Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वो मुझे बेरहमी से पीटता था, फिर भी मैं उससे शादी करना चाहती हूं...
आपको अचानक से जब आपका खूबसूरत हसी सपने की तरह लगने वाला रिलेशनशिप एक डरावना सा सपना लगने लगे तो समझ में आने लगता है कि आपके रिश्ते में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। ऐसा ही कुछ मेरे साथ हुआ। मैं एक एमएनसी में काम करती हूं, मैं पिछले 5 साल से एक रिलेशनशिप में हूं, उससे पहले 2 साल तक हम बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे।
शुरुआत में सब कुछ बहुत ही अच्छा था, जैसे कि हिंदी मूवीज में दिखाते है। वो मेरी खुशियों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाता था। हम दोनों बहुत ही प्यारा रिलेशनशिप शेयर कर रहे थे।

वो मेरे लिए पागल था..
वो मेरे लिए इतना पागल था कि एक बार किसी बात पर उसकी मां और उसमें कोई बहस हो गई। गुस्से से उसने कांच की गिलास तोड़कर कांच के टुकड़े से अपनी नस काट ली। नस काटने के बाद वो 10 किलोमीटर तक ड्राइव करके मुझे देखने के लिए पहुंचा। मुझे देखते ही वो बेहोश हो गया। इतना पागलों की तरह वो मुझसे प्यार करता था।

हम दोनों अलग अलग धर्म से थे..
हम दोनों अलग अलग धर्म से थे इसलिए मुझे मालूम था कि हम दोनों की फैमिली हमारे रिश्ते के लिए तैयार नहीं होंगी।
मुझे मालूम था कि हमारे लिए ये राह आसान नहीं होंगी, लेकिन मैंने उसे कभी इस बात की परवाह करते हुए नहीं देखा था।

लेकिन धीरे धीरे उसका रवैया बदलता गया..
लेकिन समय के साथ धीरे धीरे सब कुछ बदलता जा रहा था, हम दोनों की एक दूसरे को लेकर सोच और हमारी उम्मीदें। अब हमारे बीच बहुत कुछ बदलता जा रहा था। हम बहुत बहस करने लगे थे । एक दिन हमारे बीच इतनी बहस हुई कि उसने गुस्से में मुझ पर हाथ उठा दिया। ये पहली बार था और मैं उसके इस रवैये को देखकर बर्फ की तरह जम गई।

अब वो रोज मुझे मारने लगा था..
इसके बाद धीरे धीरे वो हर बात का जिम्मेदार मुझे मानने लगा था, कुछ भी हमारे बीच होता, वो मुझे उसका अपराधी बनाकर मुझे मारता और पीटता ताकि गलती न होने पर भी गलती महसूस करवा सकें।

वो बाहर चला गया...
उसने मुझे बताया कि हमारे बीच सही बातचीत नहीं होने की वजह से हम दोनों के बीच दरार आ गई। मैं जब कभी अपनी बात रखने की कोशिश करती, वो मुझे मारने की धमकी देकर चुप करवा देता। जॉब के सिलसिले में उसे दूसरे शहर जाना पड़ा। वो महीनें में 2-3 दिन के लिए आता था और पूरे समय मेरी गलतियां गिनवाता रहता था।

कई मौके दिए
एक दिन उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। उसने कहा उसने जो कुछ मेरे साथ किया वो गलत था। लेकिन मुझे उसके बातों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं था। मैं उसकी ये बाते सुनकर हर बार उसे एक मौका दे देती थी, लेकिन बदले में मुझे क्या मिलता। हर बार मौका देने के बाद जब कभी हमारी थोड़ी सी भी बहस होती वो फिर से मुझे मारता।

मर चुका है आत्मविश्वास..
मुझे कई बार पछतावा भी होता है उसके साथ रिलेशनशिप में रहने के लिए लेकिन मैं उससे बहुत प्यार करती हूं।
कुछ सालों के रिलेशनशिप के बाद ही उसने मेरी इज्जत करनी बंद कर दी और वो मुझे मारता भी है। लेकिन हर बार मैं आत्म सम्मान के लिए यह जहर का घूंट पीकर रह जाती हूं। क्योंकि मैं एक औरत हूं और मैंने दिलोजान से एक ही आदमी को प्यार किया है। उसकी इस हरकत की वजह से मेरा आत्मविश्वास कहीं न कहीं मर चुका है।

बस इसी आस में..
वो हर बार मुझे मारता है और मैं थोड़ी दिनों की नाराजगी के बाद मैं उसे माफ कर देती हूं, अब वो दूसरे शहर में रहकर जॉब कर रहा है। वो आज भी कहता है कि वो मुझसे शादी करेगा, बस इसी वजह से मैं उसके साथ हूं। हो सकता है कि वो एक दिन बदल जाएं या नहीं भी। सिर्फ बस इसी एक आस में आज तक उसके साथ हूं।



Click it and Unblock the Notifications
