Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
गर्लफ्रेंड गुस्सैल होगी या फिर सीधी, जानें राशि के हिसाब से उसका नेचर
बात जब किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप की आती है तो मानों रातों की नींद उड़ जाती है। वही लड़की अगर आपकी गर्लफ्रेंड बन जाए तो कहना ही क्या। पर क्या आपने कभी सोंचा है कि अगर आपको अपनी गर्लफ्रेंड का नेचर ठीक से पता चल जाए तो आपके लिये उसे समझना कितना आसान हो जाएगा। किसी भी रिलेशनशिप में शुरुआती दौर काफी अच्छा हेाता है।

हमें लगता है कि हम अपने पार्टनर को अच्छी तरह से समझने लगे हैं। हमारी पसंद और ना पसंद उनकी बन जाती है। पर फिर भी जैसे जैसे रिश्ता बुराना होने लगता है हमें एहसास होता है कि उनका नेचर तो काफी अलग है।
प्यार में पड़ने के बाद हर लड़की बदल जाती है। अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड के नेचर के बारे में जानना चाहते हैं तो उसकी राशि का पता लगाइये और फिर पढिये ये आर्टिकल।

1. मेष (21 मार्च - 20 अप्रेल)
ये स्वभाव की उग्र, क्रोधी व चिड़चिड़ेपन वाली होती हैं तथा अग्नि तत्व वाली हैं। इनमें स्वभावगत शत्रुता नहीं होती हैं। इन लड़कियों को एडवेंचर से बहुत प्यार होता है। प्यार में पड़ने के बाद मेष राशि की लड़कियां बच्चों की तरह बर्ताव करती हैं।

2. वृषभ (21 अप्रेल - 21 मई)
यदि ये किसी से सच्चा प्यार करें और उनसे शादी करने की भी ख्वाहिश रखें तो उस तमन्ना को पूर्ण करके ही रहती हैं। अपने पार्टनर के प्रति जितना यह वफादार रहती हैं, शायद ही कोई अन्य महिला हो। यह बेहद धीमा बोलती हैं। अपने इसी व्यवहार को लेकर यह नए लोगों से आसानी से जुड़ती हैं।

3. मिथुन (22 मई - 21 जून)
इस राशि की लड़कियां हर पल को जी भर कर जीती है। मिथुन राशि की लड़कियां ऐसे लड़के का साथ चाहती हैं जो हर परिस्थिति में इनका साथ निभा सकें। ये अपने प्यार के प्रति बहुत वफादार होती हैं। ये अपने जीवनसाथी से समझदारी और वफादारी दोनों चाहती हैं। ये शांत होने के साथ ही शरारती स्वभाव की भी होती हैं। जोखिम भरे काम करना इस राशि की स्त्रियों की पहली पसंद होती हैं।

4. कर्क (22 जून - 23 जुलाई)
अपने अंदर कई राज छुपा कर रखने वाली इस राशि की लड़कियां स्वभाव से विनम्र और पार्टनर की देखभाल करने वाली होती है।

5. सिंह (24 जुलाई - 23 अगस्त)
आत्म विश्वास से भरी हुई इस राशि की लड़कियां रिश्ते को कायम रखने के लिए हर तरह की कोशिश करती है। प्यार में पड़ने के बाद यह अपने पार्टनर को पूरा टाइम देती है।

6. कन्या (24 अगस्त - 23 सितम्बर)
प्रैक्टिकल किस्म की इस राशि की लड़कियां जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करती। मगर प्यार में पड़ने के बाद यह अपने पार्टनर को पूरी अहमियत देती है।

7. तुला (24 सितम्बर - 23 अक्टूबर)
तुला राशि की महिलाएं अपने जीवनसाथी की खुशियों का बहुत ध्यान रखती हैं। इन्हें ऐसे साथी की जरूरत होती है जो हमेशा इनका साथ निभाए। इस कारण ये हमेशा अपने जीवनसाथी के दिल के करीब होती हैं। इन्हें तुला राशि की स्त्रियों को सेक्स के दौरान बातें करना पसंद नहीं होता इसलिये आप ज़रा सतर्क रहें।

8. वृश्र्चिक (24 अक्टूबर - 22 नवम्बर)
प्यार में पड़ने के बाद इस राशि की लड़कियों का स्वभाव गंभीर हो जाता है। इस राशि की महिलाएं अपने लिए फैसले में किसी का भी हस्तक्षेप पसंद नहीं करती हैं। वृश्चिक स्त्री वाली स्त्रियों की वाणी में कटुता रहती है। वृश्चिक राशि वाली महिलाएं सेक्स के प्रति काफी आकर्षित होती हैं। ये महिलाएं सेक्स के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील होती है।

9. धनु (23 नवम्बर - 21 दिसम्बर)
धनु राशि की लड़कियां पहली मुलाकात में ही अपने पार्टनर को इम्प्रेस कर सकती है। अपने लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए इस राशि की लड़की अपनी तरफ से 100 प्रतिशत देती हैं।

10. मकर (22 दिसम्बर - 20 जनवरी)
बेहद मेहनती, सुलझी हुई होने के साथ-साथ इस राशि की लड़कियां महत्वकांशी भी होती हैं। अपने पार्टनर को लेकर इस राशि के लड़कियां बहुत सारे सपने देखती है।

11. कुंभ (21 जनवरी - 19 फरवरी)
प्यार में कुंभ राशि की लड़कियां वफादार और ईमानदार होती हैं। अपने पार्टनर को कभी धोखा न देने वाली इस राशि की लड़कियों को उनसे भी यही उम्मीद होती हैं।

12. मीन (20 फरवरी - 20 मार्च)
इस राशि की लड़कियां जैसे ही रिलेशनशिप में आती हैं वैसे ही स्वाभाव की बच्ची बन जाती हैं। अपनी दुनिया में रहने वाली इस राशि की लड़कियां पार्टनर को अपने हिसाब से चलाती है। यह एक नदी की तरह शांत रहती हैं और अपने पार्टनर को कभी तंग नहीं करती। ये स्त्रियां शर्मीली और रूमानी स्वभाव की होती हैं। इनका व्यक्तित्व ग्लैमरस के साथ-साथ दयालु भी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
