Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
क्या होता है जब आप अपने चाहने वाले का पकड़ते हैं हाथ?
इस दुनिया में हर अनुभवी व्यक्ति, चाहे वह पुरुष हो या औरत, इस बात को ज़रूर मानेंगे कि सच्चा प्यार पाना बहुत मुश्किल होता है। चाहे आप अपना प्यार एक प्यार भरे रिश्ते से शुरु करें या फिर आपकी अरेंज मैरिज हुई हो। आप पहले दिन से यह जज नहीं कर सकते हैं कि आपका चुनाव बिल्कुल सही है। रिश्ते समय के साथ गहरे होते हैं। कई बार आपको ऐसा लगेगा कि आपका पार्टनर काफी लॉयल है और दूसरे ही पल आपको ऐसा लगेगा कि आप शायद गलत अनुमान लगा रहे थे। संबंध काफी संवेदनशील होते हैं और कई बार संबंधों में पार्टनर भी काफी पोसेसिव हो जाते हैं।
एक महिला और एक पुरुष में अगर कोई ख़ास सम्बन्ध है तो वह एक सामान्य दोस्ती वाले रिश्ते से अलग हो जाता है। और ऐसे संबंध में एक दूसरे के प्रति इज्ज़त होनी चाहिए और खासकर एक दूसरे पर विश्वास होना चाहिए। जैसा कि पहले कहा गया है, इज्ज़त समय के साथ बढ़ती है। इसका स्तर या तो काफी गिर सकती है या सकारात्मक तरीके से बढ़ सकता है। हालांकि, किसी भी परिस्थिति में सबसे ज़्यादा सुकून तभी मिलता है जब आप अपने चाहने वाले का हाथ थामते हैं।

क्या होता है जब आप अपने चाहने वाले का पकड़ते हैं हाथ?
अपने चहेते इंसान का हाथ थामने पर मिलने वाली ख़ुशी को आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। प्यार करने वालों को लगता है कि उनकी खुशियां, सपने और आरज़ू सब उनके चाहने वाले के हाथों के स्पर्श में ही है। आपके पार्टनर के शरीर के कई अंग ऐसे होंगे जिन्हें छूने से आपको अलग अनुभूति होती हो पर अपने चाहने वाले का हाथ थाम कर एक ख़ास अनुभूति होती है।
वह दिव्य आत्मा से प्यार भरा संकेत बाहर निकालती है। जब आप अपने चाहने वाले का हाथ थामते हैं, तो आपको ऐसा नहीं लगता कि आपके कई सारे दोस्त होने चाहिए। वह ही आपको एक ऐसा दोस्त और गाइड लगता है जिसके हमेशा पास रहने का मन होता है।
अपने पसंदीदा शख्स के हाथ थामने से सेहत पर पड़ता है ये असर
अगर आपका चाहने वाला खुश होकर आपका हाथ थामता है तो वह आपको आराम देता है और आपका दर्द दूर होता है। ऐसा देखा गया है कि अगर आपको किसी प्रकार का दर्द है और आपका पार्टनर आपका हाथ पकड़ता है तो आपके दर्द में राहत मिलेगी और दिल की धड़कन सही रहेगी।
दर्द किसी भावात्मक खलबली के कारण हो सकता है या फिर कोई शारीरिक दर्द भी हो सकता है।
अगर आपके चाहने वाले ने आपका हाथ थामा होता है तो आपको एक तरीके का सुकून मिलता है। आपको सुरक्षित महसूस होता है और ऐसा लगता है कि आप किसी भी कठिन परिस्थिति का सामना कर लेंगे। इसलिए अगर आपके पार्टनर को ऑफिस की टेंशन हो, या फिर किसी के गुज़र जाने का गम हो या फिर किसी कारण से अच्छा महसूस ना हो रहा हो ऐसे में उनका हाथ थाम कर उन्हें राहत दे सकते हैं।
आपके पार्टनर के दिमाग में कोई शक नहीं रह जाता है कि आप उनके हर सुख दुःख में उनके साथ रहेंगे। जब दोनों चाहने वालों की हथेलियां एक दूसरे के संपर्क में आती है तो एक तरीके की गर्मी उत्पन्न होती है जो किसी भी तरह के तनाव से मुक्ति देता है।
यह गर्माहट प्यार और सुरक्षा की भावना को बढ़ाती है। अपने प्यार को दर्शाने के अलावा हाथ थामने से स्वास्थ्य लाभ भी होता है।
शोध के अनुसार हाथ थामने का प्रभाव
एक शोध से पता चला है कि हाथ थामने से शारीरिक कष्ट से भी छुटकारा मिलता है।
वैज्ञानिक शोधों से पता चला है कि अगर कोई आदमी अपनी पत्नी का हाथ डिलीवरी के समय थामता है तो उसे कम दर्द का अनुभव होता है। जब दो लोग हाथ थामते हैं तो उनकी सांसें, दिल की धड़कन और दिमाग के वेव मिलते हैं। जितना एक इंसान दूसरे के लिए सोचता है, उतना ही दिमागी वेव एक दूसरे से मिलती हैं जिससे दर्द कम होता है।
इसलिए हर अनुभव से अलग अपने चाहने वाले का हाथ थामने का अनुभव अलग है और यह निष्कर्ष निकलता है कि दोनों पार्टनर कि हथेलियां मिलकर एक बाम का काम करती है जो दिल के दर्द से भी राहत देता है।
'अपने पार्टनर का हाथ थामने से बढ़िया और रोमांटिक अनुभव इस दुनिया में कोई भी नहीं है।'



Click it and Unblock the Notifications
