VALENTINE'S DAY पर लड़की से कैसे करवाएं हाँ

Valentine Week: Market में इन तोहफों का है ट्रेंड, इन गिफ्ट्स से पार्टनर को इम्प्रेस | Boldsky

अगर आप नए-नए प्रेम में पड़े हैं तो आपके लिये फरवरी का महीना काफी स्‍पेशल होगा। ऐसा इसलिये क्‍योंकि इसमें पड़ता है वेलेंटाइंस डे, जिसका इंतजार प्रेमी जोड़ा सालों से करने लगता है। इस महीने कई लड़के अपनी प्रेमिका को अपने प्‍यार का इज़हार कर के या तो लकी बन जाते हैं या फिर उसे जिंदगी भर के लिये अपने से दूर कर बैठते हैं। अगर आपको भी लड़की काफी पसंद आ रही है जिसे आप दिल ही दिल चाहते हैं और समझ में नहीं आ रहा है कि उससे हां कैसे करवाएं तो आप सही जगह आए हैं।

अगर आपको कोई लड़की अच्‍छी लगती है और आप उसे वेलेंटाइंस डे पर प्रपोज़ करना चाहते हैं तो इस बात की जरुर surety कर लें कि क्‍या वह लड़की भी आपको पसंद करती है या नहीं? अगर बिना जाने प्रपोज़ करेंगे तो आप धोखा भी खा सकते हैं। वहीं ऐसे लड़के जो confusion की state में हैं कि लड़की हां भी कर सकती है और ना भी... तो बेहतर है कि आप उसे प्रपोज़ ना करें। इससे आपकी उसके सामने बेज़ती हो सकती है और दोंनो के बीच में awkward moment create हो सकता है।

अगर आप समझदार हैं तो इस बात को जरुर समझें कि valentines day ही कोई ऐसा दिन नहीं है कि जिसमें आप किसी को प्रपोज़ करेंगे और वह हां कर देगी। किसी भी लड़की को प्रपोज़ करने के लिये अगर आपको लगता है कि आपको अभी थोड़ा और समय लगेगा तो, प्‍लीज़ आप अपना पूरा समय लीजिये क्‍योंकि प्रपोज़ तो आप साल के किसी भी दिन कर सकते हैं। तो दोस्‍तों ये तो थी मोटी मोटी बातें, अब आइये जान लेते हैं वो तरीके जो लड़की को हां कहने पर मजबूर कर देगी।

1. प्रपोज़ल होना चाहिये बिल्‍कुल जानदार

1. प्रपोज़ल होना चाहिये बिल्‍कुल जानदार

लड़कियों के लिये प्रपोज़ल कोई छोटी मोटी चीज़ नहीं है। लड़कियां बहुत हट कर सोंचती हैं। वह चाहती हैं कि उनकी जिंदगी में जो कुछ भी हो वह बिल्‍कुल हट कर हो। आप उसे किसी अंदाज से प्रपोज कर रहे हैं, यह उसके लिये बहुत बड़ी बात होती है।

2. लड़की से शुरु करें रोमांटिक बातें

2. लड़की से शुरु करें रोमांटिक बातें

दोस्‍तों रोमांटिक बातें करना भी एक कला है बशर्ते वह लड़की को बोरिंग न लगे। अगर आपने अपनी फीलिंग्‍स को नहीं बताया तो सामने वाला आपको कभी समझ ही नहीं पाएगा। रोमांटिक बाते करते वक्‍त उसकी आंखों में आंखे डाल कर बात करें। लड़की को लगना चाहिये कि आप केवल उसे ही अटेंशन दे रहे हैं। आप चाहें तो यहां पर लड़की के लिये कोई गाना गा सकते हैं या फिर गिटार बजा सकते हैं। कहने का मतलब है कि आप अपने टेलेंट का यहां पर यूज़ कर सकते हैं।

3. उसकी पसंद का कोई प्‍यारा सा गिफ्ट दें

3. उसकी पसंद का कोई प्‍यारा सा गिफ्ट दें

अगर आपको समझ में नहीं आ रहा है कि उसे क्‍या दें तो एक सिंपल सा तरीका अपनाएं और सोंचे कि क्‍या लड़की को कोई चीज़ खरीदनी थी और वह नहीं खरीद पर रही है। तो ऐेसे में मौके पर चौका लगाइये और उसे उसकी मन पसंद चीज गिफ्ट दीजिये। अगर फिर भी समझ में नहीं आ रहा है कि उसे क्‍या दें तो बाजार जा कर एक फ्रेश फूलों का गुल्‍दस्‍ता खरीदिये और उसे प्रपोज़ मार दीजिये।

4. उसकी तारीफ में ये दो शब्‍द कहें...

4. उसकी तारीफ में ये दो शब्‍द कहें... "तुम जैसी हो वैसी बहुत अच्छी हो"

यदि आपको किसी लड़की को इम्प्रेस करना है या फिर प्रपोज करना है तो आपको उसे वैसे ही स्वीकार करना होगा जैसी वो है। आप उसकी तारीफ में ये भी कह सकते हैं कि वो बिना मेकअप के बहुत अच्छी लगती है यानी जैसी वो है वैसी ही ठीक है। आप यकीन मानिए यह एक ऐसा वाक्य है जो हर लड़की सुनना पसंद करती है। इससे लड़की के मन में आपके प्रति भरोसा कायम होता है।

5. उसके लिये खुद का लिखा गाना या Poem सुनाएं

5. उसके लिये खुद का लिखा गाना या Poem सुनाएं

अगर आपको संगीत का थोड़ा बहुत भी पता है तो आपके लिये मौका अच्‍छा है। आप उसे खुद से लिखा कोई रोमांटिक गाना या फिर poem सुना कर प्रपोज़ कर सकते हैं। इससे वह आपके प्‍यार को समझेगी और आप उसके दिन में अपने लिये जगह बना सकते हैं।

 अगर लड़की हां कर दे

अगर लड़की हां कर दे

अगर लड़की ने आपको VALENTINE's DAY पर हां कर दी है तो समझिये कि आपके बल्‍ले बल्‍ले। अब खुश हो जाइये और दोस्‍तों को पार्टी दीजिये।

अगर लड़की ना कर दे

अगर लड़की ना कर दे

ऐसे में रोने की जरुरत नहीं है और ना ही लड़की के पीछे पागलों की तरह भागने की जरुरत है। अराम से समझौता कीजिये। आपको डाउन फील करने की जरुरत नहीं है। अगर आप ज्‍यादा ड्रामा करेंगे या ओवरएक्‍टिंग करेंगे तो समझ लीजिये कि सब कुछ खतम। आप उससे अपनी फ्रेंडशिप को बना कर रखिये और उसके decision की respect कीजिये।

अगर लड़की बीच में ही लटका दे

अगर लड़की बीच में ही लटका दे

अगर वह खुद ही confused है कि वह क्‍या करे तो आप उस पर थोड़ा मेंटल प्रेशर बना सकते हो। उसका हाथ अपने हाथों में ले कर उसे समझा सकते हो कि आप उसे पाने के लिये पूरी दुनिया से लड़ सकते हैं। ऐसा करने से लड़की को confidence आएगा और वह आपको हां कर देगी।

Story first published: Thursday, February 8, 2018, 15:14 [IST]
Desktop Bottom Promotion