Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मैंने अपनी बेस्टफ्रेंड के Boyfriend के साथ किया One Night Stand
मेरी एक ही बेस्टफ्रैंड है, जिसके बिना में रह नहीं सकती हूं, जिसके साथ मैं अपने हर सीक्रेट शेयर करती हूं। लेकिन आज उसी से मैं एक सबसे बड़ा सीक्रेट छिपा रही हूं और अंदर ही अंदर वो राज जो मैं उससे छिपा रही हूं, कहीं न कहीं उसके लिए मैं शर्मिंदा हूं।
मैं चाहकर भी वो सीक्रेट उससे नहीं शेयर कर सकती हूं क्योंकि ऐसा करने से हम दोनों की दोस्ती हमेशा के लिए टूट जाएगी। गलती उस की नहीं है और शायद कहीं न कहीं मेरी भी नहीं है।

एक रात की बात है..
एक रात मैं और मेरी बेस्ट फ्रेंड का बॉयफ्रेंड एक पार्टी में मिले और रात को हैंगआउट करने बाहर निकल गए लेकिन हम दोनों काफी ड्रिंक कर ली थी। जब सुबह मेरी आंख खुली तो मैं उसके बेड पर थी। हम मुझे नहीं समझ आ रहा है कि ये बात मैं उसे कैसे बताऊं?

अब हो रही है टेंशन..
उस रात के बाद मैं और उसका बॉयफ्रैंड टच में नहीं रहें। उसके बारे में सोच सोचकर मुझे बहुत ही डर लगता है कि अगर मेरी दोस्त को इस बारे में मालूम चल गया तो क्या होगा।

लोगों से सलाह भी ली
मुझे बहुत शर्म सी आ रही थी, इसलिए मैंने एक कंसल्टेट से जाकर मिली। उन्होंने मेरी सारी बातें सुनी और उन्होंने मुझे सलाह दी कि मुझे अपनी फ्रैंड से इस बारे में बात करनी चाहिए। ताकि हमारी दोस्ती बनें रहें। एक अच्छे दोस्त का मतलब होता है कि वो अपनी फ्रैंड को अंधेरे में न रखें।

चीजें नॉर्मल नहीं होगी
उस कंसल्टेंट ने मुझे ये भी बताया कि अगर वो मेरी बात को समझ भी जाएगी और मुझे माफ भी कर देगी उसके बाद भी चीजें सही नहीं होगी। चीजें सही होने में थोड़ा समय लेगी। उसे अपनी बात बताने के बाद अपनी तरफ से ज्यादा सफाई देनी की जरुरत नहीं है।

लेकिन अभी भी मुझे हिम्मत नहीं आई है
मैंने उस कंसल्टेंट की सभी बात सुन ली लेकिन मुझमें अभी भी उसे सच बताने की हिम्मत नहीं आई है। मेरी दोस्त भी मुझे दो से चार बार पूरे बुरे मूड का कारण पूछ चुकी है। लेकिन हर बार मैं कुछ न कुछ बहाने बताकर टाल देती हूं।

उसे खोना नहीं चाहती
मेरी जिंदगी में मेरी बेस्ट फ्रैंड की बहुत अहमियत है, लेकिन मैं कहीं न कहीं उसे खोना नहीं चाहती हूं। मैंने हालांकि उसे अभी तक कुछ नहीं बताया है लेकिन मैं मौका ढूंढती रहती हूं कि उसे सारी बात बता दूं। उस दिन के बाद से मैं उसके बॉयफ्रैंड के सामने आने से भी डरती हूं।

फंस चुकी हूं मैं..
एक तरफ जहां मुझे अपनी दोस्त खोने का डर है वहीं मुझे कहीं न कहीं डर है कि मैं उससे ये बड़ी बात छिपाकर गलती तो नहीं कर रही हूं। मैं सही और गलत के बीच फंस चुकी हूं।



Click it and Unblock the Notifications
