Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
क्या आपके रिलेशनशिप के बर्बाद होने के पीछे जलन है वजह?
रिलेशनशिप में थोड़ी-बहुत जलन होना तो अच्छी बात है लेकिन अगर ये बढ़ती जाए तो किसी भी रिश्ते के लिए ज़हर का काम करती है। अगर आप भी किसी ऐसे ही रिश्ते में फंसे हैं और आपको इस बारे में समझ नहीं आ रहा है तो इस पोस्ट के ज़रिए आप जान सकते हैं कि ऐसी टॉक्सिक जेलेसी यानि रिलेशनशिप में ज़हरीली जलन के क्या संकेत होते हैं।
जब दो लोग रिलेशनशिप में आते हैं तो एक-दूसरे के प्रति पोज़ेसिव होना आम बात है। इस पोज़ेसिवनेस से आप दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं और इससे प्यार मज़बूत होता है लेकिन कई बार ये पोज़ेसिवनेस जलन का रूप ले लेती है जो आपके रिश्ते को ही तबाह कर सकती है।

इसमें एक पार्टनर दूसरे पार्टनर पर नज़र रखने लगता है और उसे किसी और से बात करने, देखने या मिलने तक को मना कर देता है। धीरे-धीरे शुरु हुई ये पोज़ेसिवनेस जलन का रूप लेने लगती है और जब तक आपको इस बात की भनक लगती है तब तक आपके रिश्ते में दरार आ चुकी होती है।
तो आपको कैसे पता चलेगा कि आपके रिश्ते में पोज़ेसिवनेस नहीं बल्कि जलन आ चुकी है? आप कैसे इसके संकेतों का पता लगाकर अपने रिश्ते को बचा सकते हैं?
इस बात का पता लगाने के कई तरीके हैं। कई बार ये काफी आसान होता है तो कभी-कभी मुश्किलें भी आती हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे रिलेशनशिप में कैसे संकेत मिलते हैं।
किसके पास होगी सत्ता
जब आप किसी रिलेशनशिप में जाते हैं तो आप अपने पार्टनर पर पूरी हुकूमत पाने की सोचते हैं। ये टॉक्सिक जेलेसी का सबसे पहला संकेत हो सकता है। रिलेशनशिप की शुरुआत में सब कुछ किसी परी कथा से कम नहीं लगता है और आप अपने पार्टनर के लिए इस दुनिया में सबसे ज़्यादा कीमती और स्पेशल होते हैं। ये सब कुछ धीरे-धीरे शुरु होता है और जब तक आपको पता चलता है, ये जुनून का रूप ले चुका होता है। ऐसे में आपको अपना पर्सनल स्पेस तक नहीं मिलता। आपके पार्टनर को आपका हर काम गलत लगने लगता है। वो आपको आपके दोस्तों और रिश्तेदारों से फोन पर लंबी बातें करने से भी टोकने लगते हैं और सोशल मीडिया पर भी पाबंदी लग जाती है। दोस्तों या ऑफिस के कलीग्स से मिलना भी उन्हें अच्छा नहीं लगता है। ये सब चीज़ें आपके रिलेशनशिप को एक जेल बना देती हैं और धीरे-धीरे वो आपके सपोर्ट सिस्टम को खत्म कर देते हैं।
सलाह बन जाती है कमेंट
जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं तो शुरुआत में सब कुछ बहुत अच्छा लगता है। वो अपने पार्टनर से जुड़े हर मामले में एक-दूसरे से सलाह लेते हैं, अपना फीडबैक देते हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतने लगता है उनकी ये सलाह आलोचना और कमेंट लगने लगती है और ऐसा लगता है कि वो खुद को आपसे बेहतर जताने की कोशिश कर रहे हैं। कोई भी अपने रिश्ते में ये सब नहीं चाहता होगा और दोस्तों यही वो चीज़ है जो आपके रिलेशनशिप में जलन का ज़हर घोल देती है।
ट्रैक रिकॉर्ड
ये सबसे बुरी चीज़ है जो एक पार्टनर उस इंसान के साथ ही कर बैठता है जिससे वो शायद सबसे ज़्यादा प्यार करता है। आप क्या कर रहे हैं, कहां जा रहे हैं, किससे बात कर रहे हैं, उन्हें हर चीज़ का पता रखना होता है। ये सब चीज़ें किसी रिश्ते में कैंसर की तरह काम करती है। आज भी रिलेशनशिप में ये सब चीज़ें देखने को मिलती हैं। अब लोग चोरी-छिपे अपने पार्टनर पर नज़र रखने लगे हैं और आपको पता भी नहीं चल पाता कि आपका पार्टनर आपको ट्रैक कर रहा है।
गोइंग ग्रीन
हरा रंग जलन का होता है लेकिन गो ग्रीन का मतलब है कि उन्हें आपकी सैलरी तक से जलन होने लगी है। जी हां, आप चाहें कितना भी इंकार क्यों ना कर लें लेकिन रिलेशनशिप में पैसा बहुत मायने रखता है। हो सकता है कि उन्हें आपकी ज़्यादा सैलरी से भी दिक्कत हो और इस वजह से वो खुद को छोटा समझ रहे हों। अपने पार्टनर के सामने अपने हाथ में अपनी सैलरी रखकर देखें। इस समय उनके चेहरे की प्रतिक्रिया आपको काफी कुछ बता देगी। हो सकता है कि वो आपको खुश नज़र आएं लेकिन अंदर ही अंदर उनका मन कुढ़ रहा हो। आपके रिलेशनशिप में कुछ भी गलत होने पर वो इसका ज़िम्मेदार आपको और आपके काम को ठहराने लगते हैं।
जुनून बन जाता है खतरा
जुनून भी रिश्तों में ज़हर का काम करता है। हर किसी को अपने रिलेशनशिप में इस चीज़ से बचना चाहिए। अगर आपका पार्टनर आपको लेकर बहुत सनकी है तो आपको समझ लेना चाहिए कि ये आपके रिश्ते और भविष्य दोनों के लिए ही ठीक नहीं है।
जब रिश्ते में प्यार की जगह जलन ले लेती है तो इसी तरह के संकेत मिलने लगते हैं। बेहतर होगा कि शुरुआत में ही आप इन्हें पहचान कर सुलझा लें वरना ये आपके रिश्ते को भी तबाह कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
