Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
कैसे मनायें अपनी रूठी गर्लफ्रेंड को
अगर आपकी गर्लफ्रेंड है तो आपकी जिंदगी में रूठना-मनाना कोई नई बात नहीं होगी। लेकिन वे लोग जो अभी-अभी प्यार के चक्कर में पड़े हैं उनके लिये गर्लफ्रेंड के नखरे झेलना थोड़ा मुश्किल हो रहा होगा। आपकी गर्लफ्रेंड क्या बोलती है और उसका क्या मतलब निकलता है, इस बात से तो आप रोज ही रूबरू होते होंगे। लेकिन तब क्या करते हैं जब आपकी गलफ्रेंड आपसे बिना बात के मुंह फुला ले और बात करना बंद कर दे तो।
इस बात को याद रखिये की महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक भावनात्मक होती हैं। आपकी जरा सी कड़वी बात उनके दिल पर गहरी चोट कर सकती है इसलिये अगर आपकी गर्लफ्रेंड रूठी हुई है तो उसे नीचे बताए हुए टिप्स से मनाएं...

बिना संकोच किये उससे माफी मांगे
अगर गर्लफ्रें नाराज हो गई है तो उससे सबसे पहले मांफी मांग लें। यह एक बहुत ही common और best तरीका है अपनी रुठी हुई गर्लफ्रेंड को शांत करने का। हमें पता है कि ये थोड़ा मुश्किल काम होगा लेकिन इससे आपकी इज्जत उसकी आंखों में बढेगी। लड़ाई को सुल्झाने के लिये वाक्य के आगे Please शब्द लगाना ना भूलें। यह वाक्य बोलने से आपकी गर्लफ्रेंड का दिल कुछ ही सेकेंड में ही पिघल जाएगा और वह आपको गले लगा लेगी।

शांती से उसकी बातों को सुने और गुस्सा ना करें
हर लड़की चाहती है कि उसकी बात को उसका बॉयफ्रेंड कान खोल कर सुने। और जब बात नाराज गर्लफ्रेंड की आती है तो उस समय अपनी बात जबरदस्ती कहने की बजाए अपनी गर्लफ्रेंड की बातों को सुनें। आप उनकी बात सुने कि वह क्या कहना चाहती है, चाहे वह कितना भी ऊट पटांग कहे, आपको बस उनकी बात सुननी है। इससे उसको फील होगा कि आप उसको Importance दे रहे हैं। पहले उसकी सुने और फिर अपनी कहें।

पुरानी बातों को भूल जाओ
आपको इस लडाई-झगड़े वाले मूड से बाहर निकल कर थोड़ा सा रिलैक्स करना चाहिये। पुरानी बातों को दिमाग में रखने से केवल तनाव ही होगा और बाद में आपका रिलेशनशिप और भी ज्यादा बिगड जाएगा। अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपका रिश्ता आपकी गर्लफ्रेंड से बिगडे तो उससे जा कर यह वाक्य बोलें। अगर सामने जा कर बोलने की हिम्मत नहीं पड़ रही है तो आप उसे लेटर लिख सकते हैं या फिर मोबाइल पर टेक्स लिख कर भेज सकते हैं। टेक्स लिखने के बाद स्माइली बनाना मत भूलियेगा।


तुम गुस्से में और भी ज्यादा हॉट लगती हो
यह एक तरह की प्रभावशाली लाइन है जिसे आप आखिर में इस्तमाल कर सकते हैं। खुद को एक सेकेंड के लिये romantic बना लीजिये और उसके कानों के पास जा कर यह वाक्य धीरे से बोल दीजिये। खुद को हॉट सुन कर वह पल भर में पिघल जाएगी। लेकिन हां, वाक्य बोलते समय ध्यान रहे कि यह पूरी तरह से नेचुरल लगे। अगर आप थोड़ा फनी टाइप के इंसान हैं तो जब गर्लफ्रेंड का मूड सही हो जाए तब उसकी टांग खींच कर माहौल को थोड़ा खुशमिजाज बना दीजिये और प्यार की लौ को जिंदगी भर के लिये जला कर रखिये।



Click it and Unblock the Notifications
