Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, दूरिया मिटाने के लिए पुरानी यादों को ताजा करें
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के साथ कुछ समय बिताने की लालसा में जब आप उनसे मिलते हैं तो आपका दिल कहता है कि ' चलो एकसाथ प्यार की पुरानी यादों को एक बार फिर से जी लिया जाए'। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप एक ऐसा रिश्ता है जिसमें हर पल आपके प्यार, भरोसे और सम्मान की परीक्षा होती है।
अगर आप कभी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे हैं तो आपकोआपको पता होगा कि ऐसे में पार्टनर के साथ रहने पर मन में कैसे ख्याल आते हैं। इस रिश्ते की सबसे खास बात है कि आप इसे किस तरह से हैंडल करते हैं। कई दिनों या महीनों बाद एक-दूसरे से मिलने रृपर जो मन को खुशी मिलती है उसे शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है। वहीं इसमें दो लोगों के बीच बहुत टेंशन भी रहती है।

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में इतनी टेंशन क्यों होती है
जब आप हर रोज़ अपने पार्टनर को नहीं देख पाते हैं तो उन दिनों को याद करते हैं जब वो आपसे रोज़ मिला करते थे। इससे आपके दिमाग में इनसिक्योरिटी की भावना भी पैदा होने लगती है। ये इनसिक्योरिटी अपने पार्टनर को खोने की होती है। हम भविष्य तो नहीं देख सकते इसलिए अपने रिश्ते को सुरक्षित रखने के लिए हमारे मन में असुरक्षा की भावना पैदा होने लगती है। हम बार-बार खुद से पूछते हैं कि क्या वो हमे धोखा नहीं देगा, क्या मेरा पार्टनर ईमानदार है। इन सवालों के साथ टेंशन भी साथ आती है।
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में क्या करें
सच कहें
प्यार पाने और अपने रिलेशनशिप को बनाए रखने का सबसे आसान तरीका है सच। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप भरोसे पर टिका होता है जो आप और आपके पार्टनर को कई किलोमीटर की दूरियों के बावजूद भी एक धागे में बांधे रखता है। जब आप एक-दूसरे के आसपास नहीं होते हैं या कई दिनों और महीनों तक एक-दूसरे को नहीं देख पाते हैं तो मन में बेचैनी और चिंता बढ़ने लगती है। एक-दूसरे को समय देने के लिए मिलकर प्लान बनाएं ताकि किलोमीटर की दूरियां दिलों की दूरियां ना बन सकें।
एक-दूसरे के बारे में जानते रहें
अगर आप किसी के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं तो आप उनके बारे में सब कुछ जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। ऐसे में
आपको खुद को संभालना चाहिए। आप उनकी जिंदगी के काफी समय में उनके साथ नहीं थे और उनकी जिंदगी में ऐसा बहुत कुछ है जो आप एकदम से नहीं जान सकते हैं।
उनसे सवाल पूछने की बजाय उनसे बात करें और उनके साथ कुछ इस तरह से जुड़ जाएं कि वो आपको अपनी जिंदगी का हर एक हिस्सा और बात खुद अपनी खुशी से बताएं। आप उनसे पूछ सकते हैं कि वो हर बार एक ही जगह या एक ही तरह का खाना क्यों पसंद करते हैं? आपको सबसे ज्यादा क्या पसंद है ? इससे आप दोनों एक-दूसरे से जुड़े रहेंगें और उन चीज़ों के बारे में भी जान पाएंगें जो आपसे छूट गईं हैं।
इशारे भी आते हैं काम
अपने पार्टनर को खुश करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए आप हाव-भावों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हमेशा रिलेशनशिप में मदद मिलती है। अपने हाथ से उन्हें खत लिखकर या ग्रीटिंग कार्ड भेजकर या उनके लिए खाना ऑर्डर करके आप उनके दिल के करीब पहुंच सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में प्यार सबसे ज्यादा जरूरी होती है। अब आप इसे कैसे जाहिर करते हैं ये आप पर निर्भर करता है।
हर पल को इंजॉय करें
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में वैसे ही साथ में समय कम मिल पाता है इसलिए बेहतर होगा कि आप उनके साथ बिताए गए हर पल का आनंद लें। आप दोनों के बीच के प्यार को और गहरा करने के लिए आप दोनों को ही अपने हर पल को खास बनाने की कोशिश करनी है।
जब आप फोन या वीडियो कॉल पर अपने पार्टनर को कई दिनों बाद देखेंगें तो आपका मन करेगा कि उनके साथ ही अपनी बाकी की जिंदगी गुजार दें। इस लंबे ब्रेक के बाद मिलने पर मन में सबसे पहले यही ख्याल आता है कि अपने प्यार की पुरानी यादों को एक बार फिर से जी लिया जाए।



Click it and Unblock the Notifications
