Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अगर आप सिंगल हैं तो कर सकते हैं ये काम
अगर हाल ही में आपका ब्रेकअप हुआ है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप क्या करें तो इस आर्टिकल के ज़रिए आज हम आपको बता रहे हैं कि सिंगल होने पर आप क्या कर सकते हैं। अकेले बैठकर अपने पुराने पलों को याद करके रोना दिल को तकलीफ ही देता है।
ऐसे में खुद को खुश रखने और बेहतर फील करवाने के लिए आप बहुत कुछ कर सकते हैं। सिंगल रहते हुए आप अपने बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं और बहुत कुछ एक्स्प्लोर भी कर सकते हैं। ये वो मौका होता है जिसे किसी को भी अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

रिलेशनशिप के खत्म होने पर सिंगल रहना अच्छी बात है। सिंगल होने पर आप सोच सकते हैं कि अब आगे की ज़िंदगी में आपको क्या करना है और आप क्या चाहते हैं। ये एक अवसर होता है खुद को जानने का, खुद को पहचानने का।
सिंगल होने पर क्या करें
अनुभव लें
ज़िंदगी में अनुभव लेना बहुत ज़रूरी होता है। आप चाहे जिस भी रास्ते पर चलें वहां पर आपको कई तरह के अनुभव ज़रूर मिलते हैं। जब आप कई तरह की चीज़ों का अनुभव करेंगें तो आपके दिल को उससे खुशी मिलेगी। अगर आप अपनी ज़िंदगी में खुश होना चाहते हैं और संतुष्ट रहना चाहते हैं तो उसे पाने के लिए यही सबसे सही वक्त है। कभी-कभी अपनी खुशी ढूंढने के लिए आपको बाहर निकलकर कहीं दूर जाना पड़ता है। आप जिस रास्ते पर भी चलेंगे आपको वहां एक नया अनुभव मिलेगा।
कोई बदलाव लाएं
किसी भी रिश्ते के खत्म होने पर आपको अपनी ज़िंदगी में कोई बदलाव लाना चाहिए। बदलाव लाने से स्वभाव और व्यवहार में काफी सकारात्मकता आती है। जो आपका मन करे वो करें। बालों को कलर कर लें, घर बदल लें या नया टैटू बनवाएं। बदलाव से आपके दिल को सुकून मिलेगा।
पता करें आप क्या चाहते हैं
ये चीज़ सबसे ज़्यादा ज़रूरी है कि आपको पता होना चाहिए कि आपको अपनी ज़िंदगी से क्या चाहिए। अगर अब तक आपको इस सवाल का जवाब नहीं मिला है तो बेहतर होगा कि आप इस वक्त ये काम कर लें। खुद पर ध्यान देने और ज़िंदगी में आगे बढ़ने का इससे अच्छा समय और कभी नहीं होगा। अगर ये मालूम होगा कि आपको ज़िंदगी में क्या चाहिए तो आप बिना किसी देरी के उसे पाने की कोशिश कर सकते हैं। सिंगल होने के नाते आप दूसरों को छोड़कर खुद पर ध्यान दे सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको अपनी ज़िंदगी में क्या चाहिए।
कुछ नया सीखें
अगर आप लंबे समय से कोई कोर्स या क्लास ज्वॉइन करना चाहते थे तो उस काम के लिए ये समय बिल्कुल सही है। आप चाहें तो कुकिंग भी सीख सकते हैं। कहने का अर्थ है कि जो भी आपको पसंद हो वो सीखने में अपना समय लगाएं। ज्ञान और सीखने से आपको आगे चलकर अपनी ज़िंदगी में बहुत मदद मिलेगी।
अपने सिंगलहुड को इंजॉय करें
डेट पर जाएं, नए लोगों से मिलें और उनकी कंपनी को एंजॉय करें और अपनी सिंगल लाइफ को भी। नए लोगों से मिलने और उनकी ज़िंदगी के तौर-तरीकों को जानने का ये सबसे सही समय है। सिंगल रहते हुए अपने हर एक पल को जीएं। अपने आप खुश रहना सीखें।
अपने जीवन के लिए लक्ष्य तैयार करें
अपने लिए कोई लक्ष्य तैयार करें और उसे हासिल करने की कोशिश में लग जाएं। उसे पाने की कोशिश करते-करते उसमें एक दिन आपको सफलता ज़रूर मिलेगी। आपको पता होना चाहिए कि आपकी ज़िंदगी कहां जा रही है और आप इसे कहां ले जाना चाहते हैं।
अगर आप किसी को डेट नहीं कर रहे हैं या सिंगल हैं तो उस समय आप ये 6 काम कर सकते हैं। याद रहे सिंगल रहना कोई दुख की बात नहीं है बल्कि ये तो एक अवसर है अपने बारे में सोचने का।



Click it and Unblock the Notifications
