Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कैसे मालूम चलेगा कि वो आपको फिर से धोखा दे सकता है?
क्या आप ये सोच सोच कर थक गए हो कि क्या वो आपको धोखा देगा या नहीं? क्या आप उन संकेतों को जानने के बारे में चिंतित हैं जो कहते हैं कि वो आपको फिर से धोखा देगा? खैर आज हम इस आर्टिकल में इस संकेतों के बारे में चर्चा करेंगे जो कहते है कि वो आपको धोखा देगा?
अक्सर क्या होता है कि एक बार पार्टनर से धोखा मिलने के बाद जब वो गलती मान लेता है। उसके बाद उसमें आए एकदम से बदलाव और ज्यादा खुशियों के बीच अक्सर उन चीजों को इग्नोर कर देते है जो हमारी तरफ साफ साफ इशारा करते है कि वो आपको एक बार फिर से धोखा दे सकते है। अपने पार्टनर को प्यार करने का मतलब ये नहीं है कि आप अपने अंतर्मन की बात ही नहीं सुनो। इसलिए हमेशा अलर्ट रहिए और ये बात पर ध्यान दीजिए कि आप क्या कर रही है और आपका पार्टनर क्या कर रहा है। आइए जानते है किन संकेतों से आप ये मालूम कर सकती है कि वो अगली बार आपको धोखा नहीं देगा?

अंधा विश्वास न करें
लड़कियां अक्सर बिना सोचे समझे अपने पार्टनर पर अंधा भरोसा कर लेती है जिसका खमियाजा उन्हें धोखे के रुप में मिलता है। एक बार अपने पार्टनर से पिंक चीट मिलने के बाद पार्टनर थोड़ा राहत महसूस करते है। उन्हें मालूम चल जाता है कि आप अब उनके साथ सामान्य हो चुकी है। इसलिए उनकी बात पर नजर रखें। नजर रखना कोई बुरी बात नहीं है, क्योंकि वो एक बार आपको धोखा दे चुका है। आपके पास पूरा अधिकार है उन पर निगरानी रखने का।

अपनी भावनाओं से खेलने न दे
इस बार उसे अपने दिल और भावनाओं के साथ खेलने न दें। क्योंकि अगर आपने इस बार उसे फिर से धोखा देते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया तो आपके लिए वो पल बहुत दुखद हो सकता है। प्यार कीजिए लेकिन मूर्ख बनने से बचें।

वो आपको जिम्मेदार ठहरायेगा
अगर आपने उसे रंगे हाथ पकड़ भी लिया तो वो इसके लिए वो आपको जिम्मेदार ठहराएगा। वो पूरी तरह से आपको ही इस बात का कारण ठहराते हुए आपके ऊपर ही अपने अफेयर का जिम्मेदार आपको बताएगा। इसलिए आपको ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है। इस तरह के आदमी आदतन एक से ज्यादा अफेयर में रहना पसंद करते है। इसलिए अलर्ट रहिए और अपने निगाहें उन पर ही रखिएं।

उन्हें माफ करती रहती है
आप उनकी हर गलती पर हर बार बच्चा समझकर माफ कर देती है बिना कोई सवाल किए तो गलती आपकी भी है। बार बार माफ कर देने के बाद वो अगली बार के लिए सुनिश्चित हो जाएगा कि आप उसे हर बार माफ कर देंगी। इसलिए वो आपको बार बार धोखा देने के लिए ओर ज्यादा मौका ढूंढेगा।

वो आप पर सवार होने लगेगा
वो आप पर सवार होने लगेगाअगर आप बार बार उसके सामने विनम्र बनने लगेगी तो वो आप पर सवार होकर आपको दबाने की कोशिश करेगा। अगर वो आपको पूरी तरह कंट्रोल करने की कोशिश करता है और आपकी किसी बात को ज्यादा महत्व नहीं देता है तो समझ लीजिए आप उसके लिए किसी कठपुतली से ज्यादा कुछ भी नहीं है। उनसे ज्यादा विनम्र बनने आपके लिए ही खतरनाक साबित हो सकता है।

जब वो खुद ही सबकुछ छुपाने लगे
जब आपको कुछ भी मालूम नहीं होगा कि आपका पार्टनर क्या करता है। इसका मतलब है कि वो आपसे छुपाने की भरसक कोशिश कर रहा है। ये सही सकेंत नहीं है। इसका मतलब तो साफ है कि वो आपको धोखा दे रहा है। रिलेशनशिप में पारदर्शिता होनी जरुरी है। अगर नहीं है तो समझ जाइए कुछ गड़बड़ है।



Click it and Unblock the Notifications
