Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मेरे पति को कॉलगर्ल की लत थी, परिवार वाले समझते थे कि मुझमें है कोई कमी...
मेरी शादी को करीब 18 साल हो चुके है, शादी के वक्त तक मैंने कभी अपने पति को नहीं देखा था, सिर्फ घरवालों ने आपसी पहचान और विश्वास पर हमारा रिश्ता पक्का कर लिया। शादी के बाद मुझे मालूम चला कि वो कभी हाई स्कूल भी नहीं गए, लेकिन झूठे कागजात के वजह से वो आज दुबई में बहुत अच्छी नौकरी कर रहे हैं। यहां से मेरी यानी रुबिना (बदला हुआ नाम) की कहानी शुरु होती है।

मानसिक उत्पीड़न
शादी के शुरुआती दिनों से ही वो मुझे मानसिक उत्पीड़न देने लगे थे। हमारे दो बेटे होने के बाद भी उनका दिल नहीं पसीजा। उसके बाद भी वो मेरे साथ कठोर व्यवहार करते थे। मैंने मां होने के नाते हमेशा अपने बेटों का मजबूती से साथ दिया।

हमें डराते और धमकाते
जब कभी वो दुबई से घर आया करते थे तो हम सभी टेंशन में आ जाते थे। हमको हमारी जिंदगी जेल की तरह लगने लगती थी। हम यह सब इसलिए झेलते थे ताकि वो हमारे जरुरत के हिसाब से घर का खर्च देते रहें। मेरे बेटे 17 और 15 साल के हो गए थे लेकिन तक दोनों को उनके पिता बिना कारण परेशान किया करते थे। वो हमें हमेशा डराते रहते थे कि वो नौकरी छोड़कर हमारे साथ रहने आ जाएंगे। यह सोचकर ही मैं कांप जाया करती थी।

बात जब हद से ज्यादा बिगड़ गई..
उनका व्यवहार अचानक से हमारे प्रति बदल गया। उन्होंने अचानक से हमें पैसा देना बंद कर दिया। वो हमें मारने पीटने लगे और अनशन बोलने लगे। एक दिन मेरे बेटे ने हिम्मत हार ही दी और पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। उसके बाद उन्हें घर से कुछ दिन के लिए दूर ले जाया गया। हमारी फैमिली ने बीच में हस्तक्षेप किया, उसके बाद हम उन्हें वापस घर ले आए। वो अब दूसरे रुम में रहा करते थे लेकिन अभी भी मुझे उनसे घर चलाने के लिए पैसों के लिए भीख मांगनी पड़ती थी क्योंकि मेरे पास नौकरी न हीं थी।

मुझे हमेशा से उन पर शक था
जब से वो विदेश में रहने लगे थे मालूम नहीं मुझे क्यों उन पर हमेशा से शक था कि वो दूसरी औरतों के चक्कर में है। क्योंकि 15 सालों में हम लोग एक बार भी दुबई नहीं गए थे।

एक दिन मुझे सबूत मिला..
एक दिन मुझे उनका फोन चैक करते हुए मुझे उनकी एक दोस्त का अश्लील फोटो उनके फोन पर मिला। मैंने कभी इस बारे में उनसे बात नहीं की उस फोटो को मैंने सबूत के तौर पर अपने फोन में ले लिया। मुझे कही न कही इस बात का यकीन हो चला था कि उनका इस औरत के साथ कोई नाजायज रिश्ता है।

मैंने उनसे शारीरिक संबंध बनाना छोड़ दिया..
मैंने उनके पास जाना छोड़ दिया, मैं उनसे किसी तरह की बीमारी नहीं चाहती थी, उन्होंने मेरे उठाए गए इस कारण की वजह से कॉलगर्ल के पास जाना शुरु कर दिया। वो अब रोजाना कॉलगर्ल के पास जाना शुरु कर दिया। अब वो रोजाना कॉलर्गल के ऊपर ढेरों पैसों खर्च करने लगे थे। मुझे इस सारे बातों की जानकारी उनके व्हाट्स अप से मालूम चलने लगी। जहां एक एजेंट उनके लिए रोजाना दुबई में कॉलगर्ल बुक किया करता था। उन्हें कॉलगर्ल को अश्लील मैसेज भेजने की बुरी लत लग गई थी। मैंने उन सभी मैसेज को पढ़कर खुद के पास कॉपी करके रख लिए थे।

मैंने फैसला लिया...
इसके बाद मैंने कानूनी मदद लेनी की सोची मैं एक वकील से मिली और उसे सारी स्थिति के बारे में बता दिया था। मैं इस आदमी को ज्यादा बर्दाश्त नहीं करना सकती थी। लेकिन कहीं न कहीं मैं अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर ज्यादा चिंता में थी। यह सम्पति मेरे नाम थी तो मैं कहीं न कहीं डरी हुई थी कि कहीं वो इसके लिए मुझे परेशान न करें। लेकिन मैं इस घाटिया इंसान के ज्यादा रह भी नहीं सकती थी न ही छोड़ सकती थी।

समझ में नहीं आ रहा था...
वो मुझे धोखा देते आ रहे थे, उन्होंने मुझे और मेरे बच्चों को खूब नफरत दी। मुझसे जुड़े लोगों ने मुझे डिवोर्स और खर्चों के लिए मासिक भत्ता लेने की सलाह दी। उसके परिवार ने तो मुझ पर भरोसा ही नहीं किया जब मैंने उन्हें ये सब बताया तो। मैं खुद को हेल्पलेस सा महसूस कर रही थी क्योंकि मेरे पास जॉब नहीं था। मुझे इस सिचुएशन से बाहर निकलने का रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था।

घरवालों ने मुझे कसूरवार ठहराया..
मैं बस अब इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता देख रही थी। क्योंकि मैं अब ऐसे इंसान के साथ नहीं रहना चाहती थी, जो हजारो महिलाओं के साथ नाजायज रिश्तें बना चुका हो। सभी लोग मुझे इस चीज का कसूरवार ठहरा रहे थे क्योंकि मैंने उससे सेक्स करने के लिए मना कर दिया था। जब मैंने बताया कि बीमारी के डर से मैंने उससे शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो उसे ये बातें मजाक लगी। क्योंकि वो ये सब शादी के पहले से ही करता आ रहा है। मुझे ये पहले भी मालूम चल जाता तब भी मैं इन सबसे बचकर कैसे निकलती?



Click it and Unblock the Notifications
