Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
अपने पंसद के लड़के को करना है इंप्रेस, तो अपनाएं ये 4 ट्रिक्स
यदि आपको लड़के कॉम्प्लीकेटेड लगते हैं तो आज का लेख आपके लिए नहीं है। आपको बता दें कि लड़के काफी सरल होते हैं और उन्हें लड़कियों की सभी आदतें पसंद आती हैं। मगर लड़के लड़कियों की खूबसूरती के अलावा उनकी कुछ दूसरी आदतों पर भी इंप्रेस हो जाते हैं। अगर आप में वही खासियत है तो कोई भी लड़का आपके प्यार में आसानी से पड़ सकता है। बस आपको यह जानने की ज़रूरत है कि आपको किस मौके पर क्या कहना और करना है।
आज का लेख इस बात पर आधारित है कि किसी भी लड़के को अपनी ओर आकर्षित कैसे किया जाए। यदि आप इन टिप्स को फॉलो करेंगी तो आप ये काम आसानी से कर सकती हैं। वैसे तो लोगों को अपना दीवाना बनाना एक कला है और इस कला में लड़कियों ने ऑनर डिग्री ले रखी है। लेकिन फिर भी अगर आपको एक हैंडसम और समझदार लड़का चाहिए तो आपको इस कला को और अच्छी तरह से जानना होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे रिलेशनशिप सलाह देंगे जिसको अपनाकर आप किसी को भी दीवाना बना सकती हैं।

आई कॉन्टेक्ट
आंखे प्यार की ज़ुबान होती हैं। जब लफ्ज़ खामोश होते हैं तो आंखें ही हज़ारों बातें करती है। वैसे भी लड़कों को लड़कियों की आंखे सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं। अकसर लड़के लड़कियों की आंखों में डूब जाना चाहते हैं ऐसे में आप अपनी आंखों की अदाओं से उन्हें घायल कर सकती हैं और उनसे रूमानी की बात कर सकती हैं। साथ ही आंखे अकसर आपकी भावनाओं को आपके हमदम को बता ही देती हैं। अगर आप उससे आई कॉन्टेक्ट नहीं बनाती हैं तो वह आपकी दिल की गहराई को महसूस नहीं कर पाएगा। कहते हैं दिल का हाल बताती हैं ये आंखें लाख छिपाओ दिल की बात दिल में ही, पर दिल की बातें इशारों में बयां करती हैं ये आंखे। तो बस आप उनको अपनी झील सी आंखों में डूबा लीजिए।
कुछ चीज़ें करने के लिये कहें
अगर वह आपको इंप्रेस करने के लिये कुछ कर रहा है तो आप उसकी प्रंशसा ज़रूर करें। अगर वो आपके लिये जिम जा रहा है या बॉडी बना रहा है तो ये बहुत बड़ी बात है। आप उसकी बॉडी या मसल्स को लेकर फ्लर्ट कर सकती हैं। अगर आप उसे दूसरों से बेहतर बताती हैं तो वह आपसे काफी इंप्रेस हो जाएगा। क्योंकि हर किसी को अपनी तारीफ सुनना पसंद होता है।
यदि आप उनके सामने गिरने का बहाना बनाएं तो वो आपको गिरने से बचाएगा और आप उसके सामने ये दिखाएं कि आपको उसकी ज़रूरत है तो उसे ऐसा महसूस होगा कि आप उसके बारे में सोच-विचार कर रही हैं। यदि आप चाहती हैं कि वह हर वक्त आपके साथ ही रहे तो अपने एटीट्यूड को साइड में रख दें। अगर वो आपके लिये कुछ स्पेशल करता है तो आप उसे करने की परमिशन दें, जबकि आप जानती हैं कि आप खुद ये सबकुछ कर सकती हैं।
उसके साथ हंसे
आप उसके जोक्स पर हंसे और उसे फनी बताएं लेकिन ईमानदारी के साथ। अकसर लड़कों को लगता है कि अगर आप उनको स्पेशल मानती हैं तो आपको उनका हर जोक फनी लगेगा क्योंकि ज़्यादातर लड़कियों को चुलबुले लड़के ही पसंद आते हैं। उनके चुटकुले पर हंसना उन्हें स्पेशल फील कराने का बेहतर तरीका हो सकता है। ये संभव है कि वह हमेशा मज़ाकिया न हों लेकिन आपको खुश करने के लिये वो ऐसा कर रहा हो। अगर वह आप पर फिदा है तो आपको अपने चुटकुलों पर हंसाने का प्रयास ज़रूर करेगा, तो बस आप अपनी मुस्कान को बरकरार रखें और उसको प्यार का सिग्नल देती रहें।
एक समय पर एक राज़ ही खोलें
इस एक्ट को करते समय कुछ बातें याद रखें। उसे अपने बारे में थोड़ा-थोड़ा ही बताएं एक साथ सबका खुलासा न करें। लड़कों को इंप्रेस करने का आसान तरीका है थोड़ा-सा बॉडी का शोऑफ करना। लेकिन एक साथ सबकुछ न दिखाएं बल्कि एक समय पर एक ही चीज को दिखाएं। अकसर लड़कों को कर्व्स फिगर वाली लड़कियां काफी भांती हैं।
यदि आप एक ही बार में उन्हें सबकुछ दिखा देंगी या बता देंगी तो उनकी इच्छाएं बढ़ जाएंगी जो कि अच्छा संकेत नहीं है। आप तब तक अपनी बातों या अदाओं को न दिखाएं जब तक आपको न लगे कि वो आपको महत्व देता है और आपको अपनाने के लिये पूरी तरह से तैयार है।
तो गर्ल्स, ये चार तरीके आपके लिए काफी हैं अपने मन चाहे लड़के को आसानी से इंप्रेस करने के लिये। वैसे तो इन 4 टिप्स से पूरी दुनिया आपकी तरफ आकर्षित हो सकती है। लेकिन अपने मन चाहे लड़के को पास रखने के लिये इनको ज़रूर ट्राई करें।



Click it and Unblock the Notifications
