Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुरूषों के बारे में कितना जानती हैं आप?
ज़रूरी नहीं है कि हर बार महिलाओं के नेचर के बारे में ही बात की जाये। पुरूष की प्रवृत्ति भी अलग होती है और इसे जानना भी ज़रूरी होता है। हाल ही में हुई एक स्टडी में बतलाया गया है कि पुरूषों का स्वभाव बेहद सरल से बेहद जटिल होता है।
आजकल की इस डेटिंग वाली दुनिया में एक परफेक्ट मैच ढूंढना बहुत मुश्किल होता है। कई बार ये मैच मिल जाता है लेकिन महिलाएं उस व्यक्ति को या यूँ कहें कि पुरूषों के स्वभाव को समझ नहीं पाती हैं और रिश्ते को गवां बैठती है। ऐसा पुरूषों के मन में क्या चल रहा है या उनका नेचर क्या है, उसे न समझ पाने के कारण होता है। क्या आप पुरूषों के बारे में अच्छे से जानती हैं? क्या आपको उनमें पाई जाने वाली सामान्य आदतों के बारे में पता है? अगर नहीं, तो ये आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है:

1. कमिटमेंट करने से नहीं डरते: बहुत सी लड़कियां ये मानती हैं कि पुरूष कमिटमेंट से घबराते हैं और वो इसीलिए किसी के साथ रिश्ते में बंधना नहीं चाहते हैं। लेकिन यकीन मानिए ये बात बिल्कुल सच नहीं है। लड़के या पुरूष कभी भी कमिटमेंट करने से नहीं डरते हैं। लेकिन वो चीजों को सही तरीके से करने के लिए राइट प्लानिंग में विश्वास रखते हैं और इसके लिए उन्हें थोड़ा समय चाहिए होता है।
पुरूष कमिटमेंट करने में जल्दबाजी करने से बचते हैं। वो बहुत यथार्थवादी होते हैं यानि उनका कोई भी स्टेप सपनों की दुनिया में संजोकर उठाया हुआ नहीं होता है जोकि लड़कियां अकसर करती हैं।
2. जैसे हो वैसे ही पसंद करना: कई लड़कियों को लगता है कि लड़के उन्हें बिना मेकअप के पसंद नहीं करते हैं। उन्हें अच्छी, सुंदर और तैयार लड़कियां ही पसंद आती हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है।
पुरूषों को सादगी सबसे ज्यादा रास आती है। लड़के अकसर ज़ीरो मेकअप वाली लड़कियों को ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि उनका कॉन्फीडेंस आप पर होता है न कि आपके मेकअप पर। वैसे भी आपको जानकर शायद आश्चर्य लगे कि कोई भी लड़का, किसी लड़की या महिला के कॉन्फीडेंस से प्रभावित होता है कि वो किस तरह से चीजों को डील करती है। अगर आप ऐसा मानती हैं कि आपके मेकअप करने पर वो आपसे खुश होते हैं तो ये गलत है।
3. एडल्ट मूवी देखना: पुरूष एडल्ट मूवी देखते हैं और उनके लिए ये कोई शर्म की बात नहीं है। वो आपस में इस बारे में बात भी कर लेते हैं। हर पुरूष के लिए ऐसे कंटेट को देखना या पढ़ना सामान्य बात होती है। उनके इस व्यवहार से उनकी प्रकृति या फितरत को समझना गलत होगा। वो ऐसी चीजों को लेकर सहज होते हैं और बात करने में भी नहीं शर्माते हैं।
4. कॉन्फीडेंट न होने पर छुपाना: पुरूष के इस नेचर के बारे में जानना बहुत ज़रूरी है। जब पुरुष किसी भी चीज़ या बात को लेकर कॉन्फीडेंट नहीं होते हैं तो वो उसे छुपाने या न बताने का प्रयास करते हैं।
जब तक उनको किसी बात पर पूरा कॉन्फीडेंस नहीं आ जाता है तब तक वो उसे बाहर नहीं निकालते हैं। ऐसे में बार-बार वो बात पूछना उनमें झुंझलाहट पैदा कर देता है।
5. अपना जुनून शेयर करना: पुरूषों को अपने पार्टनर के साथ अपने पैशन को शेयर करना बहुत पसंद आता है कि उन्हें क्या पसंद है और वो अपनी लाइफ में क्या करना चाहते हैं। वो इसे तब आसानी से पा लेते हैं जब उनकी पार्टनर उन्हें इसके लिए फोर्स करती है और वो मन से पूरा प्रयास करते हैं। वो अपनी पार्टनर को उन्हें सपोर्ट करते हुए देखना चाहते हैं इसलिए उनके साथ वो अपने शौक को साझा करते हैं।
6. उन्हें भी चाहिए होते हैं कॉम्पलीमेंट: हैरान कर देने वाली बात है लेकिन सौ प्रतिशत सच है। पुरूषों को भी तारीफ़ पसंद आती है। उनका भी दिल करता है कि कोई उनकी तारीफ़ करे। उन्हें पसंद करें और कॉम्पलीमेंट दे कि वो अच्छा लग रहा है। अपने पार्टनर से तारीफ़ बटोरना भी पुरूषों को बहुत पसंद होता है। एक छोटी सी तारीफ भी उनका दिन ख़ास बना देती है। इसलिए आपकी भी ये ड्यूटी है की आप समय-समय पर उनकी तारीफ़ करते रहे।
7. ब्लैंक माइंड: कई बार आपके पार्टनर शांत हो जाते होंगे या पंखे की ओर देखते होंगे, आपको लगता होगा कि जाने किसके बारे में सोच रहे हैं, क्या सोच रहे हैं आदि। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। पुरूष कई बार ब्लैंक माइंड से कहीं एकटक होकर देखते रहते हैं। वो कुछ नहीं सोच रहे होते हैं बस शांत होते हैं। ऐसा हर आदमी के साथ होता है। पर महिलाएं इस दौरान हज़ार सवाल कर देती हैं जिससे वो परेशान हो जाते हैं।
8. बिल का भुगतान अलग-अलग करना: पुरूषों को वो महिलाएं या लड़कियां ज्यादा पसंद आती हैं जो डेट पर जाएं लेकिन अपने बिल का भुगतान खुद करें यानि बिल को डिवाइड कर लें। उन्हें फीमेल्स का ये व्यवहार बहुत अच्छा लगता है। वो ऐसी महिलाओं को ख़ास तवज्जो देते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं।
ये ऐसे 8 सत्य है जो हर लड़की को एक पुरुष के बारे में ज़रूर जानने चाहिए और हर पुरुष चाहता है कि ये बातें उसकी पार्टनर को पता हो।



Click it and Unblock the Notifications
