Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
शादीशुदा होने के बाद भी एक छोटी उम्र के लड़के से इश्क कर बैठी...
मेरे बचपन से लेकर जैसे जैसे में बड़ी होती गई, वैसे वैसे मेरे क्रश की लिस्ट भी बढ़ती गई। पर मैं हमेशा एक ऐसा इंसान मेरी लाइफ में चाहती थी, जो मेरी फीलिंग्स की कद्र करें। सब कुछ मेरी लाइफ में बिल्कुल सही चल रहा था। जब तक की मैंने कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया। कॉलेज में आते ही मेरे बेस्ट फ्रैंड ने मुझे एक संजय से मिलाया।
मुझे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वो मुझे सिर्फ फंसा रहे हैं, बाद में मुझे उसकी प्लेबॉय इमेज के बारे में मालूम चला और बिना समय गंवाए ही मैंने उससे दूरी बना ली। अच्छा हुआ मैंने उस पर ज्यादा समय खराब नहीं किया। फिर अचानक से मैं किसी और से मिली, हम दोनों एक सोशल नेटवर्किंग पर मिले थे। उसे देखते ही मुझे उससे पहली नजर का प्यार हो गया।

फिर हम मिलें
कुछ महीनों की चैटिंग के बाद हम दोनों एक दूसरे से मिलें। हम पहली बार मिल रहें थे, मैंने यह बात नोटिस कि वो बहुत ही फिल्मी था। वो मेरी बहुत ही तारीफों के पुल बांध रहा था। वो बार बार मुझे अपनी फीलिंग्स का अहसास करवाकर मुझे 9 वें आसमान पर पहुंचा देता था। लेकिन ये खुशियां मेरी जिंदमी में ज्यादा दिन की मेहमान नहीं थी। क्योंकि मेरी पैरेंट्स ने मेरे लिए रिश्ता देखना शुरु कर दिया था।

हमारी कहानी यहीं खत्म हो गई..
मेरे पैरेंट्स ने मेरा रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। मैंने उसे एक दिन सब कुछ बता दिया और 8 महीनें के रिलेशनशिप के बाद हमारी लव स्टोरी खत्म हो गई। जब मैंने उसे ये सारी बात बताई तो उसने इस चीज को स्वीकार करते हुए ग्रेसफुली चीजों को खत्म कर दिया।

फिर मेरी शादी हो गई
2010 के आस पास मेरी शादी हो गई, आज मैं एक पांच साल की बच्ची की मां हूं। मैं आज भी उसके संपर्क में हूं। वो हमेशा मेरे लिए एक सच्चा दोस्त बनकर साथ रहता हैं, मैं उसे हमेशा याद करुंगी।

सब कुछ बदल गया
शादी के बाद मेरी जिंदगी में बहुत कुछ बदलाव आ गया। मैंने खुद को ही खो दिया। मेरे पास इतनी समझ नहीं थी कि मैं अपने सुसराल वालों को समझ संकू। मैंने हर चीज में दिलचस्पी लेना बंद कर दी थी। मैंने हंसना भी बंद कर दिया था। मैं पहले बहुत ही हंसमुख किस्म की लड़की थी। अब भी बहुत ही गम्भीर हो चुकी थी और मुरझा चुकी थी।

मेरी उम्र से छोटा लड़का मुझे देखा करता था.
एक दिन मुझे मालूम चला कि मेरे पड़ौस में एक लड़का रहने आया है। मुझे मालूम चला कि वो मुझसे बहुत ही छोटा हैं लेकिन मैंने नोटिस किया कि वो मुझे देखा करता था। मैंने इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया।

मैं उससे फ्लर्ट करने लगी..
बाद मैं मेरी एक दोस्त ने बताया कि वो दिखने में बहुत ही खूबसूरत है। उसके बाद मैंने उसे देखना शुरु कर दिया। जब कभी हम दोनों उसके बारे में बात करते थे तो हम दोनों को कॉलेज के दिन याद आ जाते थे। एक दिन मैंने उसे पब्लिक प्लेस में देखा। वो मुझे घूर घूर कर देख रहा था। फिर मैंने उसे सोशल मीडिया में स्टॉक किया और फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी। हम दोनों दोस्त बन गए और अब हम चैट करने लगे थे। मैं उससे कभी कभी फ्लर्ट कर लिया करती थी। लेकिन कभी उसने इस बात का फायदा नहीं उठाया और न ही मेरे प्रति उसका रिस्पेक्ट कम हुआ।

उसने अपनी भावनाएं जाहिर की..
उसने ये बात स्वीकार की कि वो मुझे बहुत ही ज्यादा पसंद करता हैं और वो मुझमें अपनी गर्लफ्रैंड ढूंढता हैं। लेकिन उसने पर खुद नियंत्रण रखते हुए बातों को बदल दिया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो मेरे लिए ऐसा भी सोच सकता है।

एक भ्रम था..
मैं उसे बहुत ही पसंद करती थी। वो मेरा एनर्जी ड्रिंक था और मैं उसके साथ बने रहने की आदी हो चुकी थी। एक दिन मैंने उससे पूछ ही लिया ऐसा क्या हैं मुझमें? जिस वजह से वो मुझमें अपनी गर्लफ्रैंड देखता है, उसने जो वजह बताई वो थोड़ी चौंकान्ने वाली थी। इसके बाद वो मुझे नजरअंदाज करने लगा किसी वजह से। मुझे थोड़ा बुरा लगा, मैं उसकी आदत हो चुकी थी और मैं उससे बाहर नहीं आ पा रही थी क्योंकि वो मेरे लिए मेरी खुशियां का भ्रम था।
(नोट: ये किस्से रियल लाइफ एक्सपीरियंस से जुड़े हुए है, अगर आप भी ऐसी कोई एक्सपीरियंस शेयर करना चाहें तो यहां कर सकते हैं। )



Click it and Unblock the Notifications
