Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सेक्स के पहले हर लड़का करता है ये सब काम, मगर वो मानेंगा नहीं!
जब बात बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स करने की आती है तो लड़कियां काफी सारी तैयारियों में जुट जाती हैं। ठीक इसी तरह से जब हम लड़कों की बात करते हैं, तो वह भी कुछ कम घबराए नहीं रहते। वैसे तो लड़के इन सब मामलों में खुद को कूल दिखाना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन अंदर ही अंदर उन्हें भी काफी घबराहट होती है। इस दौरान लड़कों के अंदर बहुत सारे इमोशंस चल रहे होते हैं जैसे, नर्वसनेस, एक्साइटमेंट, थोड़ा डर, anxiety आदि।

इनके साथ कई सवाल भी होंगे जैसे- क्या मैं ये कर पाउंगा या फिर क्या मैं अच्छा दिख रहा हूं। लड़कों को इस बात का भी डर होता है कि भले ही वह सेक्स में कितने भी एक्टिव क्यों न हों लेकिन अगर वह किसी लेडी को सेटिसफाइ न कर पाए तो उनका मजाक न उड़ाया जाए।
खैर अब गंभीर बातें छोडिये क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि सेक्स के पहले हर लड़का सबसे पहले क्या-क्या काम करता है। पर जब भी आप उससे इस चीज़ के बारे में पूछेंगी तो वह बिल्कुल भी मानेंगा नहीं।

1. शेविंग करके खुद को साफ करता है
जी हां, यह पहली चीज़ है जो सेक्स के पहले मन में जरुर आती है। वो आपसे मिलने से पहले खुद को क्लीन करने में विश्वास रखता है।

2. रूम की साफ-सफाई करना भी जरुरी
अगर आपको लगे कि उसका रूम कभी साफ नहीं रहता और आज उसका रूम काफी क्लीन दिख रहा है तो, समझ जाएं कि आज दाल में कुछ काला है। भले ही वह झाडू-पोछा ना लगाए मगर अपने बेड़ पर पड़े कपड़ों को अल्मारी में जरुर ही रख देगा।

3. अपनी बॉडी को शीशे में देखेगा
जी हां, वह अपनी बॉडी को हर नए एंगल से देखना पसंद करता है। इससे पहले की आप उसे चेक करें, वह पहले ही खुद को देख कर तसल्ली कर लेना चाहता है कि वह अच्छा दिख रहा है या नहीं।

4. आपके लिये म्यूजिक का इंतजाम करता है
अगर उसे आपने कभी अपने मन पसंद गानों के बारे में पहले कभी बताया है तो, जाहिर सी बात है कि आज वह आपका मूड बनाने के लिये उन्हीं गानों की प्ले लिस्ट बना कर रखेगा।

5. कॉन्डम को रखेगा सही जगंह पर
यह काफी जरुरी चीज़ है। भले ही यह बेड के बगल के ड्रॉर में हो या फिर चाहे तकिये के नीचे कहीं। इसे हैंडी रखना बड़ा ही जरुरी है। और अगर वह भूल जाए तो आप अपने साथ एक जरुर रख लेना।

6. खुद को बनाएगा खुशबूदार
आप नहीं चाहती होंगी कि जिस लड़के के साथ आप अपना निजी पल बिताएं, उसके पास से बदबू आ रही हो। यह सभी लड़के जानते हैं इसलिये अगर कोई सेक्स करना चाहता होगा तो सबसे पहले वह खुद की बॉडी से बदबू दूर करने की सोंचेगा।

7 मिंट खा कर मुंह की बदबू मिटाएगा
वो अगर आज पूरी प्लानिंग में है तो मुंह की दुर्गंध को कैसे भूल सकता है। वह मिंट जरुर खाएगा जिससे आप उसे किस करते समय बहोश ना हो जाएं।

8. अपने बेस्ट बॉक्सर पहनेगा
इस बात को कोई लड़का नहीं मानेगा लेकिन ये बात बिल्कुल सच है कि सेक्स के पहले हर लड़का अपने बेहतरीन लुक में होना चाहता है। जिस तहर से लड़कियां उस खास मौके पर सेक्सी लिंगरी पहनना पसंद करती हैं, ठीक उसी तरह से लड़के अच्छा बॉक्सर पहनना पसंद करते हैं। और वो भी सिर्फ आपके लिये।

9. सारा खाना तैयार कर के रखते हैं
आखिर वह सेक्स ही क्या जब उसके बाद टेस्टी खाना ना खाया गया हो। ये बात हर लड़के जानते हैं कि सेक्स के बाद जब तगड़ी भूंख लगती है तो घर में कुछ ना कुछ तो होना ही चाहिये।

10. लास्ट मिनट का बिजनेस
आखिर में जब वह घड़ी आने वाली होती है तो वह खुद को हल्का करने के लिये बाथरूम जरुर जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
