Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
कामसूत्र के अनुसार ऐसे मर्द भाते हैं स्त्रियों को
अगर आपको लगता है कि कामसूत्रा मतलब सेक्स है तो आप बिल्कुल गलत हैं, इस किताब में सेक्स के अलावा बहुत कुछ विषयों के बारे में भी उल्लेख मिलता है जिसे पढ़कर हमें अंदाजा होता है कि सदियों पहले लोग आधुनिक लोगों की तुलना में सेक्स को लेकर ज्यादा सजग थे।

कामसूत्रा सदियों से रतिक्रिया और संभोग के बारे में गाइड करता आ रहा है। यह किताब 400 ईसा पूर्व और 200 ईस्वी के बीच लिखी गई थी। यह किताब संभोग और सेक्स पॉजिशन के अलावा लव लाइफ से जुड़ी दूसरे महत्वपूर्ण पहलूओं के बारे में भी बताता है। चलिए हम आपको बताते हैं कामसूत्र के खास गुण जिससे पुरुष स्त्रियों को रिझाने में ज्यादा सफल होते हैं।
कामसूत्र के खास गुण -

1- महत्वाकांक्षी और उत्साही
कामसूत्र के अनुसार जो पुरुष महत्वाकांक्षी और उत्साही होते हैं उनकी ओर स्त्रियां आसानी से और जल्दी से आकर्षित होती हैं।

2– साहसी और शूरवीर
कामसूत्र में उल्लेख किए गए सूत्रों के अनुसार साहसी और शूरवीर पुरुष हमेशा से ही महिलाओं को आकर्षित करने में सफल रहे हैं।

3– विद्वता का गुण
कामसूत्र के अनुसार विद्वता वह गुण है जो पुरुषों में होनी चाहिए. ऐसे गुण वाले पुरुष महिलाओं को रिझाने में सफल रहते हैं।

4– भावनाओं को समझना
जिन पुरुषों के भीतर विश्वास और दूसरों की भावनाओं को समझने का गुण होता है वो स्त्रियों को रिझाने में कामयाब रहते हैं।

5– कहानी सुनाने का गुण
कामसूत्र के मुताबिक जिन पुरुषों में कविता या कहानी सुनाने और वर्णन करने की कुशलता होती है उनकी ओर स्त्रियां जल्दी आकर्षित होती हैं।

6– स्थायी रुप से करें प्रेम
कामसूत्र के अनुसार हर महिला पुरुषों से यह उम्मीद करती है कि वो अपनी स्त्री से स्थायी रुप से प्रेम करें।

7– दूसरों की निंदा से रहे दूर
कामसूत्र में उल्लेख किए गए गुणों के मुताबिक पुरुषों को त्यागी होना चाहिए और दूसरों की निंदा करने से बचना चाहिए।

8- शक्तिशाली और रहमदिल
शक्तिशाली पुरुष भी स्त्रियों के बीच पसंद किए जाते हैं. साथ ही महिलाओं के प्रति रहमदिल व्यवहार करने वाले पुरुष स्त्रियों के बीच प्रतिष्ठा पाते हैं।

9– स्त्रियों पर मोहित ना होने वाले
कामसूत्र के अनुसार जो पुरुष किसी भी स्त्री पर मोहित नहीं होते हैं वो पुरुष श्रेष्ठ माने जाते हैं, ऐसे गुणोंवाले पुरुष स्त्रियों को अधिक भाते हैं।

10- बिना कंफ्यूजन के काम करनेवाले
कामसूत्र के अनुसार जो पुरुष शंका रहित या बिना कंफ्यूजन होकर अपने काम को अंजाम देते हैं वो जल्द ही स्त्रियों के दिल में अपनी जगह बना लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
