Latest Updates
-
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स
रिलेशनशिप में इन वजहों से महिलाएं महसूस करती है insecure

क्यों एक महिला असुरक्षित महसूस करती है? उसके किसी भाव के पीछे की वजह क्या है? आपने कभी ग़ौर किया कि जब आप किसी और लड़की से बात करते हैं तो उस वक़्त आपकी प्रेमिका या पत्नी क्या सोचती है? कई चीज़ें हैं जो एक महिला के दिमाग़ में चलती रहती है। आपको लगता है कि आपने अपनी प्रेमिका को ख़ुश रखने के लिए अपनी तरफ़ से सबकुछ किया है, अगर हां, तो आपको इस बारे में दोबारा सोचने की ज़रूरत है।
महिलाओं को समझना बहुत ही कठिन है। उनके दिमाग़ में क्या चल रहा है यह जानना बेहद मुश्किल है। उनकी असुरक्षा में एक डर है। अगर बात रिश्तों की हो, तो सबसे ज़्यादा डर उन्हें अपने जीवनसाथी को खोने से लगता है। कभी-कभी इसी असुरक्षा के डर की वजह से रिश्तों में दरार पड़ती है और कई बार रिश्ते टूटने का कारण भी बनती है। छोटी-छोटी बातें भी महिलाओं के लिए बहुत मायने रखती हैं। उनके लिए बड़े-बड़े काम नहीं बल्कि रोज़मर्रा की छोटी सी बात जैसे उनका हाथ थामना, वॉक पर (टहलने) जाना, दूसरों के सामने उसकी तारीफ़ करना उन्हें एक ख़ूबसूरत एहसास कराती है। ऐसी ही छोटी-छोटी चीज़ें कर आप उन्हें सुरक्षित महसूस करा सकते हैं।

कभी-कभी रिश्तों में आई असुरक्षा की भावना दो लोगों के बीच की दूरी बढ़ा सकती है। इससे पहले की हालात बेक़ाबू हो जाएं आपको अपनी प्रेमिका की असुरक्षा के पीछे की इस भावना को जानने और इसे दूर करने की ज़रूरत है।
नीचे हम ऐसी ही कुछ वजहों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आमतौर पर महिलाएं रिश्ते में असुरक्षित महसूस करती हैं। रिश्तों में एक महिला की असुरक्षा महसूस करने की वजह क्या है?
1. आप अभी भी अपनी पूर्व प्रेमिका के संपर्क में हैं
यह समझा जा सकता है कि ब्रेकअप के बाद आप दोनों अच्छे दोस्त बन गए। लेकिन अब, जब कि आप एक रिलेशनशिप में हैं तो आपका अपनी पूर्व से बात करना आपकी प्रेमिका के लिए चिंता का कारण बन सकता है।
अगर आपने अपनी पूर्व के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे या आप दोनों काफ़ी अंतरंग संबंध में थे यह बात भी आपकी प्रेमिका को परेशान कर सकती है।
2. आप उसे अनदेखा करते हैं?
कोई भी इंसान ख़ुद को अनदेखा करना बर्दाश्त नहीं कर सकता और अगर बात किसी महिला की हो तो वह इस बात को भुला ही नहीं सकती। इससे उनके मन में असुरक्षा की भावना जन्म लेती है। एक महिला को नज़रअंदाज़ करने से उसके मन में अपनी ईमानदारी को लेकर सवाल खड़े होते हैं। जब वह अपने आप से सवाल करना बंद कर देती है तो उसके मन में अपने रिश्तों को लेकर सवाल खड़े होते हैं।
3. पहले मिला हो धोखा
हमारे समाज में मौलिक तौर पर धोखा देना गुनाह है। अगर पूर्व में आपकी प्रेमिका ने रिश्ते में धोखा खाया है तो अपने पुराने अनुभव को वह क़तई भी दोहराना नहीं चाहेगी। वह बार-बार इस बात पर ध्यान देगी ताकि उसे फिर से धोखा ना खाना पड़े क्योंकि दिल का रिश्ता दिलों का मिलन होता है। किसी भी रिश्ते के असफल होने के पीछे धोखा सबसे आम कारण होता है। यह सबसे बुरी चीज़ है जो किसी के भी साथ हो सकती है लेकिन जब यह एक महिला के साथ होती है तो वह बिखर जाती है, क्योंकि उसे लगता है कि जो प्यार और विश्वास उसने अपने रिश्ते को पूरा करने के लिए दिया था वह रिश्ते को बेहतर नहीं बना पाया।
जब एक औरत को पता चलता है कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है। चाहे वह प्रेमी की मर्ज़ी से हो या वह ख़ुद रंगे हाथों पकड़ा गया हो, किसी भी सूरत में एक प्रेमिका आत्म मंथन कर ख़ुद से सवाल कर पूछेगी कि आख़िर उसमें या उसके प्यार में कहां कमी रह गई। वह सोचेगी कि आख़िर क्या वजह थी जिनके कारण उसके साथी ने उसके साथ बेवफ़ाई की। अपने दिल में उठ रहे इन सवालों की वजह से वह असुरक्षित और दुखी महसूस करेगी।
4. भरोसा और विश्वास
हर महिला के पास विश्वास का एक आंतरिक चक्र होता है और जब वे रिश्ते में आती हैं, तो अपने प्रेमी को उस चक्र के अंदर चलने देती हैं। उसका विश्वास अपने प्रेमी के लिए इतना मज़बूत होता है कि वह अपने सारे राज़ उसके सामने खोल कर रख देती है। वह अपने साथी पर भरोसा करती है इस वजह से उसे सबकुछ बताती है।
भरोसा टूटने पर वह ख़ुद को असुरक्षित महसूस करती है। कभी भी किसी महिला के विश्वास को ना तोड़ें ऐसा करने पर आपको उसके कोप का भाजन बनना पड़ सकता है।
5. अगर आप उससे कुछ छुपाते हैं
हम रहस्य और अनकही दास्तानों के बीच अपनी ज़िंदगी गुज़ारते हैं। लेकिन अगर आप अपनी प्रेमिका से कोई बात छुपाते हैं तो यह उसके मन में असुरक्षा की भावना पैदा करती है। जिसके बाद असुरक्षा के कई सवाल उसके दिल-ओ-दिमाग़ में पैदा होते हैं।
अगर आप भी अपने पार्टनर से कुछ छुपाते हैं तो ऐसा ना करें। उससे कुछ भी ना छुपाएं और खुल कर बात करें। एक दूसरे का राज़दार बनना एक अच्छे रिश्ते की निशानी है। महिलाएं बहुत सहज होती हैं और वे तुरंत इस बात का अंदाज़ा लगा लेती हैं कि आप उनसे कुछ छुपा रहे हैं।
ये सबसे आम वजहें हैं जिनके कारण महिलाएं रिश्ते में ख़ुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। यदि आप उसके दिमाग़ में असुरक्षा का ज़हर घोल रहे हैं तो सचेत हो जाएं और अपने रिश्ते के बारे में एक बार फिर से सोचें। ऐसा करके आप अपने और अपनी प्रेमिका के लिए एक बेहतर रिश्ते का विकल्प तैयार कर सकेंगे, जहां उसके दिमाग़ में असुरक्षा के भाव नहीं पैदा हो सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications