Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
एनिवर्सरी को रोमांटिक और यादगार बनाने के लिए ये है स्पेशल प्लान
आप चाहे कितने भी समय से एकसाथ हों लेकिन सालगिरह का दिन हर किसी के लिए खास होता है। आप दोनों ही इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए उत्सुक रहते हैं। अपनी एनिवर्सरी पर आप कुछ खास कर सकते हैं और इसे प्यार और जोश से भर सकते हैं। एक-दूसरे के बीच प्यार बना रहे इसलिए रिश्ते में रोमांस होना बहुत ज़रूरी है।
आप चाहें 8 हफ्ते से साथ हों या फिर 8 साल से, प्यार का दिन मनाना आपकी ज़िंदगी को पैशन से भर जाता है। एनिवर्सिरी पर रोमांटिक चीज़ें करने से आप इस दिन को बेहतर तरीके से याद रख पाते हैं। यह आपको कुछ ऐसा करने का मौका भी देता है जो आप दोनों करना चाहते थे लेकिन पहले कभी मौका नहीं मिला पाया था। हर कपल के लिए सालगिरह का दिन बहुत खास होता है। अपने प्यार को सेलिब्रेट करने के लिए ये दिन बहुत ही ज़्यादा स्पेशल होता है।

क्या आप जानते हैं एनिवर्सरी को कैसे स्पेशल बना सकते हैं?
आज इस पोस्ट के ज़रिए अपनी एनिवर्सिरी को रोमांटिक तरीके से मनाने के कुछ बेहतरीन टिप्स के बारे में बता रहे हैं। इन आइडियाज़ से उस हर कपल का काम आसान हो जाएगा जो लंबे समय से अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का इंतज़र कर रहे थे। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह आप अपनी सालगिरह को खास बना सकते हैं।
अपने अतीत को टटोलें
आप दोनों की मुलाकात पहली बार जिस जगह पर हुई थी वहां आप अपनी सालगिरह को सेलिब्रेट कर सकते हैं। जहां से आपके रिश्ते की शुरुआत हुई थी वहीं पर इस दिन को मनाने से अच्छा और कोई तरीका नहीं है। रेस्टोरेंट हो या लाइब्रेरी, जहां आप उनसे पहली बार मिले थे वहां पर उनके साथ दोबारा जाएं।
अपनी एनिवर्सिरी पर अपनी पहली मुलाकात को याद करने से ज़्यादा रोमांटिक शायद और कुछ नहीं होगा। इससे ना केवल मूड बेहतर होगा बल्कि आपके रिश्ते में भी उत्साह बढ़ेगा। इससे आप दोनों को ही ये अहसास होगा कि आप दोनों ने एकसाथ कितना लंबा सफर तय किया है।
एक-दूसरे के लिए होममेड गिफ्ट्स बनाएं
इस सालगिरह पर उनके लिए घर पर ही तोहफे तैयार कर सकते हैं। कुछ ऐसा तोहफा तैयार करें जिससे उन्हें खुशी मिले। कुछ ऐसा बनाने की कोशिश करें जो आपको अपने रिलेशनशिप के पुराने दिनों की याद दिलाए। आप एकसाथ बिताए गए अपने पलों की फोटो एल्बम भी बना सकते हैं।
अगर आपको पेंटिंग करनी आती है तो अपने दोनों की पसंदीदा जगह की तस्वीर बनाएं। आप उन्हें उनके पसंदीदा गानों की टेप भी दे सकती हैं या फिर वो गाने जो उन्हें आपके साथ बिताए गए पलों की याद दिलाएं। अपनी मेहनत से बनाए गए इस खास तोहफे को देखकर उनका दिल खुश हो जाएगा और क्या पता वो भी आपके लिए कोई गिफ्ट तैयार कर दे।
कोई पार्टी रखें
वैसे तो हर कोई ये करता है लेकिन आप इसमें कुछ अलग कर सकते हैं। आप पार्टी में कोई प्ले रख सकते हैं। प्ले में आप अपनी ही लव स्टोरी को किसी अन्य व्यक्ति से एक्टिंग करके दिखा सकते हैं। इससे आप दोनों ही अपनी पुरानी यादों में खो जाएंगे।
पार्टी में प्ले के लिए आप प्रोफेशनल कलाकारों को भी बुला सकते हैं। इससे हर कोई आपको और आपके पार्टनर को देख पाएगा।
इन रोमांटिक चीज़ों से आप अपनी सालगिरह को बेहद खूबसूरत और यादगार बना सकते हैं। आप अपने तरीके से इसे और भी बेहतर कर सकते हैं। अपने दिन को और ज़्यादा स्पेशल बनाने के लिए आप अपनी तरफ से भी कुछ अलग कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
