Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन वजहों से मर्द बोलते हैं झूठ

ये बता पाना बहुत मुश्किल है कि किस समय मर्दों के दिमाग में क्या चल रहा है। इस धरती पर आदमी सबसे मुश्किल जीव है।
मर्द क्यों बोलते हैं झूठ
मर्दों के झूठ बोलने के कई कारण हो सकते हैं। महिलाओं को मर्दों का झूठ पकड़ने में काफी दिक्कत होती है। उनके दिमाग में क्या चल रहा है ये तो बस वही बता सकते हैं। आपके लिए ये पता लगा पाना बहुत मुश्किल है कि वो कब झूठ बोल रहे हैं और कब सच। मर्दों की हर बात में एक सफेद झूठ छिपा होता है और अगर आप भी मर्दों के झूठ बोलने के कारणों के बारे में जानना चाहती हैं तो पूरा आर्टिकल ज़रूर पढ़ें।

ये हो सकते हैं मर्दों के झूठ बोलने के कारण
अतीत को छिपाते हैं
मर्द अकसर अपने अतीत से जुड़ी बातों को छिपाते हैं और वो नहीं चाहते कि जिसे वो पसंद करते हैं वो उनके अतीत के बारे में तांक-झांक करे। मर्दों को लगता है कि दूसरी लड़कियां उन्हें उनके अतीत के आधार पर आंक सकती हैं। इस वजह से भी अकसर मर्द झूठ बोलते हैं। हो सकता है कि अपने अतीत में उन्होंने कोई गलती की हो या किसी बुरी याद को छिपाना चाहते हों।
बुरा नहीं बनना चाहते हों
इस दुनिया में ऐसा कोई भी नहीं है जो दूसरों की नज़रों में बुरा दिखना चाहता हो। मर्द भी दूसरों के सामने बुरा बनना नहीं चाहते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए वो कुछ चीज़ों को लेकर झूठ बोलते हैं ताकि लोग उनके बारे में सब कुछ अच्छा सोचें।
दूरी बनाकर रखना
कुछ पुरुष सामने वाले से दूरी बनाए रखने के लिए भी झूठ बोलते हैं। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि वो अपने और आपके बीच एक लक्ष्मण रेखा खींचना चाहते हैं। हो सकता है कि वो अपने अतीत का कोई हिस्सा आपसे छिपा रहे हैं और वो नहीं चाहते हैं कि आप उनसे उस वाक़ये से जुड़ा कोई भी सवाल पूछें। अपने अतीत को छिपाने के लिए भी वो झूठ बोलकर आपसे दूरी बना सकते हैं।
आपको परखते हैं
कुछ मर्द महिलाओं को परखने के लिए भी झूठ बोलते हैं। वो आपके मन की बात को जानने के लिए आपसे कोई भी मनगढ़ंत कहानी कहते हैं और देखते हैं कि आप उस परिस्थिति में क्या प्रतिक्रिया देती हैं। अगर कोई भी मर्द आपसे झूठ बोलता है तो वो उस बात के लिए आपकी प्रतिक्रिया जानने को उत्सुक रहता है।
झूठ बोलना कोई बड़ी बात नहीं
कई मर्द सोचते हैं कि झूठ बोलना कोई बड़ी बात नहीं है और आजकल तो सभी झूठ बोलते हैं। उन्हें अपना झूठ सफेद लगने लगता है। कुछ पुरुषों को तो झूठ बोलने में मज़ा आता है और यही उनका काम भी होता है। कुछ मर्द आपकी प्रतिक्रिया जानने के लिए झूठ बोलते हैं तो कुछ लोग मज़े के लिए।
शासन करने की ललक
मर्दों को शासन करने में बहुत मज़ा आता है और इसे पाने के लिए वो किसी भी हद तक जाकर झूठ बोल सकते हैं। किसी इंसान या चीज़ पर से अपनी हुकूमत खोने के डर से भी वो झूठ बोलते हैं। उनकी कोई खास बात झूठ हो सकती है जिस पर अकसर महिलाएं फिदा हो जाती हैं।
आसानी से भरोसा नहीं कर पाते
मर्द आसानी से किसी महिला पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। अपना असली स्वभाव छिपाने के लिए भी वो झूठ बोलते हैं। जब तक कि वो आपको अच्छी तरह से टटोल ना लें, वो आपसे झूठ बोल सकते हैं और जब आप पर भरोसा हो जाए तो शायद झूठ बोलना बंद करके सच बोलने लग जाएं। महिलाओं से झूठ बोलने में भरोसा सबसे बड़ा कारण होता है।
अब तो आप समझ ही गए होंगे कि मर्द क्यों झूठ बोलते हैं तो अगली बार जब भी कोई पुरुष आपके सामने झूठ बोले तो उसकी बातों के बारे में सोच-समझकर ही प्रतिक्रिया दें।
अगर आपको हमारा ये लेख पसंद आया तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय लिखकर हमसे शेयर ज़रूर करें।



Click it and Unblock the Notifications
