Latest Updates
-
Nurses Day 2026: सलाम उन योद्धाओं को जो दर्द में मुस्कान बांटते हैं, नर्स डे पर इन संदेशों से कहें थैंक्यू -
Aaj Ka Rashifal, 6 May 2026: राशियों की लगेगी लॉटरी, वृश्चिक को मिलेगा अटका धन और कुंभ का चमकेगा भाग्य -
Hantavirus Outbreak: बीच समंदर क्रूज पर फैला हंतावायरस, 3 की मौत; जानें कैसे फैलता है यह वायरस? -
Met Gala 2026: सोने की साड़ी और हीरे जड़ा ब्लाउज पहन रेड कार्पेट पर उतरीं ईशा अंबानी, बनाने में लगे 1200 घंटे -
Bada Mangal 2026 Upay: ज्येष्ठ के पहले बड़े मंगल पर करें ये आसान उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे सभी संकट -
39 की उम्र में शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? जानें कौन है उनका होने वाला दूल्हा -
Ekdant Sankashti Chaturthi 2026: एकदंत संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
Bada Mangal Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से प्रियजनों को दें बड़े मंगल की शुभकामनाएं -
Bada Mangal 2026 Wishes: संकट मोचन नाम तुम्हारा...पहले बड़े मंगल पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal, 5 May 2026: साल का पहला 'बड़ा मंगल' आज, बजरंगबली की कृपा से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
बॉयफ्रेंड में है अगर ये 5 आदतें तो आज ही उन्हें कह दें गुडबाय
कैसे पता चले कि अब आपको अपने ब्वॉयफ्रैंड को छोड़ देना चाहिए? मुश्किल सवाल ज़रूरत है लेकिन ये हमारी ज़िंदगी में बहुत महत्व रखता है। रिलेशनशिप में एक समय ऐसा भी आ जाता है जब आपको अपने रिश्ते को मज़बूत करने की बजाय छोड़ देने के बारे में सोचना चाहिए।
जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप में आते हैं तो हर तरह से नहीं सोच पाते हैं या हर बात पर गौर नहीं कर पाते। लेकिन समय बीतने के साथ-साथ चीज़ें गलत होने लगती हैं। ऐसी कई चीज़ें होंगी जो अपने ब्वॉयफ्रेंड के मुंह से सुनने पर आपको बहुत तकलीफ या परेशानी देती होंगी। लेकिन आपको कैसे पता चले कि वो कौन-सा कारण है जिसकी वजह से आपको अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की बजाय खत्म करने के बारे में सोचना चाहिए।

आपके लिए ये थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन आपको पता होना चाहिए कि किन वजहों से आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ देने का फैसला ले लेना चाहिए। रिलेशनशिप में जो कुछ भी हो वो बराबर से होना चाहिए। अगर आप किसी से बेइंतहा प्यार करते हैं तो बदले में उतनी ही मोहब्बत की अपेक्षा भी रखते हैं और ऐसा ना होने पर दिल को तकलीफ होती है। प्यार, सम्मान और विश्वास को लेकर दोनों पार्टनर्स के बीच समानता होनी चाहिए। लेकिन आप इन चीज़ों के बारे में पता कैसे कर सकती हैं और कैसे इन्हें समझ सकती हैं?
तो चलिए जानते हैं आपके ऐसे ही सवालों के जवाब। आज हम आपको कुछ ऐसी वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको पता चल पाएगा कि आपको कब अपने ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ देना चाहिए।
आपकी भावनाओं की कद्र
आपकी भावनाओं को तोलने का हक उन्हें बिल्कुल भी नहीं है। अगर उन्हें लगता है कि आप किसी भी सिचुएशन को लेकर ओवररिएक्ट कर देती हैं तो आपको उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर एक बार और सोच लेना चाहिए। ब्वॉयफ्रेंड होने के नाते उन्हें आपको शांत करना चाहिए ना कि आपके रिएक्शन को नंबर देने चाहिए। आपकी मुश्किल को बढ़ाने की बजाय उन्हें सहानुभूति देनी चाहिए।
ये उनकी ज़िम्मेदारी है कि वो आपको तनावपूर्ण स्थिति से बाहर निकालने की कोशिश करें और आपके दिमाग को शांत करें। उन्हें आपके इमोशंस की कद्र करनी चाहिए ना कि हमेशा आपके विपरीत होकर बोलना चाहिए।
आपसे काम करने को कहे
कई बार कुछ लोग प्यार का फायदा उठाने लगते हैं। 'अगर तुम मुझसे प्यार करती हो तो तुम्हे ये काम करना पडेगा', अकसर लड़कियों को अपने ब्वॉयफ्रेंड के मुंह से ये सब सुनने को मिलता है। अगर वो आपसे प्यार के नाम पर कोई काम करने की डिमांड करते रहें तो आपको इस रिश्ते के बारे में दोबारा सोच लेना चाहिए। ये सब आपके लिए गलत है। शुरुआत में आपको इसमें कुछ गलत नहीं लगेगा क्योंकि आपको ये बस एक भावनात्मक पहलू जैसा एहसास देगा।
किसी भी चीज़ को लेकर वो आपको इमोशनल ब्लैकमेल नहीं कर सकते हैं। कोई भी स्वार्थपूर्ण काम करके आपको अपने प्यार को साबित करने की ज़रूरत नहीं है। उन्हें आपसे कभी भी अपने प्यार को साबित करने के लिए नहीं कहना चाहिए।
एक्स से तुलना
अगर वो लगातार अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से आपकी तुलना करते हैं तो आपको उन्हें तुरंत छोड़ देना चाहिए। आपकी तुलना किसी और से करने का उन्हें कोई हक नहीं है। हर इंसान अलग होता है। उन्हें आपको वैसे ही स्वीकार करना चाहिए जैसे की आप हैं। वो हमेशा अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आपकी आलोचना करते रहें और आपको तकलीफ देते रहें।
आप कोई चीज़ नहीं है जिसकी तुलना दूसरों से की जाए। उन्हें ये बात समझनी चाहिए और अगर ना समझ आए तो उनके दिमाग में इस बात को फिट करने का तरीका आपको पता होना चाहिए।
आपको गलत और बेवकूफ ठहराएं
अगर वो लगातार आपको बेवकूफ और गलत ठहराने में मशगूल रहते हैं तो उनके साथ रिश्ते में रहकर आपको कुछ नहीं मिलेगा। वो बस खुद को सही साबित करना चाहते हैं और उनके लिए रिलेशनशिप से ज़्यादा ये सब चीज़ें ज़रूरी हैं। ऐसी चीज़ें किसी भी रिश्ते में नहीं होनी चाहिए। आपके इमोशंस अपनी जगह हैं लेकिन जब बात आत्मसम्मान पर आए तो आपको सब कुछ भूलकर आगे बढ़ जाना चाहिए। अगर वो अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं और हर बात का ठीकरा आपके सिर फोड़ देते हैं तो आपको उन्हें अपनी ज़िंदगी से निकाल देना चाहिए।
आप पर रोकटोक करे
अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड आपको अपना पसंदीदा काम करने के लिए रोके तो इसका मतलब है कि वो इंसान आपके लिए ठीक नहीं है। आप उनसे बेहतर पार्टनर के लायक हैं। आपको अपना हक मिलना चाहिए। इस दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपको अपनी चाहतों को मारने पर मजबूर कर सके। आपको अपनी आज़ादी को ताक पर रखकर अपने रिश्ते को नहीं निभाना चाहिए। ऐसा करने से तो बेहतर होगा कि आप उनके बिना ही जीना सीख लें।
अगर आपके रिलेशनशिप में भी ये 5 चीज़ें या इनमें से कोई भी एक है तो आपको अपने ब्वॉयफ्रेंड को गुड बाय कह देना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications