Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में एक दूसरे से ज़रूर पूछे ये सवाल

क्या आप और आपका पार्टनर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं और एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको गहराई से ये सोचने की ज़रूरत है कि आप दोनों का रिश्ता कहां है। अपने रिश्ते को आसान बनाने के लिए ऐसे कुछ मुद्दे हैं जिन पर आपको अपने पार्टनर से खुलकर बात करनी चाहिए और उनसे आप कभी भी इन सवालों को पूछ सकते हैं।
इन सवालों से ना केवल आप दोनों एक-दूसरे के करीब आएंगे बल्कि एक-दूसरे को और गहराई से प्यार करने लगेंगे। इन सवालों से आप दोनों को ही फायदा होगा। अपनी मदद करने से आप अपने हर दिन अपने रिश्ते को मज़बूत बना सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप थोड़ा मुश्किल होता है और इसे कायम रख पाना इतना आसान नहीं होता। अगर आप अपने रिश्ते को मज़बूत बनाकर उसमें प्यार को कायम रखना चाहते हैं तो आपको हर कदम पर इसके लिए प्रयास करना पड़ेगा।

नीचे दिए गए सभी सवाल आपको अपने और अपने पार्टनर के बारे में सोचने पर मजबूर कर देंगे और इससे आप अपनी रिलेशनशिप में बोरिंग बातों से भी बच पाएंगे। इससे ना केवल आपका रिलेशनशिप हैप्पी होगा बल्कि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान भी पाएंगें। इन सवालों से आपके लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को एक मज़बूत आधार मिलेगा। एक-दूसरे को जानने और समझने का ये आसान तरीका है।
तो चलिए जानते हैं इन सवालों के बारे में जिससे आपका लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप मज़बूत बन सकता है और उसमें फैली बोरियत दूर हो सकती है।
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में पूछें ये सवाल:
हमारे रिश्ते को एक शब्द में बयां करना हो तो कैसे करोगे?
जब हमने डेटिंग शुरु की थी तो आपको क्या लगता था हमारा रिश्ता कितना लंबा चल पाएगा?
हमारी पहली मुलाकात के बारे में सबसे पहली चीज़ क्या याद है?
हमारी आखिरी मुलाकात को कैसे बयां करोगे?
क्या मेरे ना होने से तुम्हें मेरी कमी महसूस होती है?
क्या हम एक सामान्य रिश्ते की तरह एकसाथ आकर रह सकते हैं, ये सही होगा?
मुझे पहली बार देखकर सबसे पहले क्या ख्याल आया था?
हमारे रिलेशनशिप के बारे में वो क्या चीज़ है जो तुम्हे खुशी देती है?
हमारे प्यार को एक शब्द में बयां करना हो तो?
हमारे रिश्ते के लिए तुम्हारा सबसे बड़ा डर क्या है?
तुम्हें क्या लगता है हम अपनी किस्मत खुद बनाते हैं या किस्मत पहले से लिखी होती है?
क्या तुम्हें लगता है कि इस साल एक-दूसरे को देखे बिना हम जी पाएंगें?
क्या तुम और मैं हमेशा साथ रह सकते हैं?
मज़ाक में मेरा 'आई हेट यू’ कहना, क्या तुम्हें तकलीफ देता है?
क्या तुम भी मानते हो कि इस दुनिया में कोई खास तुम्हारे लिए बना है?
क्या तुम्हें लगता है मैं तुम्हें सच्चे दिल से प्यार करता हूं?
रोज़ सुबह मेरा मैसेज देखकर तुम्हारे दिमाग में सबसे पहली चीज़ क्या आती है?
इस समय तुम मुझे कौन-सा गाना डेडिकेट करना चाहोगे?
यादों के बारे में बात करने के लिए हमें अपने अतीत में झांकने की ज़रूरत क्यों है?
क्या प्यार दोबारा हो सकता है?
क्या तुम्हें वो दिन याद है जब हम आखिरी बार मिले थे?
इस बार की डेट के लिए तुमने क्या प्लान किया है?
क्या तुम्हें लगता है कि हमारा प्यार समुद्र से भी गहरा है?
मेरी वो क्या बात है जो तुम्हें मुझसे प्यार करने पर मजबूर कर देती है?
प्यार के लिए तुमने मुझे ही क्यों चुना?
स्वभाव में हम एक जैसे हैं या एकदम विपरीत हैं?
हम दोनों में वो क्या अलग बात है जो तुम्हें अच्छी लगती है?
हम दोनों में वो क्या एक ऐसी बात है जो एक जैसी है?
क्या तुम्हें लगता है हम अपने रिश्ते को और बेहतर बना सकते हैं? कैसे?
क्या कभी तुम्हें मेरे प्यार से डर लगता है?
प्यार के बारे में तुम्हें सबसे ज़्यादा क्या डराता है?
क्या तुम्हें कमिटमेंट या शादी से डर लगता है?
हमारे रिश्ते के बारे में तुम क्या सोचते हो?
हमारे रिश्ते के भविष्य को लेकर तुम्हारा क्या कहना है?
क्या मेरी आवाज़ से तुम्हें सुकून मिलता है?
क्या तुम मेरे प्यार को पाने के लिए उत्सुक रहते हो?
मेरी वो कौन सी याद है जो तुम्हें सबसे ज़्यादा पसंद है?
क्या मेरे प्यार की वजह से तुम्हें कभी कोई तकलीफ हुई है?
क्या ऐसी कोई चीज़ है जो तुम चाहते हो हम एकसाथ करें और जो हमने पहले कभी ना की हो?
मेरे साथ घूमने के लिए तुम्हारी पसंदीदा जगह क्या है?
वो क्या चीज़ है जो मुझसे पूछने में तुम्हें डर लगता है लेकिन तुम सच में उसका जवाब पाना चाहते हो?
हमारे रिश्ते में क्या कमी है?
तुम्हें लगता है कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए एक-जैसा ही महसूस करते हैं?
मेरे शरीर का कौन सा अंग तुम्हें सबसे ज़्यादा पसंद है?
क्या तुमको लगता है कि हम दोनों एकसाथ जंगल में खो जाएं और आपको बिल्कुल भी डर ना लगे?
प्यार के बारे में आपका क्या कहना है?
क्या आपको लगता है कि प्यार सिर्फ देने का नाम?
प्यार और इसके तरीकों के बारे में आपका क्या कहना है?
क्या आपको लगता है कि हमारे रिश्ते को लेकर मैं थोड़ा/थोड़ी कमजोर हूं?
मेरे बारे में वो क्या चीज़ है जो आपको सबसे ज़्यादा पसंद है?
क्या ऐसी कोई चीज़ है जो मैंने आपसे अब तक ना कही हो और आप हमेशा से वो सुनना चाहते हों?
ये 50 सवाल पूछने के बाद आपके लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में ज़रूर ही मज़बूती और गहराई आएगी। याद रहे, प्यार दो-तरफा एहसास है और ये हमेशा दो लोगों के बीच ही होता है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप दोनों एकसाथ हैं या मीलों दूर।
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप एकमात्र ऐसा तरीका है जिसमें आप अपने रिलेशनशिप, अपने और अपने पार्टनर के बीच की नज़दीकियों को टेस्ट कर सकते हैं।
अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
