन दिन हमनें उसके बारे में बात करके ही निकाली। मैं बार बार अपनी फ्रैंड को उसका नाम लेकर चिढ़ाती रही, क्यूंकि वो उसे बहुत ही ज्यादा पसंद करती थी।

ड्राइवर ने कहा "सर, वो पीछे वाली मेडम को आपसे फ्रैंडशिप करनी हैं"
फिर एक दिन उसका कॉल आया तीसरे दिन जब हमारे फोन को नेटवर्क मिला, हमारे ड्राइवर ने उसे कॉल किया। उसने फोन उठाया नहीं, इसके बाद मैंने उसे फोन लगाया लेकिन फिर उसने फोन नहीं उठाया। मुझे लगा कि सब कुछ खत्म हो गया। इसके बाद मुझे एक कॉल आया और देखा ये बाहुबली का कॉल था हम बहुत खुश हो गए। उसने हमारे ड्राइवर को फोन लगाया उसने फोन उठाते ही कहा कि " सर, वो पीछे वाली मेडम को आपसे फ्रैंडशिप करनी हैं।" उसने ड्राइवर से कहा कि उस फ्रैंड को फोन दे दे जिन्हें मुझसे फ्रैंडशिप करनी हैं। मेरी फ्रैंड ने मुझे उससे बात करने के लिए कहा।

जब मुड़कर देखा तो सामने वो खड़ा था ...
फिर जब हम डेट के लिए तैयार हुए
इसके बाद हमने फोन पर मिटिंग फिक्सड की और होटल पहुंचे। मेरी फ्रैंड बहुत ही ज्यादा खुश थी क्योंकि वो बहुत ही एक्साइटेड थी क्योंकि वो डेट पर जा रही थी। हमने उसके लिए ड्रेस चुनी और उसका मेकअप किया। इसके बाद हम वेन्यू पर पहुंचे, हम उसे ढूंढ ही रहे थे कि पीछे से किसी ने मुझे मेरे नाम से पुकारा और मैंने मुड़कर देखा तो सामने वो खड़ा था। मैंने उसे हंसकर देखा और मैंने भी उसे स्माइल दे दी।

मेरी दोस्त ने बताया कि वो मुझमें इंटरेस्टेड है..
मैंने उसे अपनी फ्रैंड से मिलवाया और उसके बाद में इधर उधर घूमने लगी। जब में थोड़ा सुकून के साथ बैठी थी, तभी मेरी फ्रैंड ने मुझे कॉल करके बुला लिया, मैंनें उससे पूछा तो उसने बताया कि बाहुबली ने मुझे कॉल करके बुलाया है मुझे थोड़ी हैरत हुई फिर मेरी फ्रैंड ने बताया कि कैसे वो मेरे बारे में ही बात कर रहा था, जैसे कि मेरे रिलेशनशिप स्टेट्स और मैं कहीं और बिजी तो नहीं हूं। इसके बाद मैं वहां गई और हमने ड्रिंक की और कुछ सेल्फीज लिए। इसके बाद हम हमारे रुम में आ गए।

उसने कहा वो मेरे लिए यहां आया है..
फिर ड्रिंक करते हुए मैंने उसे बताया कि मेरी फ्रैंड उसे पसंद करती हैं और उसके लिए हम उसका पीछा कर रहे थे। तब उसने मुझे बताया कि वो यहां मेरे लिए आया हैं। हम दोनों उसका जवाब सुनकर आश्चर्य में पड़ गए। ये सुनकर रुम का माहौल ही बदल गया, मेरी दोस्त ये सुनकर बाथरुम में चली गई। फिर मैंने उसे समझाया कि मेरी फ्रैंड उसे बहुत पसंद करती है और वो उसे कह दे कि वो उसे पसंद करता है, तो उसने साफतौर पर मना करते हुए कह दिया कि वो उसे नहीं मुझे पसंद करता है।

लव ट्रायंगल सिचुएशन
रात काफी हो चुकी थी, अपने होटल तक जाने के लिए उसके पास कोई विकल्प नहीं था, इसलिए उसने हमसे यहीं रात रुकने के लिए कहा और हमने हां कह दी। एक रुम दो लड़किया और एक लड़का क्या सिचुएशन थी। लेकिन इससे बड़ा सवाल ये था कि कौन किस के पास सोएगां। क्योंकि बेड भी एक था, हम उसे जमीन पर नहीं सुला सकते थे क्योंकि जमीन बहुत ही ठंडी थी।
हमनें उसे बेड के एक कोने पर सुला दिया, मेरी दोस्त मुझे देखने लगी। मैंने उसे बीच में सोने के लिए बोल दिया लेकिन वो मुझे घूरने लगी तो मैं ही बीच में सो गई।
इसके बाद वो उठकर बाहर चली गई, मैं भी उसके पीछे गई। मैंने उसे अंदर बुलाने के लिए खूब कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। कुछ देर बाद वो भी बाहर आया। उसने उसे अंदर आने के लिए खूब मनाया लेकिन वो नहीं मानी उसने उसे मेरे साथ रात एंजॉय करने की बात कहकर चली गई।

फिर जो हुआ...
वो जब यह बात कहकर चली गई तो मुझसे उसने पूछा कि उसने क्या कहा मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मेरी बेस्ट फ्रैंड मुझे ऐसे कैसे कह सकती है क्या मैं किसी लड़के के साथ ऐसे ही hooked up कर लूंगी।
तब उसने मुझे कहा कि उसे जाने दो वो खुद आ जाएगी। हम दोनों रुम में आ गए। थोड़ी देर बाद देखा तो वो बांहे फैलाकर बिस्तर पर सो रहा था, मालूम नहीं मुझे क्या हुआ कि मैं उसकी बांहो में जाकर समां गई। मैं उसके साथ बहुत ही कम्फर्टेबल फील कर रही थी। फिर हमने एक दूसरे को किस किया।
इसके बाद मैंने अपनी फ्रैंड को फोन करके बुलाया। बाहर बहुत ही ज्यादा ठंड थी। मैंने उससे कहा कि उसे अंदर बुलाने के लिए ऐसे तैसे करके हमने उसे अंदर बुलाया। वो अंदर आई और बहुत सारे ड्रामे के बाद वो सो गई।

निहारते रहें पूरी रात
उसके सोने के बाद जैसे कि हम थोड़ा बहुत इंटीमेट हो चुके थे। फिर पूरी रात वो मेरी तारीफ करता रहा और हम दोनों एक दूसरे के लिए खुद के प्यार को महसूस कर सकते थे। हम दोनों पूरी रात एक दूसरे को निहारते रहें और इससे ज्यादा कुछ भी नहीं किया। अगली सुबह वो जल्दी चला गया।
जाते जाते उसने मुझे गले लगाकर "आई लव यू" कहा।

मैंने उसे बताई अपनी आखिरी ख्वाहिश...
मैंने उसे कुछ भी जवाब नहीं दिया जबकि मेरे दिल अब उसके लिए वो फीलिंग्स आ चुकी थी। लेकिन हम नहीं जानते थे कि अब हम लाइफ में कभी दुबारा मिलेंगे भी या नहीं। मैं फ्लाइट से दिल्ली वापस आ गई थी जब कि मुझे मालूम था कि वो अपनी गाड़ी से ट्रेवल कर रहा है। जैसे ही मैं दिल्ली पहुंची, मैंने उसे एक मैसेज किया कि " मैं तुम्हारी याद आ रही है, मैं तुमसे मिलना चाहती हूं। मुझसे दिल्ली आकर मिलो, तुम जानते हो कि ये मेरी एक आखिरी ख्वाहिश है।
उसने मैसेज करके कहा कि वो पूरी कोशिश करेगा क्योंकि इसके लिए उसे दूसरे लोगों को भी मनना पड़ेगा। मुझे लगा जहां राह है वहां चाह भी है। वो मुझसे मिलने दिल्ली आया। मुझे लगा कि हम दिन में कही पब्लिक प्लेस में मिलेंगे। लेकिन वो रात को आया और हम पूरी रात एक साथ रहें। उसने मुझे कहा कि वो चाहता है कि हम दोनों एक साथ पूरी रात साथ में गुजारे, मैंने उससे कहा कि वो ये क्या कह रहा है। उसने कहा कि विश्वास करो मेरा, मैं तुम्हें टच भी नहीं करुंगा।

एक साथ गुजारी पूरी रात
मैं सिर्फ उससे मिलना चाहती थी लेकिन फिर मैंने खुद को उसके साथ रहने के लिए खुद को समझाया। जैसे ही हमने होटल में चैक इन किया उसने स्टाफ को बताया कि वो यहां अपनी वाइफ के साथ रुका है, जैसे ही हम रुम में आए मैंने उसे जोर से गले लगा लिया। फिर हमने वो रात अपने हिसाब से जी और जिंदगी भर के लिए यादें बटोर ली। एक छुटि्टयों के बाद और रिलेशनशिप में होने के बाद भी मैंने एक ऐसे लड़के के साथ फिजिकल हुई जिसे मैं अपनी फ्रैंड के लिए स्टॉक कर रही थी और मुझे कोई पछतावा नहीं हैं। मुझे जिस बात ने सबसे ज्यादा उसके करीब ला दिया था। वो था जब उसने पहले मीटिंग के बाद जाते हुए लेह में मुझसे कहा था। मैंने उससे पूछा," याद है तुमने लेह में उस सुबह मुझसे क्या कहा था? "उसने कहा," हां याद है, आई लव यू और मैं तुमसे प्यार करता हूं।"



Click it and Unblock the Notifications











